Responsive Scrollable Menu

प.बंगाल की दो सीटों पर आज उपचुनाव:15 साल में पहली बार ममता न सीएम-विधायक, न उम्मीदवार; तमिलनाडु-असम-पुडुचेरी में भी वोटिंग

देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में आज उपचुनाव होगा। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होगी। इसमें पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की दो-दो विधानसभा सीटें शामिल हैं। वहीं पुडुचेरी में एक विधानसभा और असम में एक लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी। सबसे अहम पश्चिम बंगाल है जहां 15 साल में पहली बार ऐसा चुनाव होगा। जब ममता बनर्जी राज्य में न तो सीएम हैं, न ही विधायक और न उम्मीदवार। मई में आए विधानसभा चुनाव रिजल्ट में TMC सत्ता से बाहर हो गई थी। ममता भी अपनी सीट हारी थीं। पहले चर्चा थी कि वे नंदीग्राम से उपचुनाव लड़ सकती हैं लेकिन उन्होंने वहां से संचिता प्रधान को टिकट दिया। बाद में संचिता चुनाव से पीछे हट गईं। अब इस सीट पर ममता का कोई कैंडिडेट नहीं है। बंगाल में दूसरी सीट रेजीनगर पर वोटिंग होगी। सभी सीटों पर रिजल्ट 9 अक्टूबर को होगा। बंगाल उपचुनाव: ममता जिस कांग्रेस कैंडिडेट को समर्थन दे रहीं, वो भी जमानत पर नंदीग्राम सीट पर कैंडिडेट संचिता प्रधान के नामांकन वापसी के बाद ममता के पास सिर्फ कांग्रेस उम्मीदवार को सपोर्ट करने का ऑप्शन बचा। इस सीट से कांग्रेस ने मिलन प्रधान को टिकट दिया। जिन्हें पुलिस ने पुराने केस में गिरफ्तार किया। फिलहाल वो जमानत पर हैं। वहीं भाजपा ने इस सीट से शुभेंदु के पीए रहे चंद्रनाथ रथ की मां को उम्मीदवार बनाया है। चंद्रनाथ रथ की 6 मई 2026 को हत्या कर दी गई थी। नंदीग्राम TMC और भाजपा, दोनों के लिए अहम सीट नंदीग्राम लंबे समय से TMC और भाजपा के बीच राजनीतिक संघर्ष का प्रमुख केंद्र रहा है। इस क्षेत्र में 2007 के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन ने ममता बनर्जी और TMC को 2011 में सत्ता तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। 2021 में ममता ने यहीं से बंगाल के मौजूदा सीएम शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं। अधिकारी BJP में शामिल होने के बाद TMC के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी बन चुके हैं। 2026 के विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के साथ भवानीपुर सीट से भी चुनाव लड़ा और दोनों जगह जीत दर्ज की। भवानीपुर में उन्होंने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हराया। अधिकारी को 73,917 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 58,812 वोट मिले। रेजीनगर में मुश्किल मुकाबला; BJP, कांग्रेस, ममता, हुमायूं के कैंडिडेट रेजीनगर में BJP, कांग्रेस, TMC के दोनों धड़ों, CPI(M) और हुमायूं कबीर की पार्टी जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) मैदान में हैं। रेजीनगर मुस्लिम बहुल सीट है। BJP के शंकराव सरकार को छोड़कर सभी प्रमुख उम्मीदवार मुस्लिम हैं। कांग्रेस से मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी, TMC से रबीउल आलम चौधरी और AJUP से हुमायूं कबीर के बेटे गोलाम नबी आजाद चुनाव लड़ रहे हैं। हुमायूं कबीर का आरोप है कि पुलिस उनके कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है और चुनाव प्रचार में रुकावट डाली जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से भी शिकायत की है। हुमायूं ने खुद को प्रचार से यह कहकर हटा लिया पुलिस उत्पीड़न के बीच प्रचार नहीं कर सकते। तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी की 5 सीटों पर भी उपचुनाव तमिलनाडु: AIADMK की विधायक के. मरगथम कुमारवेल ने मदुरांतकम सीट से और पी. सत्यबामा ने धारापुरम सीट से विधायक पद से इस्तीफा दिया। बाद में दोनों ने TVK जॉइन कर ली। पुडुचेरी: मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने अप्रैल में दो सीटों से चुनाव जीता था। उन्होंने मंगलम सीट अपने पास रखकर थट्टनचावडी से इस्तीफा दे दिया। असम: कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने मार्च में लोकसभा से इस्तीफा दिया, BJP में शामिल हुए और बाद में असम विधानसभा चुनाव लड़े। इसलिए लोकसभा सीट खाली हो गई। सभी पोलिंग बूथों पर EVM, VVPAT का इस्तेमाल होगा चुनाव आयोग ने कहा कि नॉमिनेशन दाखिल करने की आखिरी तारीख तक वोटर लिस्ट को लगातार अपडेट किया जाएगा, बशर्ते नॉमिनेशन की समयसीमा से 10 दिन पहले तक आवेदन मिल जाएं। आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि सभी पोलिंग स्टेशनों पर EVM और VVPAT का इस्तेमाल किया जाएगा। EPIC कार्ड मुख्य पहचान दस्तावेज बना रहेगा। हालांकि वोटर आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और चुनाव आयोग द्वारा बताए गए अन्य दस्तावेजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ग्राउंड रिपोर्ट: नंदीग्राम में BJP हावी, रेजीनगर में हुमायूं ने पेंच फंसाया: 6 सीटों पर उपचुनाव 6 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल की दो, तमिलनाडु की दो, पुडुचेरी की एक विधानसभा सीट और असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। नतीजे 9 अक्टूबर को आएंगे। चुनाव के नतीजे किसी सरकार का भविष्य तय नहीं करेंगे, लेकिन विधानसभा चुनावों के बाद जमीन पर बदलते राजनीतिक समीकरणों और पार्टियों की पकड़ की झलक जरूर देंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

असम के जागीरोड में देश का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर प्लांट:ट्रायल रन शुरू; रोज बनेगी 4.8 करोड़ चिप; करीब 40 हजार जॉब पैदा होंगे

असम के जागीरोड, मोरीगांव में बन रहा टाटा समूह का सेमीकंडक्टर प्लांट देश का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर प्लांट है। पूरी तरह से चालू होने पर इस प्लांट की उत्पादन क्षमता रोजाना करीब 4.8 करोड़ सेमीकंडक्टर चिप तक होने की उम्मीद है। करीब 592 एकड़ में फैले इस प्लांट में ट्रायल रन शुरू हो चुका है। यहां वायर बॉन्डिंग, फ्लिप चिप और फैन-आउट जैसे एडवांस्ड सेमीकंडक्टर पैकेजिंग तकनीक का इस्तेमाल होगा। वहीं चिप से ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, टेलीकम्युनिकेशन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों की जरूरत पूरी होगी। प्लांट बना रही इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के मुताबिक, यह प्लांट 27 से 40 हजार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार देने की क्षमता रखता है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के मुताबिक, इस साल दिसंबर या 2027 जनवरी में PM मोदी इस प्लांट का आधिकारिक उद्घाटन कर सकते हैं। सेमीकंडक्टर फैब के बाद यह दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट फैसिलिटी होगी। वाइब्रेशन, पॉल्यूशन से बचाव के उपाय यह प्लांट जहां बना है, वहां जंगली हाथियों के झुंड घूमते हैं। सेमीकंडक्टर उत्पादन में नैनोमीटर स्तर की सटीकता जरूरी है। हाथियों का भारी कदम इतना वाइब्रेशन पैदा कर सकता है कि चिप असेंबली मशीनों में गड़बड़ी हो जाए। इससे बचाने के लिए प्लांट के चारों ओर ग्रीन बेल्ट और रोडसाइड कंक्रीट, स्टील की मजबूत ‘एलिफेंट-प्रूफ’ दीवार बनाई गई है। सांपों से बचाव के लिए स्नेक रेस्क्यू टीम के अलावा वर्कर्स को भी ट्रेनिंग दी गई है। विदेश की नौकरी छोड़कर असम के युवा दे रहे इंटरव्यू असम में तैयार हो रहे सेमीकंडक्टर प्लांट में दूसरे देशों में काम कर रहे असमिया युवा खास रुचि ले रहे हैं। कई हाई-स्किल्ड युवा प्रोफेशनल्स ने विदेश की नौकरी छोड़कर असम लौटने का फैसला किया है। कई के इंटरव्यू हो चुके हैं। -------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… भारत को सेमीकंडक्टर हब बनाने की तैयारी:PM बोले- भारतीय चिप की दुनियाभर में सप्लाई शुरू; इसकी कमी से फोन-कार महंगे सरकार भारत को सेमीकंडक्टर हब बनाने की तैयारी में है। PM मोदी ने दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें एडिशन का उद्घाटन किया। PM मोदी ने कहा कि एक तरफ भारत की इकोनॉमी बढ़ रही है, दूसरी तरफ दुनिया का भारत पर भरोसा भी बढ़ रहा है। भारत के प्लांट्स से निकलने वाली सेमीकंडक्टर चिप्स अब देश और दुनिया के बाजारों तक पहुंचने लगी हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Video: भारतीय महिला टीम की सबसे सफल कप्तान हरमनप्रीत ने कप्तानी छोड़ने के बाद क्या दिया संदेश?

महिला क्रिकेटर (हरमनप्रीत कौर) के अनुभवों का वर्णन है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने भारतीय टीम के लिए खेलना शुरू किया, तब वे सिर्फ क्रिकेट का आनंद ले रही थीं। उनका सपना था कि वे एक दिन भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनें। उन्होंने कहा कि युवा लड़कियों को भी बड़े सपने देखने चाहिए, क्योंकि कोई नहीं जानता कि किसकी किस्मत में क्या लिखा है। हरमनप्रीत कौर के लिए यह एक खास पल था कि जिस मिट्टी में उन्होंने खेलना शुरू किया, आज उसी जगह उनका नाम है और वे वहां खड़ी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार बड़े सपने देखते रहना चाहिए और मेहनत करनी चाहिए। Tue, 6 Oct 2026 19:32:36 +0530

  Videos
See all

ChakraView: अब कहां धरने पर बैठ गए राहुल गांधी? | #gyaneshkumar #rahulgandhi #akhileshyadav #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T14:02:01+00:00

Rashtra Sarvopari LIVE: प्रेमानंद आश्रम पर अफवाहों का महा-पर्दाफाश! | Premanand Maharaj #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T14:07:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers