Responsive Scrollable Menu

संजू सैमसन VS वैभव सूर्यवंशी... कौन है बेहतर? पिछले 5 मैचों के आंकड़ों को देखकर खुद कीजिए फैसला

Sanju Samson VS Vaibhav Sooryavanshi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले हर किसी के मन में सवाल है कि क्या प्लेइंग-11 में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या फिर उन्हें एक बार फिर बेंच पर बैठना पड़ेगा. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन के पिछले 5 मैचों के प्रदर्शन के बारे में बताते हैं, जिससे आप फैसला कर सकते हैं कि कौन सा खिलाड़ी फॉर्म है और किसे अंतिम ग्यारह में मौका मिलना चाहिए. साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि हेड कोच गौतम गंभीर ने ओपनिंग जोड़ी को लेकर क्या कहा है.

पिछले 5 मैचों में संजू सैमसन का प्रदर्शन?

स्टार विकेटीकपर-बल्लेबाज संजू सैमसन काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं. मगर, वह अक्सर टीम इंडिया से अंतर-बाहर होते रहे हैं. अब अगर पिछले 5 मैचों के प्रदर्शन की बात करें, तो संजू ने एशियन गेम्स 2026 में 3 मैच खेले, जिसमें उनका बल्ला नहीं चला. वह 9,7, 2 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई सीरीज में उन्होंने 2 फिफ्टी लगाई थीं. ऐसे में अगर संजू सैमसन के पिछले 5 मैचों पर गौर करें, तो उन्होंने 2 फिफ्टी लगाई हैं. इस तरह संजू ने पिछली 5 पारियों में 125 रन बनाए हैं. 

वैभव सूर्यवंशी का पिछले 5 मैचों का प्रदर्शन?

वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में धमाकेदार प्रदर्शन किया है और हर किसी को अपना फैन बना लिया है. सूर्यवंशी के पिछले मैचों के रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो उन्होंने एक 90 प्लस स्कोर बनाया है. एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में वैभव को खिलाया गया था, जिसमें उन्होंने 15 रन की पारी खेली.

वहीं, श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 38 रनों की पारी खेली थी. इससे पहले सूर्यवंशी ने जिम्ब्बावे के खिीलाफ 81, 20 और 50 रन की पारी खेली थी. वैभव ने पिछली 5 टी-20 पारियों में 2 फिफ्टी लगाई हैं. पिछली 5 पारियों में मिलाकर 204 रन बनाए हैं.

गौतम गंभीर ने प्लेइंग-11 को लेकर क्या कहा?

भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच से पहले साफ हो चुका है कि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ओपनिंग करती नजर आएगी. स्टार स्पोर्ट्स और जियोस्टार से बात करते हुए हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ किया कि टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी के साथ ही आगे बढ़ेगा.

गंभीर ने कहा, "यह बहुत आसान है कि मैं बाहर के शोर को सुनकर लोकप्रिय फैसले ले लूं, लेकिन मेरे लिए ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को सुरक्षा देना और सही फैसले लेना सबसे ज्यादा जरूरी है. संजू और अभिषेक ने पिछले डेढ़-दो साल में टीम के लिए जो इम्पैक्ट पैदा किया है, उसे हम अचानक नजरअंदाज नहीं कर सकते. सिर्फ तीन या चार मैचों में फेल होने की वजह से हम उन्हें ड्रॉप नहीं कर सकते."

ये भी पढ़ें: IND VS WI: आज कितने बजे शुरू होगा पहला टी-20 मैच? जानिए कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला, क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

Continue reading on the app

CRPF Recruitment 2026: खिलाड़ियों के लिए 521 सरकारी नौकरियां, 12 अक्टूबर से आवेदन; सैलरी ₹81 हजार तक

CRPF Recruitment 2026: खिलाड़ियों के लिए 521 सरकारी नौकरियां, 12 अक्टूबर से आवेदन; सैलरी ₹81 हजार तक

Continue reading on the app

  Sports

वनडे विश्व कप 2027 में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन का दावा, वनडे में भी होगी गेंदबाज की वापसी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि भुवनेश्वर को वनडे टीम में भी शामिल किया जाएगा. भुवनेश्वर कुमार चार साल बाद न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के लिए कमबैक करेंगे. उन्हें टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है. अश्विन का मानना है कि टी20 बेहतर प्रदर्शन उन्हें वनडे विश्व कप का टिकट दिला सकता है. Wed, 7 Oct 2026 23:45:10 +0530

  Videos
See all

Vishwa Guru India: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल और देश का महा-परिवर्तन! | Special Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T18:38:04+00:00

'Rise and Fall 2' से बाहर हुए Tej Pratap Yadav, कहा- शो में जाकर अच्छा लगा | Reality Show | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T18:39:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers