Bigg Boss 20: पहले बनाया बहन... अब लव गिल के प्यार में पड़े स्काउट ओपी? यंग को लिखकर दिया हिंट
Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में आए दिन हंगामा और लड़ाई देखने को मिल रही है. वहीं, हर विकेंड के वार के बाद दोस्ती बदलती नजर आ रही है. इस बीच अब बीबी हाउस में एक अलग ही हवा चल पड़ी है. हाल ही में स्काउट ओपी (Scout Op) ने रिवील किया कि वो लव गिल (Love Gill) को पसंद करते हैं. जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है, क्योंकि वो शो में उन्हें अपनी बहन बताते हैं. तो चलिए जानते हैं इस पूरे मुद्दे के बारे में.
स्काउट के मन में आई लव के लिए फिलिंग्स?
दरअसल, लेटेस्ट एपिसोड में स्काउट ने लव गिल संग अपने रिश्ते को लेकर बात की. उन्होंने यंग डीएसए के सामने अपनी फीलिंग का इजहार किया. दोनों इशारो-इशारो में बात कर रहे होते हैं. ऐसे में स्काउट कहते हैं- 'मुझे लव के लिए फिलिंग्स है. फिर यंग कहते हैं- 'बहन की तरह ना' तो फिर स्टाउट जवाब देते हैं- 'इंसान बहन होने से पहले दोस्त भी तो हो सकता है.' इसके बाद जब यंग ने पूछा कि क्या तेरा रास्ता बदल रहा है तो स्काउट ने जवाब दिया कि उन्हें नहीं पता.
Baaton-baaton mein kya secret message de gaye #YungDSA aur #ScoutOP? ???? Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #Colors par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/lKtuCBvxJc
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 5, 2026
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू
वहीं, स्काउट और यंग के बीच की ये बात वायरल होते ही सोशल मीडिया पर स्काउट को काफी ट्रोल किया जा रहा है. दरअसल, स्काउट पहले से ही रिलेशनशिप में हैं. उनकी गर्लफ्रेंड घर के बाहर से उनका पूरा सपोर्ट कर रही हैं. वहीं, यंग से बातचीत में भी स्काउट कहते है कि उनका रिश्ता जो रियल है वो बाहर ही है. लेकिन अब जब स्काउट ने लव को लेकर अपनी फीलिंग्स को शेयर किया तो उन्हें लोग ट्रोल कर रहे हैं.
Karma is a bitch #Kaashvhi , i told you #ScoutOp is growing feelings for #Lovegill and feels jealous when #Gullu talks with her Aab dekho maza, #Kaashvhi almost cried in stream. Reactions are so satisfying #BiggBoss20 #BB20 #QaziTouqeer https://t.co/iDDKFKIHXI
— Lmn Pods (@Lmn_Pods_) October 5, 2026
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: विकेंड के बाद बिग बॉस में शुरू हुई लड़ाई, माही ने उदिति को कहा 'चल-चल' तो कनिका से भिड़ीं अरिश्फा
स्काउट की टीम ने जारी किया बयान
वहीं, वीडियो सामेन आने के बाद स्काउट की टीम की ओर से बयान जारी किया गया है. इसमें लिखा है- 'एपिसोड में हमने जो देखा, असल में जिस बारे में बात हुई, और लोगों ने उसका जो मतलब निकाला, ये तीनों बातें बहुत अलग-अलग लगती हैं। एपिसोड में एक बहुत बड़ी बातचीत की बस झलकियां दिखाई गई और इस दौरान कुछ पलों को इस तरह दिखाया गया जिससे लोगों में क्यूरोसिटी पैदा हो. स्काउट ने हमेशा साफ कहा है कि उनका 'लव इंटरेस्ट' घर के अंदर नहीं है और सबसे जरूरी बात, हर सच्चा रिश्ता रोमांटिक हो, यह जरूरी नहीं है. घर में मौजूद भाई-बहन की इस जोड़ी का हौसला बढ़ाएं. टीम स्काउट'
De diya #Kashvi ne explanation ab jisko shochn ahai shochte betho shach yehi hai jo likha hua hai Jai Shree Ram #ScoutOp #ScoutArmy #BiggBoss20 #BB20 https://t.co/hufrGnKVC1
— Scout Op Fan Page (@Factdudenews) October 6, 2026
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में बड़ा ट्विस्ट! नया कैप्टन बना कौन, ‘गुल्लू’ को लेकर उदिति-लव में हुई भिड़ंत
Indira Ekadashi 2026: आज रखा जा रहा इंदिरा एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पारण की टाइमिंग
Indira Ekadashi 2026: आज पितृ पक्ष की एकादशी यानी कि इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व बताया जाता है. हर महीने में दो बार आती है. लेकिन आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी बेहद खास होती है. दरअसल, ऐसा पितृ पक्ष के दौरान आती है. ऐसे में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह व्रत न सिर्फ साधक को आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करता है. बल्कि इसका पुण्य दिवंगतों पूर्वजों को समर्पित होता है. उन्हें यमलोक की यातनाओं से मुक्ति मिलती है और बैकुंठ धाम में स्थान मिलता है. आइए जानते हैं इंदिरा एकादशी पूजा मुहूर्त और पारण का समय.
इंदिरा एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 6 अक्टूबर 2026 यानी आज देर 02:07 मिनट पर शुरू हो चुका है. इस तिथि का समापन 7 अक्टूबर को देर रात 12 बजकर 34 मिनट पर होगा.
इंदिरा एकादशी पंचांग
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:29 मिनट से लेकर सुबह 05:18 मिनट तक
प्रातः सन्ध्या- सुबह 04:53 से लेकर सुबह 06:06 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:38 मिनट से लेकर दोपहर12:25 मिनट तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02:00 से लेकर दोपहर 02:48 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:57 से लेकर शाम 06:21 मिनट तक
अमृत काल- रात 08:44 मिनट से लेकर रात 10:17 मिनट तक
इस दिन राहुकाल का समय दोपहर 02:59 मिनट से लेकर शाम 04:28 मिनट तक रहेगा.
इंदिरा एकादशी 2026 व्रत पारण (Indira Ekadashi 2026 Paran Timing)
इंदिरा एकादशी का व्रत पारण 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा. पारण का मुहूर्त 7 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 17 मिनट से लेकर सुबह 08:38 तक के बीच किया जा सकता है.
इंदिरा एकादशी धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत के बारे में धर्मराज युधिष्ठिर को बताया था. ऐसा माना जाता है कि किसी कारणवश पूर्वजों का मोक्ष मार्ग बाधित हो गया हो या उन्हें कष्ट मिल रहे हो, तो उनके निमित्त इंदिरा एकादशी व्रत का पालन करना चाहिए. इस व्रत का पुण्य उन्हें अर्पित करने से पितरों की तृप्ति मिलती है. इस दिन भगवान विष्णु के हृषिकेश स्वरूप की पूजा की जाती है. इस व्रत के फलस्वरूप सुख-समृद्धि और आरोग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
व्रत और पूजा के नियम
इस व्रत के नियमों का पालन दशमी तिथि से ही शुरू हो जाता है. दशमी के दिन आपको सात्विक खाना ही खाना चाहिए. साथ ही दोपहर के पश्चात खाना नहीं खाना चाहिए. एकादशी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि करें और साफ वस्त्र पहनें और फिर व्रत का संकल्प लें.
अब एक चौकी पर पीला वस्त्र बिछाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर को स्थापित करें. इसके बाद भगवान विष्णु को पंचामृत और गंगाजल से स्नान करवाएं. उनके समक्ष धूप और दीप जलाएं. फिर भगवान विष्णु को पीला चंदन, रोली, पीले फूल, अक्षत, तुलसी, फल और मिठाई का भोग लगाएं. विष्णु जी की आरती करें और मंत्रों का जाप करें.
भगवान विष्णु की आरती
ऊं जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥
जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।
सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ ऊं जय...॥
मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।
तुम बिनु और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ऊं जय...॥
तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥
पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ऊं जय...॥
तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ऊं जय...॥
तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ऊं जय...॥
दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।
अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ऊं जय...॥
विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ऊं जय...॥
तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥ ऊं जय...॥
जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ऊं जय...॥
ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: 9 दिन, 9 देवियां और 9 रंग... जानें शारदीय नवरात्रि के हर दिन का महत्व
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











