चुनावी अनियमितताओं और मतदाता सूची के मुद्दों पर विपक्ष का हल्लाबोल! संसद से निर्वाचन सदन तक निकालेंगे मार्च
देश में चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए विपक्षी दलों के सांसदों ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपने राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत विपक्षी सांसद मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे संसद परिसर से निर्वाचन सदन (मुख्य चुनाव आयोग कार्यालय) तक पैदल मार्च निकालेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में विभिन्न विपक्षी दलों के प्रमुख नेता और सांसद बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
विपक्ष के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत निकाले जा रहे इस मार्च में विभिन्न विपक्षी दलों के प्रमुख नेता और सांसद शामिल होंगे। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को कहा था कि विपक्ष को उम्मीद है कि मार्च शांतिपूर्ण रहेगा और पुलिस सांसदों को रोकने की कोशिश नहीं करेगी। विपक्षी दलों का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर निर्वाचन आयोग तथा केंद्र सरकार से जवाब मांगा जाना जरूरी है। विपक्षी सांसद संसद परिसर में एकत्र होने के बाद निर्वाचन सदन की ओर कूच करेंगे। मार्च के दौरान वे बैनर और तख्तियां लेकर अपनी मांगें उठा सकते हैं। विपक्षी दल मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर रोक लगाने और मतपत्र से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Bilateral Investment Treaty का नया ढांचा तैयार, जल्द मिलेगी कैबिनेट की मंजूरी: Nirmala Sitharaman
शांतिपूर्ण प्रदर्शन की उम्मीद, बैनर-तख्तियों के साथ जुटेंगे सांसद
संसद परिसर में एकत्र होने के बाद सभी विपक्षी सांसद बैनर और तख्तियां लेकर निर्वाचन सदन की ओर प्रस्थान करेंगे। प्रदर्शन के दौरान चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: TVK के INDIA गठबंधन में जुड़ने से तमिलनाडु में विपक्षी मोर्चा मजबूत होगा: मणिकम टैगोर
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को इस मार्च के संबंध में कहा कि विपक्ष को उम्मीद है कि यह प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहेगा और पुलिस सांसदों को रोकने की कोशिश नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार को मतदाता सूची तथा चुनावी प्रक्रिया से जुड़े गंभीर सवालों के जवाब देने ही होंगे।
विपक्ष का कहना है कि लोकतंत्र की रक्षा और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए यह राष्ट्रव्यापी अभियान बेहद आवश्यक है।
Puducherry की Thattanchavady सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 11 प्रत्याशी मैदान में
पुडुचेरी, छह अक्टूबर पुडुचेरी की थट्टांचावडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान शुरू होने से पहले ही लोग मतदान केंद्रों के बाहर पहुंचने लगे और अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। इस उपचुनाव को मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के लिए पहली बड़ी राजनीतिक परीक्षा माना जा रहा है।
इस सरकार को बने अभी चार महीने ही हुए हैं। रंगासामी के इस सीट से इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव कराना जरूरी हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि मतदान प्रक्रिया शाम छह बजे तक जारी रहेगी और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
चुनावी मैदान में कुल 11 उम्मीदवार हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के नेतृत्व वाले राजग, कांग्रेस और उसकी पूर्व सहयोगी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के बीच माना जा रहा है। एआईएनआरसी ने पूर्व विधायक अशोक आनंद, द्रमुक ने सेधु सेल्वम और कांग्रेस ने ई विनायगम को मैदान में उतारा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









