Responsive Scrollable Menu

Delhi Police की पत्रकारों को सलाह, प्रदर्शन कवरेज के समय वैध ID कार्ड साथ रखें

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की कवरेज करने वाले पत्रकारों को सोमवार को सलाह दी कि वे अपने संबंधित संस्थानों द्वारा जारी वैध पहचान पत्र या वैध पीआईबी/डीआईपी मान्यता पत्र साथ रखें तथा प्रदर्शन स्थलों पर हर समय स्पष्ट रूप से प्रदर्शित रखें, ताकि कानून प्रवर्तन अधिकारियों को उनकी पहचान में सुविधा हो। पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए जारी परामर्श में कहा कि मीडिया कर्मियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी मौजूदगी या गतिविधियों से पुलिस की कार्रवाई या कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाले कर्मियों के कार्यों में बाधा न आए। परामर्श में कहा गया है कि तनावपूर्ण स्थिति के दौरान मौके पर मौजूद पत्रकारों को कवरेज और घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग करते समय उचित और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

इसमें कहा गया है कि पत्रकारों को ऐसी जगह पर खड़े होने की सलाह दी गई है, जिससे वे प्रदर्शनकारियों से स्पष्ट रूप से अलग नजर आएं। यह परामर्श ऐसे समय में आया है जब प्रदर्शन स्थलों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है और प्रदर्शन की कवरेज करने वाले पत्रकारों को तनावपूर्ण और भीड़भाड़ वाली परिस्थितियों में काम करना पड़ सकता है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि इन उपायों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना भी है कि मीडिया कर्मी पुलिस की कार्रवाई या सुरक्षा कर्मियों की कार्रवाई में हस्तक्षेप न करें।

Continue reading on the app

Rajya Sabha Election: उप्र में BJP के 8 प्रत्याशी सीएम योगी की मौजूदगी में आज भरेंगे पर्चा

लखनऊ, पांच अक्टूबर उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आठ उम्मीदवार मंगलवार को एक साथ नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पार्टी द्वारा सोमवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, भाजपा के सभी आठ प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

नामांकन से पहले सभी प्रत्याशी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर एकत्र होंगे। नामांकन भरने की प्रक्रिया के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव-2026 के लिए अपने आठ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।

पार्टी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान तथा श्रुति गंगवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा अपना नौवां उम्‍मीदवार भी उतार सकती है। उप्र पशुपालन और दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को उम्मीदवार घोषित होने पर हैरानी जताई।

धर्मपाल सिंह ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, उम्मीदवारों की सूची में अपना नाम देखकर मुझे हैरानी हुई। मैं पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करता हूं। पार्टी उम्मीदवार विद्या सागर सोनकर ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के लिए पार्टी नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।

राज्यसभा उम्मीदवार प्रकाश पाल ने भी टिकट देने के लिए पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया। बाराबंकी से पूर्व सांसद प्रियंका रावत ने इसके लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए, आदित्यनाथ ने एक्‍स पर एक पोस्ट में कहा, आज घोषित सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई।

आप सभी की ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं। पार्टी की उप्र इकाई के अध्‍यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक ने भी उम्‍मीदवारों को बधाई दी। राज्यसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए मंगलवार आखिरी दिन है और 16 अक्टूबर को मतदान की तारीख तय की गई है।

उप्र में, राज्यसभा की 10 सीट पर चुनाव हो रहा है, जिसके लिए समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवार पहले ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।

Continue reading on the app

  Sports

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच रद्द, PCB ने प्लेयर्स को नहीं दी NOC, WCL में होनी थी टक्कर

क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान का कोई भी मैच फैंस मिस नहीं करना चाहते हैं. इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम खचाखच भर जाता है. हाल ही में एशियन गेम्स में ऐसा देखने को मिला. भारत-पाकिस्तान की टीमें रिटायर प्लेयर के लीग वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भिड़ने वाले थे, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को NOC नहीं दी. Mon, 5 Oct 2026 23:58:12 +0530

  Videos
See all

Viral Video: जान जोखिम में डालकर खंभे पर चढ़ा युवक! | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T01:00:37+00:00

Manali Tourist Rush Viral Video : मनाली की सड़कों पर गाड़ियों का रेला | Manali Traffic | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T01:00:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers