Responsive Scrollable Menu

युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लिया:टेस्ट खेलने का सपना अधूरा रहा, वनडे और टी-20 खेलते रहेंगे

भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने कहा कि टेस्ट कैप हासिल करना अब संभव नहीं है। चहल ने कभी भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला। उन्होंने 72 वनडे और 80 टी-20 इंटरनेशनल खेले हैं। उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच अगस्त 2023 में टी-20 था। टेस्ट कैप हमेशा मेरा सपना रही चहल ने कहा कि देश के लिए खेलने की उनकी भूख अभी भी बरकरार है। वह वनडे और टी-20 में वापसी के लिए पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया लिखा, मेरे लिए रेड-बॉल क्रिकेट कभी सिर्फ एक और फॉर्मेट नहीं था। यहीं मैंने धैर्य, चरित्र, जुझारूपन और लंबे समय तक मैदान पर रहने की खुशी सीखी। उन्होंने आगे लिखा, मैंने अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच लॉर्ड्स में खेला। यह लिखना भावुक कर देने वाला है, क्योंकि टेस्ट कैप हमेशा मेरा सपना रही। यह सपना कई सालों तक मेरे साथ रहा। चहल ने कहा, यह सपना पूरा नहीं हुआ, लेकिन मैं अपने सफर से सचमुच संतुष्ट हूं। इस फॉर्मेट में मिले हर मौके के लिए मैं बेहद आभारी हूं। चहल ने कहा- अभी सब खत्म नहीं हुआ चहल ने अपने पोस्ट में लिखा, अभी सब खत्म नहीं हुआ है। देश के लिए खेलने की भूख अभी भी पूरी तरह बरकरार है। मुझे लगता है कि मेरे अंदर अभी क्रिकेट बाकी है। उन्होंने आगे लिखा, मैं वनडे और टी-20 फॉर्मेट में एक और मौका हासिल करने के लिए अपना सबकुछ लगा दूंगा। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 148 विकेट लिए चहल ने 2009 में हरियाणा के लिए फर्स्ट क्लास करियर शुरू किया था। उन्होंने 49 मैचों में 32.27 की औसत से 148 विकेट लिए। उनका आखिरी फर्स्ट क्लास क्रिकेट नॉर्थम्पटनशायर के लिए रहा। उन्होंने 2026 काउंटी चैंपियनशिप के डिविजन-2 में 21 विकेट लिए। --------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अफगानिस्तान ने नबी-रसूली को बाहर किया अफगानिस्तान ने बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए टीमों का ऐलान किया है। ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज दारविश रसूली को टीम में जगह नहीं मिली है। अफगानिस्तान 9 अक्टूबर से बांग्लादेश के खिलाफ UAE में एक टेस्ट खेलेगा। इसके बाद 17 से 23 अक्टूबर तक बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के साथ ट्राई-सीरीज होगी। पूरी खबर…

Continue reading on the app

अफगानिस्तान ने नबी-रसूली को बाहर किया:9 अक्टूबर से UAE में बांग्लादेश-जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए टीमों का ऐलान किया है। ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज दारविश रसूली को टीम में जगह नहीं मिली है। अफगानिस्तान 9 अक्टूबर से बांग्लादेश के खिलाफ UAE में एक टेस्ट खेलेगा। इसके बाद 17 से 23 अक्टूबर तक बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के साथ ट्राई-सीरीज होगी। जिम्बाब्वे से टी-20 और टेस्ट ट्राई-सीरीज में तीन वनडे खेले जाएंगे। इसके बाद अफगानिस्तान जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी-20 और दो टेस्ट खेलेगा। सभी मैच UAE में होंगे। नबी और रसूली सितंबर में नई दिल्ली में भारत के खिलाफ हुई तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम में थे। अफगानिस्तान वह सीरीज 0-3 से हार गया था। नबी-रसूली खराब फॉर्म से जूझ रहे नबी ने तीनों मैच खेले थे। वह दो मैचों में एक भी विकेट नहीं ले सके। रसूली भी हाल के समय में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। एशियन गेम्स 2026 में रसूली दो बार शून्य पर आउट हुए थे। इससे पहले भारत के खिलाफ उन्होंने 26 और 2 रन बनाए थे। बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ अफगानिस्तान की टेस्ट टीम रहमत शाह (कप्तान), इकराम अलीखिल (उपकप्तान और विकेटकीपर), अफसर जजई (विकेटकीपर), सेदीकुल्लाह अटल, अब्दुल मलिक, हशमतुल्लाह शाहिदी, रहमानुल्लाह जादरान, शाहिदुल्लाह, इस्मत आलम, कैस अहमद, जिया-उर-रहमान, खलील गुरबाज, मोहम्मद सलीम, जिया उर रहमान शरीफी और यामिन अहमदजई। रिजर्व खिलाड़ी: बहिर शाह, नसीर खान मारूफखिल, बिलाल सामी और बशीर अहमद। बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ ट्राई-सीरीज की अफगानिस्तान वनडे टीम रहमत शाह (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (उपकप्तान और विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), सेदीकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, हशमतुल्लाह शाहिदी, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खान, AM गजनफर, बिलाल सामी, जिया उर रहमान शरीफी, फजलहक फारूकी और यामिन अहमदजई। ट्रैवलिंग रिजर्व: कैस अहमद। जिम्बाब्वे के खिलाफ अफगानिस्तान की टी-20 टीम इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदीकुल्लाह अटल, मोहम्मद अकरम, शाहिदुल्लाह, इजाज अहमद अहमदजई, अजमतुल्लाह उमरजई, अब्दुल्लाह ताराखैल, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्लाह अहमदजई और फरीद अहमद। रिजर्व खिलाड़ी: फरीदून दावूदजई, कैस अहमद और नांग्यालई खान।

Continue reading on the app

  Sports

रणजी ट्रॉफी में धूम मचाएंगे रविंद्र जडेजा, सौराष्ट्र के लिए छत्तीसगढ़ के खिलाफ एक्शन में दिखेंगे

भारतीय टेस्ट टीम के अनुभवी स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को सौराष्ट्र की रणजी टीम में चुना गया है. वह छत्तीसगढ़ के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतरेंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले जडेजा के लिए लाल गेंद क्रिकेट से यह एक अच्छा अभ्यास होगा. वहीं, जयदेव उनादकट को टीम का कप्तान बरकरार रखा गया है. Fri, 9 Oct 2026 19:11:45 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | SAUDI ARABIA VS HOUTHIS | लगातार AIRPORT पर हमले, भारतीयों के लिए बड़ी ADVISORY | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T13:40:20+00:00

Halla Bol With Anjana Om Kashyap: CJP Protest से Delhi Police डर गई? | Rahul Gandhi | Jantar Mantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T13:39:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers