Responsive Scrollable Menu

डिलीवरी नहीं, आंदोलन होगा! 3 फरवरी को गिग वर्कर्स की देशव्यापी हड़ताल, जानें क्या है वजह

GIG Workers Protest: ऑनलाइन डिलीवरी ऐप्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े गिग वर्कर्स ने अपनी समस्याओं को लेकर 3 फरवरी को देशभर में काम बंद करने और राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. गिग वर्कर्स का कहना है कि उन्हें न तो ठीक से मेहनताना मिलता है और न ही काम करने का सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल.

क्या है वजह

गिग वर्कर्स का आरोप है कि कंपनियां मनमाने तरीके से उनकी आईडी ब्लॉक कर देती हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी छिन जाती है. कई बार बिना किसी स्पष्ट वजह के काम रोक दिया जाता है और शिकायत करने पर सुनवाई नहीं होती.

हड़ताल में ये वर्कर्स हैं शामिल

इस हड़ताल में सिर्फ फूड डिलीवरी या कैब ड्राइवर ही नहीं, बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए काम करने वाले ब्यूटिशियन, स्पा, सैलून कर्मचारी, घरेलू कामगार, सफाई कर्मचारी, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, एसी टेक्नीशियन और कारपेंटर भी शामिल होंगे.

जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन

गिग वर्कर्स का कहना है कि इससे पहले 26 जनवरी और उससे पहले भी उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इसी वजह से अब Gig & Platform Service Workers Union (GIPSWU) के बैनर तले सैकड़ों गिग वर्कर्स 3 फरवरी को दोपहर 1 बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन करेंगे.

महिला गिग वर्कर्स ने भी लगाए गंभीर आरोप

जीआईपीएसडब्ल्यूयू ने आरोप लगाया है कि गिग वर्कर्स को अपारदर्शी रेटिंग सिस्टम, अस्थिर कमाई और बार-बार बदलती नीतियों का सामना करना पड़ता है. महिला गिग वर्कर्स को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं. यूनियन का कहना है कि जब महिलाएं वेतन या काम की शर्तों पर सवाल उठाती हैं, तो उन्हें परेशान किया जाता है और कई मामलों में उनकी आईडी बंद कर दी जाती है.

यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्या कहा

यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि वे लंबे समय से केंद्र सरकार से मांग कर रहे हैं कि गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को एक अलग केंद्रीय कानून के तहत औपचारिक मान्यता दी जाए. साथ ही मनमानी आईडी ब्लॉकिंग पर रोक, पारदर्शी रेटिंग सिस्टम, उचित आय और मजबूत शिकायत निवारण व्यवस्था लागू की जाए. लेकिन सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है, इसी वजह से यह हड़ताल की जा रही है.

यह भी पढ़ें: सरकार गिग वर्कर्स और घरेलू सहायकों के लिए जल्द शुरू कर सकती है नई माइक्रोक्रेडिट योजना, बिना गारंटी के मिलेगा लोन

 

Continue reading on the app

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-2 खिलाड़ी इस बार नहीं आएंगे नजर, एक पहले सीजन से था हिस्सा

Most Runs in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. 7 फरवरी से टूर्मामेंट का आगाज होगा. भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टूर्नामेंट में उतरेगी. इस बार टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-2 खिलाड़ी खेलते नजर नहीं आएंगे. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारत के 2 दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित और विराट के नाम दर्ज है.

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम है दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम है. कोहली साल 2012 से 2024 तक टी20 वर्ल्ड कप में कुल 35 मैच खेले हैं. इस दौरान 33 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने कुल 1292 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 15 अर्धशतक लगाए हैं. हालांकि कोहली टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने में कामयाब नहीं हो पाए. टी20 वर्ल्ड कप में कोहली का हाईस्कोर नाबाद 89 रन है.

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं रोहित शर्मा

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारत के ही पूर्व कप्तान रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं. रोहित टी20 वर्ल्ड कप के पहले सीजन यानी 2007 से ही टीम इंडिया के लिए खेले थे, लेकिन अब पहली बार रोहित टी20 वर्ल्ड कप में नजर नहीं आएंगे. रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में कुल 47 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 44 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 1220 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने कुल 12 अर्धशतक लगाए हैं. रोहित भी टी20 वर्ल्ड कप में शतक नहीं लगा पाए हैं.

रोहित शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप में हाईस्कोर 92 रन रहा है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने पिछली बार T20 World Cup 2024 का खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद रोहित और विराट ने टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया था. अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया के पास ट्रॉफी को डिफेंड करने की जिम्मेदारी होगी.

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026 से पहले वॉर्म-अप मैच में तिलक वर्मा ने दिखाया दम, USA के खिलाफ जड़ दिए इतने रन

Continue reading on the app

  Sports

फाइनल में पहुंचे तो क्या करोगे? पाकिस्तान की नौटंकी पर इंग्लैंड पूर्व दिग्गज ने लिए मजे

India vs Pakistan T20 World cup Controversy: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट करने की बात कही है. भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में 15 फरवरी खेला जाना है. इस पूरे मामले पर अब इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज केविन पीटरसन ने पाकिस्तान के मजे लिए हैं. Mon, 2 Feb 2026 22:54:07 +0530

  Videos
See all

Kishore Ajwani: BLA के लड़ाकों ने Pakistan की सेना पर किया हमला | Trending News | War | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T17:35:55+00:00

Mamata banerjee vs CEC : काले कपड़े पहनकर चुनाव आयोग क्यों पहुंचीं ममता बनर्जी ? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T17:37:13+00:00

DA Hike News: 60% हो जाएगा कर्मचारियों का DA, 8th Pay Commsion पर नई रिपोर्ट में क्या ? | Budget #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T17:45:00+00:00

News Ki Pathshala: मिठाइयों पर क्यों लगा होता है चांदी का वर्क ? #shorts #ytshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T17:39:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers