Responsive Scrollable Menu

15 मिनट तक विद्युत जामवाल ने रोकी सांस, जानें ऐसे खतरनाक स्टंट्स के लिए क्या ट्रेनिंग लेते हैं एक्टर?

Vidyut Jammwal Holds Breathe: बॉलीवुड के एक्शन स्टार विद्युत जामवाल अपनी फिल्मों से ज्यादा स्टंट्स और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं. वहीं, हाल ही में एक्टर ने एक बार फिर से  कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देखतर लोग हैरान रह गए. एक्टर ने करीब 15 मिनट तक सांस रोकी और उनकी आंखें खुली थीं. इतना ही नहीं, विद्युत एकटक देख रहे थे और उन्होंने पलक तक नहीं झपकाई. अब एक्टर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी सरहाना कर रहे हैं. 

विद्युत जामवाल ने 15 मिनट रोकी सांस

दरअसल, विद्युत जामवाल हाल ही में अपनी अपकमिंग हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे. इस दौरान  विद्युत करीब 15 मिनट तक अपनी सांस रोकते नजर आए. पहले तो वो सीधे खड़े थे और एकटक देख रहे थे, वो अपनी पलके भी नहीं झपका रहे थे. ऐसे में वहां मौजूद मीडिया और ऑडियंस को पहले तो लगा कि शायद वो किसी तरह के मेडिटेशन में हैं, लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीतता गया, हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिक गई.

आंखों से निकला पानी, कांपे पैर

वहीं, वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे-जैसे समय बित रहा था, विद्युत जामवाल के पैर हल्का कांपते नजर आए. वहीं, उनकी आंखों से पानी भी निकल रहा था. ऐसे में लोगों को अंदाजा हुआ कि विद्युत इतने लंबे वक्त से अपनी सांस रोककर खड़े थे. ये पूरा नजारा देखकर फैंस और मीडिया हैरान रह गए. बता दें कि विद्युत का योग और मार्शल आर्ट्स से पुराना नाता रहा है और उनकी फिटनेस का अंदाज उनके एक्शन सीक्वेंस में भी नजर आता है. यही वजह है कि हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ में उन्हें धलसिम का रोल मिला है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: पहले बनाया बहन... अब लव गिल के प्यार में पड़े स्काउट ओपी! यंग को लिखकर दिया हिंट

स्टंट्स के लिए क्या ट्रेनिंग लेते हैं एक्टर?

विद्युत की फिटनेस सिर्फ जिम में वजन उठाने तक सीमित नहीं है. उनके वर्कआउट में बॉडीवेट एक्सरसाइज, मार्शल आर्ट्स, मोबिलिटी और फ्लेक्सिबिलिटी जैसी चीजें भी शामिल रहती हैं. ऐसी ट्रेनिंग शरीर को मजबूत बनाने के साथ उसे तेज और लचीला रखने में मदद करती है. बता दें, हर एक एक्टर को अपने शरीर की हर मूवमेंट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. जंप करना हो, हवा में किक मारनी हो या किसी मुश्किल पोजिशन में कुछ सेकेंड तक शरीर को रोककर रखना हो, इसके लिए बैलेंस और कोऑर्डिनेशन जरूरी होता है. विद्युत की ट्रेनिंग में भी इसी तरह की बॉडी कंट्रोल एक्सरसाइज और मार्शल आर्ट्स का बड़ा रोल रहा है.

मार्शल आर्ट्स से जुड़ा है गहरा कनेक्शन

वहीं, विद्युत जामवाल का नाम मार्शल आर्ट्स के साथ भी लंबे समय से जुड़ा रहा है. वो कलारीपयट्टू की ट्रेनिंग ले चुके हैं, जो भारत की पारंपरिक मार्शल आर्ट्स में से एक है. इस ट्रेनिंग में सिर्फ लड़ने की तकनीक नहीं सिखाई जाती, बल्कि शरीर का बैलेंस, फुर्ती, लचीलापन और मूवमेंट पर कंट्रोल भी जरूरी होता है. यही वजह है कि विद्युत के एक्शन सीन्स में उनकी बॉडी मूवमेंट काफी अलग नजर आती है. बता दें, कि एक्टर अपनी फिल्मों के स्टंट्स खुद करते हैं.

विद्युत जामवाल का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्युत जामवाल जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘Street Fighter’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में जमकर एक्शन करते दिखेंदगे. इसके अलावा एक्टर के पास ‘Commando’ फ्रेंचाइजी से जुड़ा काम भी है. खबरें है कि ये फिल्म अपना अगला पार्ट लेकर आने वाली है. वहीं, विद्युत अपनी फिल्मों में एक्शन और मार्शल आर्ट्स के लिए जाने जाते हैं और आने वाले प्रोजेक्ट्स में भी उनका यही अंदाज फैंस को देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: अरिजीत सिंह ने किया इंडिया टूर का ऐलान, चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC की फटकार

Continue reading on the app

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, सोशल मीडिया से दी जानकारी, पढ़ें पोस्ट में क्या-क्या लिखा

Harmanpreet Kaur: भारतीय स्टार महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान किया है. हरमन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया है. उनके इस फैसले से सभी फैंस हैरान हैं और उनके पोस्ट पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. तो आइए आपको बताते हैं कि हरमन ने आखिर ये फैसला क्यों लिया और उन्होंने अपने पोस्ट में क्या-क्या लिखा है.

हरमनप्रीत कौर ने पोस्ट में क्या-क्या लिखा?

भारतीय दिग्गज हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया और सोशल मीडिया पर एक लंबे-चौड़े पोस्ट के साथ फैंस को इसकी जानकारी दी. हरमन ने पोस्ट में लिखा- "आज, मैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी फ़ॉर्मेट्स की कप्तानी छोड़ रही हूं. यह फैसला आसान नहीं है. इसमें बरसों की मैमोरीज, इमोशंस, सैक्रिफाइज और ऐसे पल शामिल हैं जो जिंदगी भर मेरे साथ रहेंगे. मैंने इस टीम और भारतीय महिला क्रिकेट के लिए अपना सब कुछ दिया है. अपना खून-पसीना, अपना समय और कई बार, अपने खेल और निजी महत्वाकांक्षाओं का भी कुछ हिस्सा. ऐसे पल भी आए जब मुझे अपने पर्सनल परफॉर्मेंस, अपनी तरक्की और अपनी चाहतों को एक तरफ रखना पड़ा, क्योंकि मेरा मानना ​​था कि टीम सबसे पहले है."

"एक कप्तान के तौर पर, मुझे मुश्किल फैसले लेने पड़े. ऐसे फैसले जिन्हें हमेशा समझा नहीं गया, जो हमेशा आसान नहीं थे और कभी-कभी जिनकी निजी कीमत भी चुकानी पड़ी. लेकिन मेरा हर फैसला एक ही मकसद से लिया गया था, इस टीम को बेहतर बनाना और दूसरे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने, खुद पर भरोसा करने और अपना बेस्ट देना. मैंने सब कुछ देखा है.

"मैंने सबसे बुरे पल, दिल टूटने का दर्द, आलोचना, शक और ऐसे दिन भी देखे हैं जब कुछ भी हमारे पक्ष में नहीं लग रहा था और मैंने सबसे शानदार पल भी अनुभव किए हैं. जीत, जश्न, देश का प्रतिनिधित्व करने का गर्व और वे पल जिन्होंने हर त्याग को सार्थक बना दिया. आज मैं भावनाओं से भरे दिल के साथ, लेकिन मन में शांति के साथ कप्तानी छोड़ रही हूं.

क्योंकि मेरा सच में मानना ​​है कि मेरी टीम सही स्थिति में है. एक ऐसी टीम जिसमें टैलेंट, कैरेक्टर, कॉन्फिडेंस और एक ऐसा भविष्य है जिसे देखने और जिसका हिस्सा बनने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं. मुझे लगता है कि मैंने अपना फर्ज निभाया है. मैंने इस टीम को अपना सब कुछ दिया. मैंने गर्व के साथ जिम्मेदारी निभाई, और भारतीय महिला क्रिकेट की कप्तानी करने के सौभाग्य के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी. अब, मेरे लिए आगे बढ़ने का समय आ गया है. कप्तानी आज भले ही खत्म हो जाए, लेकिन भारतीय क्रिकेट के लिए मेरा प्यार कभी खत्म नहीं होगा.

हर उस टीममेट, कोच, सपोर्ट स्टाफ़, मैनेजमेंट, BCCI, परिवार के सदस्यों और हर उस फ़ैन का शुक्रिया जिन्होंने उतार-चढ़ाव के दौरान मेरा साथ दिया. खून. पसीना. त्याग. गर्व. मैंने अपना सब कुछ दिया. अब, मैं फिर से खेल के प्रति अपने प्यार के लिए खेलने को तैयार हूं. कप्तानी का दौर खत्म हुआ. सफर जारी है.

ये भी पढ़ें: संजू सैमसन VS वैभव सूर्यवंशी... कौन है बेहतर? पिछले 5 मैचों के आंकड़ों को देखकर खुद कीजिए फैसला

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक वर्मा और शुभमन गिल आमने सामने, एक अवार्ड के दो-दो दावेदार, महिला वर्ग में भी भारत का दबदबा

icc player of tghe month award: अभिषेक शर्मा ने सितंबर में चार टी20 इंटरनेशनल मैचों में 229 रन बनाए. इसमें अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में लगाया गया रिकॉर्ड शतक भी शामिल है. दूसरी तरफ शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो वनडे में 333 रन ठोके, जिसमें उनका दूसरा दोहरा शतक भी शामिल रहा. Tue, 6 Oct 2026 13:09:39 +0530

  Videos
See all

Akashvani Bhavan Gates पर पहुंचे Rahul-Priyanka I ECI I Congress #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T07:45:33+00:00

Oil Tanker Accident Highway : हाईवे पर टकराया तेल का टैंकर #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T07:44:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers