Aaj Ka Rashifal 6 October 2026: इंदिरा एकादशी के दिन साध्य योग से इन राशियों का भाग्योदय, बंपर धन लाभ और करियर में ग्रोथ, पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 6 October 2026: आज यानी 6 अक्टूबर 2026 को मंगलवार के दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी 12 जातकों को ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से लाभ होने वाला है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 7 अक्टूबर को देर रात 12:36 मिनट तक रहेगी. इसके बाद द्वादशी तिथि का आरंभ होगा. वहीं, आश्लेषा नक्षत्र रात 10 बजकर 18 मिनट तक रहेगा और फिर मघा नक्षत्र शुरू होगा. पढ़ें आज का राशिफल 6 अक्टूबर 2026.
पढ़ें आज का राशिफल 6 अक्टूबर 2026 (Today's Horoscope 6 October 2026)
1.मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आज के दिन अचानक धन लाभ का योग है. देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज के दिन नौकरी, रोजगार के लिए दिन अच्छा है. कर्ज से मुक्ति मिलेगी और लाभकारी योजनाएं बनेंगी. रोग और शत्रु शांत रहेंगे. व्यापार, निवेश और नौकरी लाभकारी रहेंगे. आज समय अनुकूल चल रहा है.
सावधानी- वाणी पर नियंत्रण रखें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक- 8
लकी रंग- लाल
लक मीटर- 8
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन समस्याओं का समाधान होगा. धन लाभ का योग बन रहा है. आज के दिन संतान की चिंता समाप्त होगी और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. आज के दिन निवेश, व्यापार, नौकरी लाभ देंगे. आज के दिन आपकी यात्राएं मंगलकारी रहेगी. रोग और शत्रु शांत रहेंगे.
सावधानी- अपने समय का सदुपयोग करें
उपाय- सफेद वस्त्र दान करें
पत्नी और मां का सम्मान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7
ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: अगले 10 हफ्ते इन 5 राशियों के लिए रहेंगे बेहद खास, शनि देंगे धन-समृद्धि का लाभ
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन दूसरों से वाद-विवाद करने से बचना चाहिए. आज के दिन यात्रा, मित्रों से लाभ प्राप्त होगा. आज राजनीतिज्ञों के लिए श्रेष्ठ समय है. वहीं, नौकरी में पदोन्नति का योग बन रहा है. आज के दिन नए व्यापार से लाभ मिल सकता है. आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें.
सावधानी- खान पान पर नियंत्रण रखें
उपाय- हरा वस्त्र दान करें
जरूरतमंद की मदद करें
शुभ अंक -6
शुभ रंग --पीच कलर
लक मीटर-6
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज के दिन राजनीतिक लाभ मिलेगा. आज के दिन दूर देश की यात्रा होगी और कार्य विस्तार की योजना बनेगी. संपत्ति से लाभ होगा और नौकरी के अनुकूल परिणाम होंगे. आज के दिन अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी.
सावधानियां- शेयर में पूंजी निवेश से बचें
उपाय- मोती और चांदी दान करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- आसमानी
लक मीटर- 7
5.सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज के दिन आलस्य का परित्याग करना चाहिए. आज के दिन आपका मनोबल बढ़ेगा और कार्य में मन लगाना श्रेयस्कर रहेगा. आज के दिन पराक्रम से लाभ और सम्मान बढ़ेगा. परीक्षा में सफलता मिलेगी और आज के दिन आवेश में कोई काम न करें.
सावधानियां- पिता से वाद विवाद न करें
गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- लाल चंदन भगवान सूर्य को चढ़ाएं
लाल कपड़ा दान करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
6.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज के दिन सलाह और मशविरा से लाभ मिलेगा. निवेश, नौकरी में लाभ होगा और आपकी यात्रा मंगलकारी होगी. आज के दिन जोखिम न उठाएं. आज शत्रु शांत रहेंगे और लाभदायक समाचार मिलेंगे.
सावधानी- अपनी गोपनीयता बनाए रखें
उपाय- गौशाला में हरा चारा दान करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 7
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों को आज के दिन अपने यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं. आज के दिन बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है. मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा. पदोन्नति का योग बन रहा है. आज के दिन आपको यात्रा से लाभ होगा और नए रोजगार से लाभ मिलेगा.
सावधानी- रोग और शत्रु से सावधानी बरतें
उपाय- सफेद कपड़ा दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन अपने पराक्रम से लाभ होगा और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है. आज के दिन व्यापार में लाभकारी सौदे होंगे. विद्यार्थी की सफलता का समय है. आज यात्रा हो सकती है और स्थायी संपत्ति के मामलों से लाभ मिलेगा.
सावधानी- अतिविश्वास नुकसानदायक हो सकता है
उपाय- हनुमान कवच का पाठ करें
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 7
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज के दिन व्यापार, निवेश में जोखिम से लाभ मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और आपके विरोधी परास्त होंगे. कार्य में मित्रों की मदद से सफलता मिलेगी, संतान लाभ का योग बन रहा है.
सावधानी- नया कार्य करने से बचें
उपाय - गुरु माता को नया वस्त्र दें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्दी
लक मीटर- 7
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज के दिन देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज के दिन मान सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है. आज के दिन परिवार में शुभ कार्य होंगे और आपको यात्रा से लाभ मिलेगा. इंटरव्यू की कॉल आ सकती है और आज के दिन अपनी वाणी पर संयम रखें.
सावधानियां-तेज गति में गाड़ी न चलाएं
उपाय- ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट का जप करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 8
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आज के दिन इन लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपका मनोबल बढ़ेगा. विरोधियों से कष्ट मिल सकता है और
आज मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. रोग और शत्रु परास्त होंगे.
सावधानी- अपनी गोपनीयता बनाए रखें
उपाय- काली वस्तु का दान करें
पक्षियों को दाना खिलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज के दिन रुका हुआ काम पूरा होगा. आपकी योजनाएं लाभ देंगी और रुका हुआ धन वापस आएगा. आज निवेश लाभकारी रहेगा और दिनभर भागदौड़ बनी रहेगी. कार्यों में सफलता मिलेगी.
सावधानी - सलाह के बाद निवेश करें
उपाय- पीले वस्तु का दान करें
भगवान विष्णु की आराधना करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पिंक
लक मीटर- 9
Aaj Ka Panchang 6 October 2026: आज रखा जाएगा इंदिरा एकादशी का व्रत, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang 6 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. यह पितृपक्ष की एकादशी भी है, इसलिए आज के दिन उन दिवंगतों का श्राद्ध किया जाएगा, जिनकी मृत्यु एकादशी पर हुई थी. वहीं, नक्षत्रों की बात करें तो आज के दिन रात 10 बजकर 18 मिनट तक अश्लेषा नक्षत्र प्रभावित रहेगा. चलिए जानते हैं आज का पंचांग विस्तार से.
पढ़ें आज का पंचांग 6 अक्टूबर 2026 (Today's Panchang 6 October 2026)
आज की तिथि, वार और नक्षत्र
- तारीख-6 अक्टूबर 2026
- दिन- मंगलवार
- तिथि- एकादशी
- नक्षत्र- आश्लेषा
- सूर्योदय- सुबह 6:16 बजे
- सूर्यास्त- शाम 6:01 बजे
- करण- बव, बालव
- चंद्रमा- कर्क राशि
- शुभ मुहूर्त- 11:46 से दोपहर 12:32 तक
- राहुकाल- 3:05 से शाम 4:33 तक
- दिशा शूल- उत्तर
- दिशा शूल उपाय- गुड़ खाकर घर से निकलें
आज का महामंत्र
ऊं हं हनुमते नम:
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में रात 10 बजकर 17 मिनट तक उसके बाद सिंह राशि में होगा.
ये भी पढ़ें- Indira Ekadashi 2026 Upay: पितृ दोष को दूर करने के लिए पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी पर करें ये अचूक उपाय
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 6:16 पर हुआ है
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 01 मिनट पर होगा
चंद्रोदय- 06 अक्टूबर सुबह 02:52 बजे पर होगा
चंद्र अस्त- 06 अक्टूबर को दोपहर 03:05 मिनट पर होगा
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:48 मिनट से सुबह 05:36 मिनट तक
अमृत काल- शाम 08:44 बजे से रात 10:16 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:38 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक
आज का अशुभ समय
- राहुकाल- दोपहर 03 बजे से शाम 04 बजकर 30 मिनट तक
- यम गण्डक- सुबह 09.19 मिनट से सुबह 10.47 मिनट तक
- गुलिक काल- दोपहर 12.15 मिनट से दोपहर 01.42 बजे तक
- आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 08:28 बजे से सुबह 09:16 बजे तक और सुबह 10:49 बजे से सुबह 11:37 मिनट तक
व्रत
इंदिरा एकादशी व्रत
मंगलवार के नुस्खे
- मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित है. हनुमान जी की पूजा न केवल शारीरिक और मानसिक शक्ति देती है, बल्कि जीवन की हर समस्या का समाधान भी करती है. अगर आप भी अपने जीवन में रुकावटें महसूस कर रहे हैं तो छोटे छोटे उपाय कर अपनी परेशानियों से निजात पा सकते हैं.
- सुबह स्नान के बाद भगवान हनुमान को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं. ऐसा करने से आपको शनि दोष से राहत मिलेगी, भय और नकारात्मक ऊर्जा से आपकी रक्षा होगी
- कम से कम 11 या 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें. ऐसा करने से शनि और मंगल से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलती है और जातक के अंदर आत्मबल, साहस और सकारात्मक सोच बढ़ती है.
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: अगले 10 हफ्ते इन 5 राशियों के लिए रहेंगे बेहद खास, शनि देंगे धन-समृद्धि का लाभ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








