Responsive Scrollable Menu

बजाज ग्रुप का स्टॉक उछला, जानें क्यों बुलिश हैं ब्रोकरेज

Bajaj Finance Share Price: JPMorgan ने Bajaj Finance पर अपनी "ओवरवेट" रेटिंग बनाए रखी और इसके प्राइस टारगेट को ₹1,295 से बढ़ाकर ₹1,310 कर दिया। ब्रोकरेज ने कहा कि सभी सेगमेंट में ग्रोथ व्यापक दिख रही है

Continue reading on the app

यूपी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों पर दिया जोर, खास रेटिंग में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में स्वच्छता, हरित परिवेश और पर्यावरणीय चेतना को बढ़ावा देने की दिशा में व्यापक सहभागिता सामने आई है. ‘स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग’ यानी एसएचवीआर (एसएचवीआर-स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग) 2026-27 में 5 अक्टूबर तक प्रदेश के कुल 2,66,408 विद्यालयों में 1,86,196 में प्रक्रिया शुरू, 1,79,793 विद्यालयों का पंजीकरण और 1,62,054 विद्यालयों द्वारा सहभागिता पूर्ण की गई है. 

विद्यालयों की सहभागिता को दर्ज की 

प्रदेश का अंतिम पूर्णता प्रतिशत 60.83 प्रतिशत दर्ज हुआ है. एसएचवीआर 2026-27 की यह स्थिति उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में स्वच्छता, हरित परिवेश और पर्यावरणीय चेतना के प्रति व्यापक सहभागिता को रेखांकित करती है. प्रदेश के अनेक जनपदों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों की दिशा में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई है. एसएचवीआर के माध्यम से विद्यालयों में स्वच्छ एवं हरित वातावरण को प्रोत्साहित करने के लिए निर्धारित गतिविधियों और मानकों में विद्यालयों की सहभागिता को दर्ज किया जाता है.

75 जनपदों के विद्यालयों के हालात 

जनपदवार रिपोर्ट प्रदेश के सभी 75 जनपदों के विद्यालयों की स्थिति को दर्शाती है. जनपदवार आंकड़ों में कानपुर देहात 83.17 प्रतिशत अंतिम पूर्णता प्रतिशत के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान पर है. जनपद के कुल 2,876 विद्यालयों में से 2,392 विद्यालयों ने पूर्णता दर्ज की है. मुजफ्फरनगर 82.24 प्रतिशत के साथ दूसरे और भदोही 77.62 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है. इसके बाद कौशांबी 75.22 प्रतिशत और ललितपुर 73.78 प्रतिशत के साथ शीर्ष पांच में शामिल हैं.

अंतिम पूर्णता प्रतिशत के आधार पर टॉप-10 में कानपुर देहात (83.17 प्रतिशत), मुजफ्फरनगर (82.24 प्रतिशत), भदोही (77.62 प्रतिशत), कौशांबी (75.22 प्रतिशत), ललितपुर (73.78 प्रतिशत), बाराबंकी (73.52 प्रतिशत), रामपुर (71.90 प्रतिशत), मऊ (71.50 प्रतिशत), बुलंदशहर (70.25 प्रतिशत) और सहारनपुर (68.90 प्रतिशत) शामिल हैं.

पूर्वांचल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक विद्यालयों की व्यापक सहभागिता दर्ज हुई है. वाराणसी में 67.58 प्रतिशत, मिर्जापुर में 68.29 प्रतिशत, सोनभद्र में 68.51 प्रतिशत, गोरखपुर में 60.83 प्रतिशत, बुलंदशहर में 70.25 प्रतिशत और सहारनपुर में 68.90 प्रतिशत अंतिम पूर्णता प्रतिशत दर्ज किया गया है. इन आंकड़ों से विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों की दिशा में विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी सामने आती है.

सक्रिय सहभागिता को रेखांकित किया 

प्रदेश के कुल 2,66,408 विद्यालयों में 1,86,196 विद्यालयों में एसएचवीआर की प्रक्रिया शुरू हुई, जबकि 1,79,793 विद्यालयों ने पंजीकरण कराया और 1,62,054 विद्यालयों ने इसे पूर्ण किया. यह आंकड़ा प्रदेशभर में एसएचवीआर 2026-27 के प्रति विद्यालयों की व्यापक और सक्रिय सहभागिता को रेखांकित करता है.

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा, "स्वच्छ एवं हरित विद्यालय स्वस्थ और जागरूक पीढ़ी की आधारशिला हैं. एसएचवीआर के माध्यम से विद्यालयों में स्वच्छता, हरित परिवेश और पर्यावरणीय चेतना को और मजबूत किया जा रहा है.”

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने कहा, "एसएचवीआर विद्यालयों को स्वच्छता और पर्यावरणीय मानकों के प्रति सक्रिय बनाने का प्रभावी माध्यम है. व्यापक सहभागिता से स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों की दिशा में सकारात्मक बदलाव को गति मिलेगी.”

Continue reading on the app

  Sports

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच रद्द, PCB ने प्लेयर्स को नहीं दी NOC, WCL में होनी थी टक्कर

क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान का कोई भी मैच फैंस मिस नहीं करना चाहते हैं. इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम खचाखच भर जाता है. हाल ही में एशियन गेम्स में ऐसा देखने को मिला. भारत-पाकिस्तान की टीमें रिटायर प्लेयर के लीग वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भिड़ने वाले थे, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को NOC नहीं दी. Mon, 5 Oct 2026 23:58:12 +0530

  Videos
See all

Nolo Cyclone Alert: नोलो का तांडव, 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश! | IMD Alert | Weather Update| N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T22:30:26+00:00

Gyanesh Kumar News : SIR पर कौन सही..'मोदी विरोधी' या EC? | Election Commission of India | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T22:30:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers