Gold Rate 6 October 2026: फिर गिरे सोने के भाव, जानिए भोपाल-इंदौर का 24K, 22K और 18K का 10 ग्राम गोल्ड का लेटेस्ट रेट
मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। 6 अक्टूबर 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,49,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,25,450 रुपये प्रति किलो पर दर्ज की गई है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,785 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2,22,934 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,154.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी 61.10 डॉलर प्रति औंस हो गई।
सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव के कारण
अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और यूएस बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी से सोने और चांदी के वायदा भाव पर दबाव बनता है, जिससे कीमतें प्रभावित होती है। वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के समय निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मानकर निवेश करते हैं, जिससे मांग बढ़ने पर कीमतों पर असर पड़ता है।
मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव और आपूर्ति रुकने की आशंका कच्चे तेल की कीमतों को ऊंचे स्तर पर बनाए हुए है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड $100 प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है, जबकि WTI क्रूड $89-90 प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और महंगे कच्चे तेल के आयात के चलते भारतीय रुपया दबाव में है और ₹96.57 प्रति डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक मध्य पूर्व में तनाव शांत नहीं होता, तब तक कच्चे तेल में तेजी और अनिश्चितता का माहौल बना रहेगा, ऐसे में सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में समर्थन मिलता रहेगा। निवेशकों को एकमुश्त बड़े निवेश से बचने की सलाह दी जा रही है।
भोपाल-इंदौर में 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट
भोपाल-इंदौर सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 49 हजार 070 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1 लाख 36 हजार 600 रुपये और 18 कैरेट सोना 1 लाख 11 हजार 820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी 2 लाख 35 हजार रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
दिल्ली से लेकर लखनऊ में सोने-चांदी का भाव
दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1 लाख 49 हजार 170 रुपये, 22 कैरेट 1 लाख 36 हजार 750 रुपये और 18 कैरेट 1 लाख 11 हजार 920 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। चांदी 2 लाख 35 हजार रुपये प्रति किलो के आसपास चल रही है।
मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,35,000 रुपये प्रति किलो बना हुआ है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,40,000 रुपये बताई जा रही है।
काम की बातें
शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
हॉलमार्क के निशान में BIS लोगो, कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।
भोपाल सीएम यूथ कॉन्क्लेव में 13 हजार छात्रों को लाने का निर्देश, जीतू पटवारी ने MP सरकार से किए सवाल
आज भोपाल में सीएम यूथ कॉन्क्लेव का आयोजन हो रहा है। यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव युवाओं से संवाद करेंगे। इस आयोजन से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार कब समझेगी कि युवाओं को बसों में भरकर सरकारी कार्यक्रम में लाने से प्रदेश का भविष्य नहीं बदलेगा।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भोपाल और आसपास के जिलों के निजी विश्वविद्यालयों से लगभग 13 हजार विद्यार्थियों को कार्यक्रम में लाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सरकारी कार्यक्रम में बुलाने की बजाय सरकार को उनके रोजगार, शिक्षा और भर्ती से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।
उच्च शिक्षा आयुक्त ने जारी किया पत्र
दरअसल, उच्च शिक्षा आयुक्त कार्यालय की ओर से 30 सितंबर को मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के सचिव को पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में भोपाल और आसपास के जिलों के निजी विश्वविद्यालयों से लगभग 13 हजार विद्यार्थियों की सीएम यूथ कॉन्क्लेव में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पत्र के अनुसार, एक बस में 50 विद्यार्थियों को ले जाया जाएगा। छात्र-छात्राओं वाली बस में एक महिला और एक पुरुष प्राध्यापक को बस प्रभारी बनाया जाएगा। हर बस के आगे सीएम यूथ कॉन्क्लेव, विश्वविद्यालय का नाम और बस क्रमांक वाला फ्लेक्स लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय की ओर से बस रवाना होने से पहले नाश्ता और पानी उपलब्ध कराया जाएगा। बस में कूड़ेदान रखने और विद्यार्थियों को खाली बोतल व अन्य कचरा उसमें डालने के लिए निर्देशित करने को भी कहा गया है। कार्यक्रम के बाद सभी विद्यार्थियों के सुरक्षित घर पहुंचने की जानकारी भी संबंधित अधिकारियों को देने के निर्देश हैं। खास बात यह है कि पत्र में बस, नाश्ता और पानी समेत इस पूरी व्यवस्था पर होने वाला खर्च संबंधित विश्वविद्यालयों की संचित निधि से वहन करने की बात कही गई है।
रोजगार और भर्ती को लेकर कांग्रेस ने सरकार से किए सवाल
जीतू पटवारी ने इसे लेकर प्रदेश सरकार से सवाल किए है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के युवाओं को कॉन्क्लेव चाहिए या करियर, सरकारी कार्यक्रमों के फोटो चाहिए या रोजगार और भाषण चाहिए या बेहतर शिक्षा। उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, रोजगार देने, भर्ती परीक्षाएं समय पर कराने और खाली पदों को भरने को प्राथमिकता बनाना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि मध्यप्रदेश का युवा सिर्फ तालियां बजाने के लिए नहीं, बल्कि अपना भविष्य बेहतर बनाने के लिए पढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से युवाओं की शिक्षा, रोजगार और करियर से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम करने की मांग की है।
मुख्यमंत्री जी,
युवाओं को बुलाने से,
युवा आपके साथ नहीं आएंगे!– भोपाल/करीबी जिलों के निजी विश्वविद्यालयों से करीब 13,000 विद्यार्थियों को “सीएम यूथ कॉन्क्लेव” में लाने की व्यवस्था के निर्देश हैं!
– बसें लगेंगी, शिक्षक प्रभारी होंगे, बैनर लगेंगे, नाश्ता/खाना होगा और खर्च… pic.twitter.com/ojR0g3nOTm
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) October 6, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









