Gold-Silver Price: सर्राफा बाजार में चार दिन बाद लौटी तेजी, 22000 रुपये महंगी हुई चांदी; इतने बढ़े सोने के दाम
Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार में चार दिनों के बाद एक बार फिर से जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. इससे पहले बीते गुरुवार से बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. जिसके चलते सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. लेकिन सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को सर्राफा बाजार में फिर से तेजी शुरू हुई. जिसके चलते सोना 6000 रुपये प्रति दस ग्राम तो चांदी 22000 रुपये से अधिक के उछाल के साथ कारोबार करती दिखी.
अभी क्या हैं सोने और चांदी के दाम?
मंगलवार सुबह 10 बजे के आसपास सोना 5650 रुपये की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा. जबकि चांदी का भाव 18300 रुपये के उछाल के साथ ट्रेड करती नजर आई. इसके बाद 22 कैरेट सोने का भाव 136,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. जबकि 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 148,800 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया. जबकि चांदी का भाव 251,560 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया.
भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स में 2200 अंकों की उछाल, निफ्टी ने छुआ 26,341 का स्तर
मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते (ट्रेड डील) को सोमवार रात अंतिम रूप दिए जाने के बाद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ हरे निशान में खुला।
इस दौरान बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद से करीब 3,657 अंक उछलकर 85,323.20 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी अपने पिछले क्लोजिंग से 1,219.65 अंकों की बढ़त के साथ 26,308.05 पर खुला।
खबर लिखे जाने तक (सुबह करीब 9.31 बजे) 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2254 अंकों यानी 2.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,920.51 पर था, तो वहीं एनएसई निफ्टी 691.30 (2.76 प्रतिशत) अंकों की उछाल के साथ 83,920.51 पर था। इस दौरान निफ्टी के सभी इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड करते हुए नजर आए।
कारोबार के दौरान जहां सेंसेक्स ने 85,871.73 का हाई स्तर छुआ, वहीं निफ्टी ने 26,341.20 का स्तर छुआ।
व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप दोनों में 4 प्रतिशत की शानदार तेजी देखने को मिली।
वहीं विभिन्न सेक्टर्स में निफ्टी ऑटो, आईटी, मेटल, बैंक, पीएसयू बैंक और फार्मा में 3 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल दर्ज की गई।
इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी देखी गई, जिनमें अदाणी पोर्ट्स में सबसे ज्यादा 6.89 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। इसके बाद बजाज फाइनेंस (4.90 प्रतिशत), इंडिगो (4.66 प्रतिशत), बजाज फिनसर्व (4.39 प्रतिशत), इटरनल (4.16 प्रतिशत), एल एंड टी (3.70 प्रतिशत) और सन फार्मा (3.63 प्रतिशत) टॉप गेनर्स में शामिल रहे। सिर्फ आईटीसी के शेयरों में गिरावट देखी गई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत के साथ अपने देश के बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते की घोषणा की, जिसके तहत भारतीय वस्तुओं पर लगने वाला पारस्परिक शुल्क (रेसिप्रोकल टैरिफ) 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।
--आईएएनएस
डीबीपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)





