Stock Market Today: आज भी ग्रीन जोन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 250 अंकों का उछाल; प्राइवेट बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला. सुबह 9:27 पर सेंसेक्स 129 अंक या 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,512 और निफ्टी 43 अंक या 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,599 पर था.
शुरुआती कारोबार में निजी बैंकिंग शेयरों में खरीदारी देखी गई. सूचकांकों में निफ्टी प्राइवेट बैंक करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था. निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी मेटल, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी कंजप्शन हरे निशान में थे.
दूसरी तरफ निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फार्मा, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी सर्विसेज लाल निशान में थे.
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी हरे निशान में थे. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 117 अंक या 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,267 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 212 अंक या 0.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ 59,959 पर था.
सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, एचयूएल, इंडिगो, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, एचसीएल टेक और एलएंडटी गेनर्स थे. टेक महिंद्रा, एमएंडएम, इन्फोसिस, सनफार्मा, आईटीसी, इटरनल, भारती एयरटेल, एसबीआई, एशियन पेंट्स, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, बीईएल, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति सुजुकी लूजर्स थे.
जानकारों के मुताबिक, बुल्स के लिए एक निश्चित स्तर के बाद भी तेजी को बनाए रखना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि अमेरिका के 10-साल के बॉन्ड यील्ड 5.3 प्रतिशत के आसपास बने हुए हैं, इसलिए एफआईआई बिकवाली जारी रखेंगे, जिससे बाजार का माहौल 'रैली पर बिकवाली' वाला बन जाएगा. इसका मतलब है कि एफआईआई आकर्षक वैल्यूएशन के बावजूद लार्ज-कैप शेयरों की बिकवाली जारी रखेंगे, जबकि डीआईआई इन शेयरों की खरीदारी करते रहेंगे क्योंकि फंड का इनफ्लो लगातार बना हुआ है.
ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है. टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे. अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में बंद हुआ था, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ और नैस्डैक 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ.
स्रोत- आईएएनएस
संजू सैमसन VS वैभव सूर्यवंशी... कौन है बेहतर? पिछले 5 मैचों के आंकड़ों को देखकर खुद कीजिए फैसला
Sanju Samson VS Vaibhav Sooryavanshi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले हर किसी के मन में सवाल है कि क्या प्लेइंग-11 में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या फिर उन्हें एक बार फिर बेंच पर बैठना पड़ेगा. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन के पिछले 5 मैचों के प्रदर्शन के बारे में बताते हैं, जिससे आप फैसला कर सकते हैं कि कौन सा खिलाड़ी फॉर्म है और किसे अंतिम ग्यारह में मौका मिलना चाहिए. साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि हेड कोच गौतम गंभीर ने ओपनिंग जोड़ी को लेकर क्या कहा है.
पिछले 5 मैचों में संजू सैमसन का प्रदर्शन?
स्टार विकेटीकपर-बल्लेबाज संजू सैमसन काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं. मगर, वह अक्सर टीम इंडिया से अंतर-बाहर होते रहे हैं. अब अगर पिछले 5 मैचों के प्रदर्शन की बात करें, तो संजू ने एशियन गेम्स 2026 में 3 मैच खेले, जिसमें उनका बल्ला नहीं चला. वह 9,7, 2 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई सीरीज में उन्होंने 2 फिफ्टी लगाई थीं. ऐसे में अगर संजू सैमसन के पिछले 5 मैचों पर गौर करें, तो उन्होंने 2 फिफ्टी लगाई हैं. इस तरह संजू ने पिछली 5 पारियों में 125 रन बनाए हैं.
Mirror celebrations, Sachin Tendulkar's tweet, and pure batting instincts! ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 6, 2026
We put #AbhishekSharma in the hot seat for a True or False challenge, and his answers did not disappoint! ????
Watch him next in #INDvWI | 1st T20I ???? TUE, 6th OCT, 6 PM pic.twitter.com/Lr3n8xnR43
वैभव सूर्यवंशी का पिछले 5 मैचों का प्रदर्शन?
वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में धमाकेदार प्रदर्शन किया है और हर किसी को अपना फैन बना लिया है. सूर्यवंशी के पिछले मैचों के रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो उन्होंने एक 90 प्लस स्कोर बनाया है. एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में वैभव को खिलाया गया था, जिसमें उन्होंने 15 रन की पारी खेली.
वहीं, श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 38 रनों की पारी खेली थी. इससे पहले सूर्यवंशी ने जिम्ब्बावे के खिीलाफ 81, 20 और 50 रन की पारी खेली थी. वैभव ने पिछली 5 टी-20 पारियों में 2 फिफ्टी लगाई हैं. पिछली 5 पारियों में मिलाकर 204 रन बनाए हैं.
गौतम गंभीर ने प्लेइंग-11 को लेकर क्या कहा?
Gautam Gambhir: ????️
— Saabir Zafar (@Saabir_Saabu01) October 5, 2026
"If Vaibhav Sooryavanshi plays, then it's going to be a tough conversation between me and whoever we leave out, whether it's Abhishek Sharma or whether it's Sanju Samson. So, we can't suddenly ignore a combination that has created such an impact over the last… pic.twitter.com/zHwewXFMxY
भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच से पहले साफ हो चुका है कि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ओपनिंग करती नजर आएगी. स्टार स्पोर्ट्स और जियोस्टार से बात करते हुए हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ किया कि टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी के साथ ही आगे बढ़ेगा.
गंभीर ने कहा, "यह बहुत आसान है कि मैं बाहर के शोर को सुनकर लोकप्रिय फैसले ले लूं, लेकिन मेरे लिए ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को सुरक्षा देना और सही फैसले लेना सबसे ज्यादा जरूरी है. संजू और अभिषेक ने पिछले डेढ़-दो साल में टीम के लिए जो इम्पैक्ट पैदा किया है, उसे हम अचानक नजरअंदाज नहीं कर सकते. सिर्फ तीन या चार मैचों में फेल होने की वजह से हम उन्हें ड्रॉप नहीं कर सकते."
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











