Tamil Nadu Bypolls: मदुरांतकम और धारापुरम में सुबह तेज मतदान, 49 प्रत्याशी मैदान में
चेन्नई, छह अक्टूबर तमिलनाडु की अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान जारी है और सुबह नौ बजे तक मदुरांतकम में 15.99 प्रतिशत तथा धारापुरम में 17.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। इन उपचुनावों का राजनीतिक महत्व काफी अधिक है।
इन्हें तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) और विपक्ष के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। इन दोनों आरक्षित सीटों पर उपचुनाव अन्नाद्रमुक की तत्कालीन विधायकों के. मरगतम कुमारवेल (मदुरांतकम) और पी. सत्यबामा (धारापुरम) के इस्तीफे के कारण जरूरी हुए। बाद में दोनों सत्तारूढ़ टीवीके में शामिल हो गईं।
टीवीके ने दोनों पूर्व अन्नाद्रमुक नेताओं को क्रमश: मदुरांतकम और धारापुरम से फिर उम्मीदवार बनाया है। इन उपचुनावों में टीवीके, द्रमुक, अन्नाद्रमुक, वाम दलों और नाम तमिलर काची (एनटीके) के बीच बहुकोणीय मुकाबला है। मदुरांतकम में 285 और धारापुरम में 320 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा।
दोनों सीटों पर कुल 49 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
हरमनप्रीत ने सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ी:कहा- यह आसान फैसला नहीं; उनकी अगुआई में भारत ने 2025 महिला वर्ल्डकप जीता था
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता। उनकी कप्तानी में टीम ने 2012, 2016, 2022 और 2026 एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया। वहीं, 2012 एशिया कप में हरमनप्रीत ने सिर्फ फाइनल में कप्तानी की थी, जबकि टूर्नामेंट के बाकी मैचों में मिताली राज ने टीम की कमान संभाली थी। हरमनप्रीत ने लिखा, आज मैं सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं। यह आसान फैसला नहीं है। इसमें सालों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल जुड़े हैं, जो जिंदगीभर मेरे साथ रहेंगे। हरमनप्रीत कौर के अचीवमेंट्स लगातार दो बार एशियन गेम्स के गोल्ड जीते हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दो गोल्ड मेडल जीते हैं। भारत ने 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में श्रीलंका को हराकर पहला गोल्ड जीता था। इसके बाद 2026 नागोया एशियन गेम्स में भी टीम ने श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









.jpg)
