Responsive Scrollable Menu

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Mahayuti और MVA में सीटों पर बढ़ी तकरार

मुंबई, पांच अक्टूबर (भाषआ) महाराष्ट्र विधान परिषद के 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महाविकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन के अंदर खींचतान सामने आ गई है। दोनों गठबंधनों के घटक दल एक-दूसरे की सीटों पर दावा कर रहे हैं और उम्मीदवारों के नाम घोषित कर रहे हैं। सोमवार को शिवसेना (उबाठा) ने अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दत्तात्रेय लहाने को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

कांग्रेस ने पिछले सप्ताह इसी सीट से अदिति पोहरे को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। कांग्रेस और शिवसेना (उबाठा) दोनों एमवीए के घटक दल हैं। शिवसेना (उबाठा) ने छत्रपति संभाजीनगर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दिलीप घुगे को भी उम्मीदवार बनाया है।

शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने कहा, “हम दो सीट (अमरावती और छत्रपति संभाजीनगर) पर चुनाव लड़ रहे हैं। आप इसे दोस्ताना मुकाबला कहें या कुछ और। हम इन सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।” सत्तारूढ़ महायुति के घटक शिवसेना और भाजपा भी पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

भाजपा ने रविवार को परिषद चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। उसने पुणे संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पुंढरी समूह के चेयरमैन और संपादक योगेश जाधव की पत्नी डॉ. स्मिता जाधव, नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सुधाकर कोहले और पुणे संभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कौस्तुभ गावड़े को उम्मीदवार बनाया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा कि पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से मंगेश चिवटे नामांकन दाखिल करेंगे।

शिंदे ने कहा, “चिवटे नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। नाम वापस लेने का समय है।

महायुति इस मुद्दे पर चर्चा करेगी और फिर मेरे, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (भाजपा) और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार (राकांपा) के बीच चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा।” सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमवार को औरंगाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सतीश चव्हाण को अपना उम्मीदवार घोषित किया। प्रदेश राकांपा अध्यक्ष सुनील तटकरे ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया। चव्हाण 2008 से तीन बार औरंगाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

राकांपा सत्तारूढ़ महायुति का हिस्सा है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी और शिंदे की शिवसेना भी शामिल हैं। विधान परिषद की पांच सीट के लिए मतदान 23 अक्टूबर को होगा और मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

Continue reading on the app

Delhi Police की पत्रकारों को सलाह, प्रदर्शन कवरेज के समय वैध ID कार्ड साथ रखें

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की कवरेज करने वाले पत्रकारों को सोमवार को सलाह दी कि वे अपने संबंधित संस्थानों द्वारा जारी वैध पहचान पत्र या वैध पीआईबी/डीआईपी मान्यता पत्र साथ रखें तथा प्रदर्शन स्थलों पर हर समय स्पष्ट रूप से प्रदर्शित रखें, ताकि कानून प्रवर्तन अधिकारियों को उनकी पहचान में सुविधा हो। पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए जारी परामर्श में कहा कि मीडिया कर्मियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी मौजूदगी या गतिविधियों से पुलिस की कार्रवाई या कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाले कर्मियों के कार्यों में बाधा न आए। परामर्श में कहा गया है कि तनावपूर्ण स्थिति के दौरान मौके पर मौजूद पत्रकारों को कवरेज और घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग करते समय उचित और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

इसमें कहा गया है कि पत्रकारों को ऐसी जगह पर खड़े होने की सलाह दी गई है, जिससे वे प्रदर्शनकारियों से स्पष्ट रूप से अलग नजर आएं। यह परामर्श ऐसे समय में आया है जब प्रदर्शन स्थलों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है और प्रदर्शन की कवरेज करने वाले पत्रकारों को तनावपूर्ण और भीड़भाड़ वाली परिस्थितियों में काम करना पड़ सकता है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि इन उपायों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना भी है कि मीडिया कर्मी पुलिस की कार्रवाई या सुरक्षा कर्मियों की कार्रवाई में हस्तक्षेप न करें।

Continue reading on the app

  Sports

बंद कमरे में क्या हुआ? क्या BCCI ने दबाव बनाकर लिया हरमनप्रीत कौर से इस्तीफा? कप्तानी छोड़ने की इनसाइड स्टोरी

Harmanpreet Kaur resign inside story: हरमनप्रीत कौर के इंस्टाग्राम पोस्ट ने उनकी कप्तानी छोड़ने की कहानी को और दिलचस्प बना दिया है. हरमन ने लिखा कि अब वह 'सुकून' के साथ पद छोड़ रही हैं. बीसीसीआई की रीव्यू मीटिंग के अगले ही दिन आए उनके फैसले ने उन अटकलों को जरूर हवा दे दी, जिसमें कहा जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें खुद इस्तीफा देने को कहा. Tue, 6 Oct 2026 12:46:45 +0530

  Videos
See all

Noida Traffic Police Action : नोएडा-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर का खतरनाक स्टंट #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T07:11:43+00:00

Big Breaking on Delhi Protest LIVE: आकाशवाणी भवन में घुसे Rahul-Priyanka | NDI Alliance March |Rahul #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T07:13:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers