Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद भारत के सामने वेस्टइंडीज की चुनौती, टी20 में टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा रहा है?

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद भारत के सामने वेस्टइंडीज की चुनौती, टी20 में टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा रहा है?

Continue reading on the app

फ्रांस में शिक्षकों की कमी को लेकर आंदोलन हिंसक हुआ:धमाके में 15 साल के छात्र का हाथ उड़ा; 5 हजार गिरफ्तार, 87% गिरफ्तार नाबालिग

फ्रांस में छात्र शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सड़कों पर उतर गए हैं। सितंबर में शुरू हुआ यह आंदोलन अब पूरे देश में फैल गया है। छात्र स्कूलों में बढ़ती भीड़, जर्जर इमारतों और शिक्षकों की कमी का विरोध कर रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में छात्रों ने सैकड़ों स्कूलों को बंद कराया है। आंदोलन के दौरान कई जगह छात्रों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई है। लेंस शहर में एक स्कूल के पास हुए धमाके में 15 साल के एक छात्र का हाथ उड़ गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले पिछले हफ्ते 14 साल के ईडन नाम के छात्र के सिर पर आंसू गैस का गोला लगने की खबर सामने आई थी। उसके जबड़े में दो जगह फ्रैक्चर हुआ था और उसे बड़ी सर्जरी करानी पड़ी। प्रदर्शन के दौरान कम से कम 190 छात्र घायल हुए हैं, जबकि 5,060 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 87% नाबालिग हैं। मंगलवार को देशभर में सबसे बड़े प्रदर्शन का ऐलान यह आंदोलन सितंबर में पेरिस से शुरू हुआ था। शुरुआत हाई स्कूल के छात्रों ने की थी। बाद में विश्वविद्यालयों के छात्र भी इसमें शामिल हो गए। छात्रों की मुख्य शिकायतें स्कूलों की खराब व्यवस्था को लेकर हैं। उनका कहना है कि कई कक्षाओं में जरूरत से ज्यादा छात्र हैं, स्कूल की इमारतें जर्जर हैं और शिक्षकों की कमी है। इसी मांग को लेकर अब मंगलवार को देशभर में प्रदर्शन की तैयारी है। प्रमुख छात्र संगठन यूनियन सिंडिकेल लिसेन ने लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। शिक्षकों के संगठनों ने भी अपने सदस्यों से मंगलवार के प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। 24 स्कूल जलाए, PM बोले- नरमी नहीं बरतेंगे फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबास्तियन लेकोर्नू ने रविवार को छात्रों और शिक्षा कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए कई कदमों की घोषणा की थी। उन्होंने स्कूलों में बदलाव लाने का वादा किया। हालांकि, उन्होंने हिंसा के मामले में किसी तरह की नरमी से इनकार किया। उनका कहना था कि सरकार घायल छात्रों, स्कूल कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों के साथ खड़ी है। प्रदर्शन के दौरान स्कूलों की नाकेबंदी के अलावा कई जगह कूड़ेदानों में आग लगाने की घटनाएं भी हुईं। शिक्षा मंत्री एडुआर जॉफ्रे के मुताबिक आंदोलन शुरू होने के बाद से 24 स्कूलों को जला दिया गया या उनमें तोड़फोड़ की गई।

Continue reading on the app

  Sports

सौरव गांगुली बने हेड कोच, अब IPL में चलेगी 'दादागिरी', दिल्ली कैपिटल्स ने दिया बड़ा रोल

IPL 2026 में सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच होंगे. पिछले सीजन में हेमंग बदानी इस जिम्मेदारी को निभा रहे थे, लेकिन फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक जैसे ही JSW ग्रुप के पास आया, पूरे टीम मैनेजमेंट को ही बदल दिया गया. गांगुली इससे पहले भी दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ चुके हैं. Tue, 6 Oct 2026 13:27:25 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi Akashvani Bhawan Entry : किसी की नहीं मान रहे राहुल गांधी...#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T08:16:00+00:00

Mayur Vihar Bulldozer Action: दिल्ली के मयूर विहार में चला बुलडोजर, मचा हड़कंप | Delhi Demolition #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T08:16:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers