Responsive Scrollable Menu

Rajya Sabha चुनाव में तीसरे उम्मीदवार के बजाय Akhilesh Yadav का ध्यान यूपी की 403 सीटों पर

लखनऊ, छह अक्टूबर समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरा उम्मीदवार उतारने को लेकर जारी अटकलों के बीच पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि फिलहाल उनका ध्यान राज्यसभा की तीन सीट पर नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर है। यादव ने पहले कहा था कि जरूरी संख्या बल जुटाने के बाद ही उनकी पार्टी तीसरा उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है।’’ राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख आज है।

नामांकन पत्रों की जांच सात अक्टूबर को होगी और नौ अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 16 अक्टूबर को होगा। सूत्रों ने बताया कि अखिलेश के इस पोस्ट से यह संदेश जाता है कि पार्टी शायद अब तीसरा उम्मीदवार न उतारे।

सपा पहले ही वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव और रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े धनराज परिमल नाथवानी को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। दोनों लखनऊ में नामांकन दाखिल कर चुके हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

इनमें प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह के अलावा राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह और श्रुति गंगवार शामिल हैं। इन आठ उम्मीदवारों में दो महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है, जबकि अति पिछड़े वर्ग को सबसे अधिक भागीदारी मिली है। भाजपा ने तीन अति पिछड़ी जातियों, दो अनुसूचित जाति (दलित), दो ब्राह्मण और एक क्षत्रिय बिरादरी के नेताओं को उम्मीदवार बनाया है।

राज्यसभा चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के आधार पर होते हैं। इस व्यवस्था में किसी विजयी उम्मीदवार को मिले अतिरिक्त मत उसके बाद बचे उम्मीदवारों को मतदाताओं की दूसरी पसंद के आधार पर स्थानांतरित किए जाते हैं। दोनों पक्षों के नेताओं ने कहा है कि यदि चुनाव मैदान में 10 से अधिक उम्मीदवार होते हैं तो मुकाबला पूरी तरह चुनावी तकनीकी पहलुओं और रणनीतिक योजना पर निर्भर हो जाएगा।

हाल में फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा के निधन के बाद 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा नीत गठबंधन के विधायकों की संख्या घटकर 288 रह गई है। इस गठबंधन में भाजपा के 255 विधायक, अपना दल (सोनेलाल) के 13, राष्ट्रीय लोक दल के नौ, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के छह और निषाद पार्टी के पांच विधायक शामिल हैं। समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन के पास 103 विधायक हैं, जिनमें 101 समाजवादी पार्टी के हैं।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो विधायक हैं, जबकि तीन विधायक किसी भी दल से संबद्ध नहीं हैं।

Continue reading on the app

Assam की Nagaon Lok Sabha Seat पर उपचुनाव: पहले दो घंटे में 17.68 फीसदी मतदान

गुवाहाटी, छह अक्टूबर असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह नौ बजे तक 19.05 लाख मतदाताओं में से 17 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

यह उपचुनाव कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद जरूरी हो गया। बोरदोलोई ने लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद भाजपा के टिकट पर दिसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक मतदान शांतिपूर्ण रहा है और लोकसभा क्षेत्र में आने वाले आठ विधानसभा क्षेत्रों के किसी भी मतदान केंद्र से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

मतदान के शुरुआती दो घंटे में 17.68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी देवाशीष शर्मा ने जागीरोड विधानसभा क्षेत्र में मयोंग उच्च माध्यमिक विधालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक शिवमोनी बोरा ने नगांव-बतद्रवा विधानसभा क्षेत्र के माजगांव प्राथमिक स्कूल में बने मतदान केंद्र में मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि एक योग्य उम्मीदवार का चुनाव करना मतदाताओं के हाथ में है। बोरा ने कहा कि हर कोई जानता है कि भाजपा और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’ हैं, ‘‘लेकिन मुझे विश्वास है कि कांग्रेस इस सीट पर अपनी जीत बरकरार रखेगी।’’ उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला शर्मा, बोरा तथा एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के बीच माना जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और 624 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। नगांव लोकसभा क्षेत्र में कुल 19.05 लाख मतदाता हैं। मतदान शाम पांच बजे समाप्त होगा, जबकि मतगणना नौ अक्टूबर को होगी।

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड दौरे से पहले प्रसिद्ध कृष्णा ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, चोट के कारण 3 सप्ताह के लिए क्रिकेट से हुए दूर

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हाल ही में हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल हो गए थे. चोट के कारण वह तीसरे मैच में नहीं खेल पाए. इस चोट से उबरने के लिए अब प्रसिद्ध को कम से कम तीन सप्ताह का समय लग सकता है. ऐसे में उनका इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना भी मुश्किल लग रहा है. Tue, 6 Oct 2026 15:50:50 +0530

  Videos
See all

Ravi Shankar Prasad: 'चुनाव आयोग के खिलाफ लगातार कांग्रेस साजिश कर रही'#shorts #bjp #sir #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T10:41:33+00:00

INDIA Alliance के प्रदर्शन में क्या बोले राजीव शुक्ला? | Rajeev Shukla Exclusive | Ranjeeta Jha #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T10:42:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers