Responsive Scrollable Menu

Prabhasakshi NewsRoom: Iran के डर से America ने UK से हटाए अपने B-1 Bombers, 'महाशक्ति' के पसीने छूटते देख दुनिया हैरान!

ईरान का डर अमेरिका के मन में किस कदर घर कर चुका है, इसकी तस्वीर अब पूरी दुनिया देख रही है। दुनिया भर को अपनी सैन्य ताकत का डर दिखाने वाला अमेरिका खुद अपनी सैन्य परिसंपत्तियों की सुरक्षा में जुट गया है। ईरान से जुड़े संभावित खतरे ने वॉशिंगटन की चिंता इतनी बढ़ा दी कि ब्रिटेन के सुरक्षित माने जाने वाले RAF Fairford सैन्य अड्डे से उसने अपने सभी B-1 बमवर्षक वापस बुला लिए। यह बदलते शक्ति-संतुलन का ऐसा संकेत है जिसमें दुनिया का सबसे ताकतवर सैन्य देश माने जाना वाला अमेरिका भी ईरान से जुड़े खतरे को लेकर अपने रणनीतिक हथियारों को सुरक्षित ठिकानों पर खिसकाने को मजबूर दिखाई दे रहा है।

इस फैसले के बारे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा कि यह निर्णय ‘कुछ धमकियों’ के बाद लिया गया और इन धमकियों का संबंध ईरान से हो सकता है। ट्रंप ने कहा, “वे ईरान से जुड़े होंगे।” उनका तर्क था कि जब खतरा सामने हो तो बमवर्षकों को वहीं रखकर “दुश्मन को न्योता” देने का कोई मतलब नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि विमानों को हटाने में बहुत कम खर्च आता है। हालांकि अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया कि खतरा किस तरह का था, ट्रंप ने ड्रोन हमले की रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इंकार करते हुए चेतावनी दी कि अगर ऐसा हुआ तो संबंधित लोगों को “भारी कीमत” चुकानी पड़ेगी।

मामला इसलिए बेहद गंभीर है क्योंकि RAF Fairford कोई सामान्य सैन्य अड्डा नहीं है। लंदन से करीब 145 किलोमीटर पश्चिम स्थित यह यूरोप में अमेरिकी भारी बमवर्षकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण ठिकानों में से एक है। हम आपको याद दिला दें कि ब्रिटेन ने मार्च में अमेरिका को Fairford का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ विशेष रूप से रक्षात्मक अभियानों के लिए करने की अनुमति दी थी। संघर्ष के दौरान यहां से अमेरिकी बमवर्षकों की आवाजाही हुई और इन विमानों का इस्तेमाल ईरान पर हमलों में भी किया गया। ब्रिटेन ने हालांकि अमेरिका को ब्रिटिश ठिकानों से ईरान के खिलाफ आक्रामक हमलों की अनुमति नहीं दी थी। यही मतभेद पहले से ही दोनों सहयोगियों के रिश्तों में तनाव पैदा कर रहा था।

अब इस एयरबेस की सुरक्षा को लेकर सामने आए घटनाक्रम ने खतरे की गंभीरता बढ़ा दी है। 27 सितंबर को एक स्थानीय किसान ने तीन वैन और नकाबपोश लोगों की संदिग्ध गतिविधि देख पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पांच ब्रिटिश युवकों को गिरफ्तार किया गया। बाद में एक ब्रिटिश-ईरानी दोहरी नागरिकता वाले व्यक्ति को भी पकड़ा गया। वैन से विस्फोटक तो नहीं मिला, लेकिन पेट्रोल बरामद हुआ। सभी संदिग्ध फिलहाल जमानत पर रिहा हो चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले ही इस कथित साजिश को “बड़ा नुकसान” पहुंचाने की योजना बताया था।

हैरानी की बात यह है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के प्रवक्ता ने एयरबेस को सुरक्षित बताया है, जबकि अमेरिकी अधिकारियों को खतरे का स्तर इतना गंभीर लगा कि उन्होंने वहां मौजूद सभी B-1 विमानों को वापस अमेरिका भेज दिया। पेंटागन ने भी विमानों की वापसी की पुष्टि करते हुए कहा कि अभियानगत सुरक्षा कारणों से अमेरिकी सैन्य परिसंपत्तियों की गतिविधि वास्तविक समय में सार्वजनिक नहीं की जा सकती। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी कहा कि अमेरिका को अपने सभी ठिकानों की सुरक्षा पर भरोसा है, लेकिन साथ ही उन्होंने माना कि अमेरिकी प्रतिष्ठानों को सैद्धांतिक रूप से किसी भी समय निशाना बनाया जा सकता है।

दूसरी ओर, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस कदम को “अत्यधिक सावधानी” का परिणाम बताया और कहा कि ईरान पिछले 49 वर्षों से अमेरिका और अन्य देशों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त रहा है। हालांकि रुबियो ने इस बात से इंकार किया कि बमवर्षकों की अचानक वापसी सीधे इसी कथित ईरानी साजिश से जुड़ी है। इसके बावजूद एक NATO सैन्य सूत्र ने कहा कि ईरान से अमेरिकी परिसंपत्तियों को ब्रिटेन में “गंभीर खतरा” बना हुआ है।

देखा जाये तो अमेरिकी बमवर्षकों की वापसी से अमेरिका की ईरान के खिलाफ यूरोप से तेजी से बमवर्षक अभियान चलाने की क्षमता घटेगी। रक्षा विशेषज्ञ क्रिस्टोफ बर्ग्स ने इस बारे में मीडिया से कहा है कि इससे ईरान के खिलाफ उड़ानों को तेजी से बढ़ाने की अमेरिकी क्षमता कुछ समय के लिए कम होगी। हालांकि Fairford से अमेरिकी कार्रवाई पहले ही ब्रिटिश अनुमति की सीमाओं से बंधी थी। अब अमेरिका वैकल्पिक रूप से डिएगो गार्सिया या खाड़ी क्षेत्र के ठिकानों की ओर देख सकता है। इससे दूरी और ईंधन संबंधी जरूरतें बदलेंगी, लेकिन खाड़ी के नजदीकी ठिकाने ईरान पर दबाव बनाए रखने के लिहाज से अधिक उपयोगी भी साबित हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Switzerland के साथ रिश्तों को नई ऊंचाई देकर Modi ने Europe में चली बड़ी कूटनीतिक चाल

यही इस पूरे घटनाक्रम का सबसे बड़ा रणनीतिक संदेश है। अमेरिका पीछे नहीं हट रहा, बल्कि अपनी सैन्य परिसंपत्तियों को संभावित ईरानी हमले की पहुंच से बाहर करते हुए उनकी मारक क्षमता को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहा है। पेंटागन का कहना है कि अमेरिकी बमवर्षक बल कहीं भी और कभी भी सटीक वैश्विक हमला करने के लिए तैयार हैं। उधर ईरान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। लंदन स्थित ईरानी दूतावास ने तेहरान की संलिप्तता की अटकलों को “पूरी तरह खारिज” किया है और विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

बहरहाल, डर सबको लगता है, सबसे ताकतवर होने का दावा करने वाले अमेरिका को भी डर लगता है। यही वजह है कि ट्रंप प्रशासन को अपने सबसे अहम सैन्य हथियारों को सुरक्षित ठिकानों की ओर खिसकाने जैसे फैसले लेने पड़ रहे हैं। देखा जाये तो दुनिया भर में अपनी सैन्य ताकत का दबदबा दिखाने वाले अमेरिका के लिए यह घटनाक्रम एक असहज सवाल भी छोड़ता है। सवाल यह है कि क्या ईरान के खतरे ने उसकी महाशक्ति वाली छवि के उस चोले को उतारना शुरू कर दिया है, जिसके पीछे अजेय होने का दावा छिपा था? B-1 बमवर्षक भले ही ब्रिटेन के आसमान से हट गए हों, लेकिन इस फैसले ने ईरान के सामने अमेरिकी आत्मविश्वास पर उठते सवालों को और गहरा कर दिया है।

