Responsive Scrollable Menu

किसान कल्याण वर्ष-2026 : आयोजन की रूपरेखा तय, डॉ मोहन यादव बोले किसानों की आय बढ़ाना ही सरकार का मूल उद्देश्य

मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष मनाने की घोषणा की है, अब सरकार ने इससे जुड़े आयोजनों की रुपरेखा तय कर ली है, अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि किसानों की आय में हर तरीके से वृद्धि करना ही हमारा मूल लक्ष्य है और यह …

Continue reading on the app

अंडर-19 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा

दुबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सोमवार को आईसीसी अंडर-19 मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के दो सेमीफाइनल के लिए अंपायर्स और रेफरी के इंटरनेशनल पैनल की घोषणा कर दी।

Continue reading on the app

  Sports

Smriti Mandhana का बड़ा खुलासा, World Cup के उस एक गलत शॉट ने मुझे सोने नहीं दिया था

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के दौरान भारतीय टीम लगातार तीन मैचों में हार ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। इस खराब क्रम की तीसरी हार इंग्लैंड के खिलाफ आई, जहां भारत जीत की मजबूत स्थिति में होने के बावजूद मैच गंवा बैठा था। स्मृति मंधाना ने उस मुकाबले में 88 रनों की अहम पारी खेली थी, लेकिन निर्णायक मोड़ पर उनका आउट होना टीम के हार की वजह बना और इंग्लैंड ने चार रन से मुकाबला जीत लिया था।

गौरतलब है कि मंधाना ने आरसीबी पॉडकास्ट में इस पूरे दौर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह विश्व कप में शानदार फॉर्म के साथ आई थीं, लेकिन शुरुआती तीन मैचों में चीजें उनके मुताबिक नहीं रहीं। एकदिवसीय क्रिकेट में शुरुआती ओवरों में विकेट न गंवाने को वह अपनी ताकत मानती हैं, लेकिन उस लय को वह हासिल नहीं कर पा रही थीं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद मंधाना ने खुद से सवाल किए कि गलती कहां हो रही है। नेट्स में बल्लेबाजी अच्छी थी, लेकिन मैच में सही फैसले नहीं ले पा रही थीं। इसके बाद एक मैच में 80 रन जरूर बने, जिससे लय लौटती दिखी, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ हार उन्हें सबसे ज्यादा खली।

मंधाना ने बताया कि उस मैच में गलत शॉट खेलने का अफसोस पूरे सफर तक उनके साथ रहा। उड़ान के दौरान वह किसी से बात नहीं कर सकीं और मानसिक दबाव काफी बढ़ गया था। उन्हें यह डर सता रहा था कि घरेलू विश्व कप में सेमीफाइनल में जगह न बना पाना भारतीय महिला क्रिकेट को वर्षों पीछे धकेल सकता है।

इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला भारतीय टीम के लिए करो या मरो जैसा था। उसी मैच में मंधाना ने 95 गेंदों पर 109 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने कहा कि मैच की अहमियत और चारों ओर के शोर के बावजूद यह पारी उनके लिए बेहद खास रही।

उन्होंने यह भी कहा कि महिला क्रिकेट को लेकर ट्रोलिंग नई बात नहीं है, लेकिन टीम के तौर पर सभी एक-दूसरे का साथ दे रहे थे। सेमीफाइनल में पहुंचने की जिद ही उन्हें अंदर से खाए जा रही थी और उसी जज्बे ने मैदान पर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकलवाया हैं।
Mon, 02 Feb 2026 22:45:53 +0530

  Videos
See all

Mamata banerjee vs CEC : काले कपड़े पहनकर चुनाव आयोग क्यों पहुंचीं ममता बनर्जी ? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T17:37:13+00:00

Kishore Ajwani: BLA के लड़ाकों ने Pakistan की सेना पर किया हमला | Trending News | War | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T17:35:55+00:00

News Ki Pathshala: मिठाइयों पर क्यों लगा होता है चांदी का वर्क ? #shorts #ytshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T17:39:14+00:00

BLA vs Pak Army : आसिफा मेंगल ने ISI दफ्तर उड़ा दिया ! #balochistan #pakistan #paknews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T17:41:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers