सर्वे रिपोर्ट: UPI पर चार्ज के बाद 76% यूजर्स बदल सकते हैं पेमेंट का तरीका
UPI MDR Charges: ग्राहकों पर असर इस बात पर निर्भर करेगा कि व्यापारी MDR खुद सहते हैं या उसे ग्राहकों पर डालते हैं। अगर शुल्क ग्राहकों पर आया, तो UPI की जगह कैश, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड जैसे विकल्प बढ़ सकते हैं। साथ ही बड़े पेमेंट में UPI का इस्तेमाल घटने की संभावना है।
Muzaffarnagar में ट्रक और SUV की भिड़ंत, एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
मुजफ्फरनगर (उप्र), छह अक्टूबर मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक की एसयूवी से टक्कर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा सोमवार देर रात पुरकाजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर हुआ, जब कार में सवार लोग लक्सर से मुजफ्फरनगर लौट रहे थे।
मृतकों की पहचान आदेश कुमार (50), निशा (35), राखी (35) और शारदा (10) के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। एसएसपी ने यहां संवाददाताओं से कहा, हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार हो रहा है। एसएसपी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
prabhasakshi