Continue reading on the app

भोपाल में 9.5 लाख बच्चों को आज खिलाई जाएगी एलबेंडाजोल, 1 से 19 साल तक के बच्चे अभियान में शामिल, नोडल टीचर की मौजूदगी में दी जाएगी दवा

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर भोपाल में आज मंगलवार को बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत करीब साढ़े 9 लाख बच्चों को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें 1 से 19 साल तक के बच्चों को उनकी पढ़ाई और रहने की जगह के हिसाब से स्कूल, आंगनवाड़ी, मदरसे और हॉस्टल में दवा दी जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही एलबेंडाजोल की गोलियां उपलब्ध करा दी हैं।

दरअसल इस अभियान में केवल बच्चों को ही शामिल नहीं किया गया है। 20 से 49 साल की ऐसी महिलाओं को भी एलबेंडाजोल दी जाएगी जो गर्भवती या धात्री नहीं हैं। स्कूलों में दवा देने के लिए नोडल टीचर्स को जिम्मेदारी दी गई है। शिक्षकों को दवा खिलाने की प्रक्रिया के साथ इसके फायदे की जानकारी भी दी गई है। हालांकि बच्चों को नोडल टीचर की मौजूदगी में ही गोली खिलाई जाएगी।

स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में ऐसे दी जाएगी दवा

वहीं भोपाल में अभियान को स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहले से तैयारी की है। सरकारी और निजी स्कूलों के अलावा आंगनवाड़ी केंद्र, मदरसे और छात्रावास भी अभियान का हिस्सा हैं। इस व्यवस्था का मकसद 1 से 19 साल की उम्र के ज्यादा से ज्यादा बच्चों तक कृमिनाशक दवा पहुंचाना है। स्कूलों में नोडल टीचर्स की मौजूदगी में बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। इसके लिए शिक्षकों को दवा देने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा के इस्तेमाल और उसके फायदे को लेकर भी नोडल टीचर्स को बताया गया है। वहीं आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी अभियान के तहत बच्चों तक दवा पहुंचाई जाएगी।

बच्चों को संबंधित संस्थान में ही कृमिनाशक गोली दी जा सकेगी

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अभियान में अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है। स्वास्थ्य विभाग के साथ स्कूल शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग भी इसमें सहयोग कर रहे हैं। इन विभागों के बीच तालमेल के जरिए बच्चों और अभियान में शामिल पात्र महिलाओं को दवा खिलाई जाएगी।भोपाल में एक ही दिन बड़ी संख्या में बच्चों तक पहुंचने वाले इस अभियान के लिए स्कूल और आंगनवाड़ी स्तर पर दवा उपलब्ध कराई गई है। इससे अभियान के दौरान बच्चों को संबंधित संस्थान में ही कृमिनाशक गोली दी जा सकेगी।

कृमि संक्रमण का बच्चों के विकास पर पड़ सकता है असर

दरअसल स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पेट में होने वाला कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य के साथ उनकी पढ़ाई को भी प्रभावित कर सकता है। संक्रमण की वजह से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर असर पड़ने की बात विभाग ने बताई है। इसका असर स्कूल में उनकी उपस्थिति और पढ़ाई पर भी दिखाई दे सकता है। कृमि संक्रमण के कारण एनीमिया की स्थिति बनने पर बच्चों की शारीरिक वृद्धि प्रभावित हो सकती है। इसके साथ बौद्धिक और शैक्षणिक विकास पर भी असर पड़ सकता है। यही वजह है कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत बच्चों को नियमित रूप से कृमिनाशक दवा देने का अभियान चलाया जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy: मुंबई टीम से Suryakumar Yadav बाहर, Ayush Mhatre बने उपकप्तान

इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया की तीनों स्क्वाड में जगह न मिलने के बाद, सूर्यकुमार यादव के करियर को एक और झटका लगा जब उन्हें चंडीगढ़ के खिलाफ़ होने वाले शुरुआती मैच के लिए मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर कर दिया गया। सेलेक्टर्स ने यह कड़ा फ़ैसला तब लिया, जब सूर्यकुमार खुद सिलेक्शन के लिए उपलब्ध थे। मुंबई, जो 11 अक्टूबर से अपना रणजी ट्रॉफी कैंपेन शुरू करने जा रही है, ने इस शुरुआती मैच के लिए युवा बल्लेबाज़ आयुष म्हात्रे को टीम का उप-कप्तान चुना है।

इसे भी पढ़ें: 'मैंने अपना फ़र्ज़ निभाया...', वर्ल्ड कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर का कप्तानी से संन्यास, अब केवल खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगी

क्रिकबज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ता 19 साल के इस खिलाड़ी को भविष्य के कप्तान के तौर पर तैयार करना चाहते हैं। उन्होंने भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी, भले ही उन्हें दो साल में सिर्फ़ 13 फ़र्स्ट-क्लास मैच खेलने का अनुभव है। वहीं, भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल को सिद्धेश लाड की कप्तानी वाली 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है, क्योंकि उन्होंने पहले मैच के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है। हालांकि, भारत के पूर्व T20I कप्तान सूर्यकुमार को टीम में जगह नहीं मिली; खबरों के मुताबिक, चयनकर्ता रेड-बॉल क्रिकेट में उनके फ़ॉर्म से संतुष्ट नहीं थे।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सूर्यकुमार ने रमेश पोवार की अगुवाई वाली मुंबई चयन समिति को संदेश भेजा था, लेकिन उन पर विचार नहीं किया गया। सूर्यकुमार, जिन्होंने आखिरी बार जून में मुंबई T20 लीग में कोई प्रतिस्पर्धी मैच खेला था, के पास अपने करियर को फिर से पटरी पर लाने के लिए विकल्प कम होते जा रहे हैं। इस साल की शुरुआत में, उन्हें T20I में वर्ल्ड कप जिताने के बावजूद भारत के कप्तान पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया था।

इसे भी पढ़ें: Gold Medal जीतना बहुत गर्व की बात, Asian Games की जीत पर बोले Coach VVS Laxman

पवार ने रणजी ट्रॉफी टीम में सूर्यकुमार के न होने के बारे में बताते हुए कहा कि वह ज़ाहिर तौर पर बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं और मुंबई के लिए अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। हम बस यही चाहते हैं कि वह कुछ रेड-बॉल मैच खेलकर अपनी लय में आ जाएं। सूर्या ने पिछले 18 महीनों से कोई रेड-बॉल मैच नहीं खेला है, इसलिए हम चाहते हैं कि वह कुछ मैच खेल लें और फिर टीम में शामिल हो सकें। यह देखना दिलचस्प था कि सरफ़राज़ खान, जो कई सालों से मुंबई के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और एक सीनियर खिलाड़ी हैं, उन्हें कप्तानी की भूमिका के लिए नहीं चुना गया। चयनकर्ताओं ने उप-कप्तान की भूमिका के लिए सीधे म्हात्रे को चुना, जो सिर्फ़ 19 साल के हैं।

Tue, 06 Oct 2026 12:13:00 +0530

  Videos
See all

INDIA Alliance Parliament March LIVE: संसद मार्ग पर मार्च | Gyanesh Kumar Resign | Rahul | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T06:38:17+00:00

Iran America War Update: अमेरिकी सी-हॉक हैलीकॉप्टर सऊदी में राडार से गायब? | Sikorsky MH-60R Seahawk #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T06:31:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers