Responsive Scrollable Menu

आकाश आनंद की BSP में 'रॉयल रिटर्न', मायावती के इस दांव से गर्माई यूपी की राजनीति, जानिए आखिर क्यों हुई फिर वापसी?

मायावती ने आकाश आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाकर बड़ा दांव खेला है. जानें इस फैसले की वजह और यूपी की राजनीति पर इसका असर. अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास के बाद पार्टी में उठापटक.

The post आकाश आनंद की BSP में 'रॉयल रिटर्न', मायावती के इस दांव से गर्माई यूपी की राजनीति, जानिए आखिर क्यों हुई फिर वापसी? appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

डेनिल मेदवेदेव चाइना ओपन से डिसक्वालिफाई:गेंद स्टैंड्स में मारी, एक व्यक्ति चोटिल; जोकोविच फाइनल में पहुंचे

बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया। दूसरे सेट के 9वें गेम में मेदवेदेव ने कोर्ट पर उछलकर आ रही गेंद को स्टैंड्स की ओर हिट कर दिया। गेंद पहली पंक्ति में बैठे एक दर्शक की बाईं आंख के पास लगी, जिससे वह चोटिल हो गया। घटना के बाद मैच रेफरी और सुपरवाइजर ने मेदवेदेव को मैच से बाहर कर दिया। इस फैसले के साथ जोकोविच बिना मैच पूरा किए फाइनल में पहुंच गए। दूसरे सेट में हुआ हादसा करीब 2 घंटे 30 मिनट चले मुकाबले में जोकोविच ने पहला सेट 7-5 से जीता था। दूसरे सेट में वे 5-3 से आगे थे और जीत से सिर्फ तीन पॉइंट दूर थे। इसी दौरान कोर्ट पर बाउंस होकर वापस आ रही गेंद को मेदवेदेव ने स्टैंड्स की ओर हिट कर दिया। गेंद सीधे दर्शकों के बीच पहुंची और एक फैन को लग गई। उसे तुरंत मेडिकल सहायता दी गई और स्टैंड्स से बाहर ले जाया गया। मेदवेदेव बोले- 100% हादसा था घटना के तुरंत बाद मेदवेदेव ने दर्शक की ओर हाथ उठाकर माफी मांगी। मैच के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने गेंद गुस्से में नहीं मारी थी। मेदवेदेव ने कहा, ‘यह 100% एक हादसा था। मैंने गुस्से में बॉल को हिट नहीं किया था। गेंद बाउंस होकर वापस आ रही थी, इसलिए मैंने उसे ऐसे ही हिट करने की कोशिश की। जब मैंने देखा कि क्या हुआ है, तो मुझे बहुत बुरा लगा। सबसे जरूरी बात यह है कि वह दर्शक ठीक हो।’ जोकोविच बोले- मुझे डेनिल के लिए बुरा लग रहा है जोकोविच ने घटना पर कहा कि यह उनके लिए शॉक की तरह था। उन्होंने कहा कि उन्होंने घटना को ठीक से नहीं देखा, लेकिन उम्मीद है कि दर्शक को गंभीर चोट नहीं आई होगी। जोकोविच ने मेदवेदेव के बारे में कहा कि उन्हें उनके लिए बुरा लग रहा है, क्योंकि वे जानते हैं कि इतने बड़े मैच में डिसक्वालिफाई होने पर कैसा महसूस होता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि मेदवेदेव ने यह जानबूझकर नहीं किया। 2020 US ओपन में जोकोविच भी हुए थे डिसक्वालिफाई 2020 US ओपन में जोकोविच को भी इसी तरह की घटना के कारण मैच से बाहर कर दिया गया था। तब उनकी हिट की हुई गेंद गलती से लाइन जज के गले में लगी थी। इसके बाद उन्हें मुकाबले से डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। मेदवेदेव के गुस्से वाले व्यवहार पर पहले भी लगा जुर्माना मेदवेदेव का कोर्ट पर गुस्सा और रैकेट तोड़ने जैसी घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। 2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन: उन्होंने नेट कैमरे को रैकेट से कई बार मारकर तोड़ दिया था। इसके लिए उन पर करीब ₹60 लाख का जुर्माना लगाया गया था। अप्रैल 2026, मोंटे कार्लो मास्टर्स: मत्तेओ बेरेतिनी से 6-0, 6-0 से हार के दौरान मेदवेदेव ने 7 बार रैकेट जमीन पर पटका था। इसके लिए करीब ₹6.3 लाख का जुर्माना लगा था। फाइनल में जोकोविच vs डि मिनौर चाइना ओपन के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनौर के सामने पोलैंड के ह्यूबर्ट हर्काज कमर की मांसपेशी की चोट के कारण मैच से हट गए। उस समय डि मिनौर 6-4, 3-2 से आगे थे। अब फाइनल में जोकोविच का सामना डि मिनौर से होगा। Tue, 06 Oct 2026 01:37:36

  Videos
See all

Premanand Maharaj News LIVE: Rasik Dulari के निधन के बाद प्रेमानंद महाराज को जान का खतरा! |Vrindavan #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T01:47:28+00:00

Bihar's unique method of hiding liquor! Even America and China have failed.| शराब छिपाने का जुगाड़! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T01:46:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers