Responsive Scrollable Menu

Drishyam 3 को लेकर दर्शकों का रिएक्शन, क्लाइमैक्स ने चौंकाया या नहीं? पढ़ें जनता का रिव्यू

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का सिनेमाघरों में आने का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। अब सस्पेंस से भरपूर दृश्यम: द कन्क्लूजन सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म को समीक्षकों से काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं। हालांकि, टिकट लेकर सिनेमाघरों में पहुंचे दर्शकों को फिल्म कैसी लगी, यह जानना भी जरूरी है। दर्शकों ने एक्स पर दृश्यम 3 को लेकर क्या प्रतिक्रिया दी, आइए जानते हैं।

क्या दर्शकों को पसंद आई दृश्यम 3?

अजय देवगन ने कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो में बताया था कि यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का आखिरी हिस्सा है। ऐसे में दर्शकों के मन में यह सवाल था कि दृश्यम 3 का क्लाइमैक्स पहले और दूसरे हिस्से से बेहतर होगा या नहीं।

फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों को अपने सवालों के जवाब मिल गए हैं। दर्शकों की प्रतिक्रियाओं के मुताबिक, कई लोगों को अजय देवगन की दृश्यम 3 पहले और दूसरे हिस्से से बेहतर लगी है।

एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, "दृश्यम 3 का इंटरवल बहुत ही शानदार है। पार्ट 1 और पार्ट 2 दोनों का ही फिल्म में रिफरेंस दिया गया है, ताकि दर्शकों को प्लॉट ट्विस्ट समझने में मुश्किल न आए।"

इसे भी पढ़ें: Bollywood अभिनेता Kay Kay Menon का 60वां जन्मदिन, Theatre से लेकर OTT तक ऐसा रहा सफर

क्लाइमैक्स ट्विस्ट ने चौंकाया

एक दूसरे यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, "दृश्यम वन और टू से कई ज्यादा शानदार दृश्यम 3 का क्लाइमैक्स ट्विस्ट है। इसका सेटअप और टेंस मोमेंट जो फिल्म में दिखाए गए हैं वह दोनों ही पार्ट्स से काफी अच्छे हैं।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "दृश्यम 3 का फर्स्ट हाफ माइंड ब्लोइंग है। विजय सलगांवकर को इससे पहले इतना हेल्पलेस कभी महसूस नहीं हुआ है। टेंशन बढ़ रही है और अजय देवगन की साइलेंस सब कुछ कह रही है। इंटरवल के डायलॉग्स भी बहुत ही शानदार हैं।"

इसे भी पढ़ें: Hrithik Roshan-Saba Azad की रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल, एक्स वाइफ सुजैन के कमेंट ने लूट ली लाइमलाइट

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई की उम्मीद

दृश्यम 3 की बॉक्स ऑफिस कमाई को लेकर फैंस की काफी उम्मीदें हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग और टिकट बिक्री को देखते हुए यह माना जा रहा है कि सस्पेंस थ्रिलर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग ले सकती है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कमाई 100 करोड़ रुपये के पार जाने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

Bollywood अभिनेता Kay Kay Menon का 60वां जन्मदिन, Theatre से लेकर OTT तक ऐसा रहा सफर

बॉलीवुड के मंझे हुए अभिनेता के के मेनन आज यानी की 02 अक्टूबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्मों में आने से पहले वह थिएटर करते थे, जहां पर उन्होंने अपने अभिनय को निखारा। इसके बाद उन्होंने टीवी और फिर ओटीटी और बॉलीवुड फिल्मों में अपना जादू चलाया। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता के के मेनन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

केरल के तिरुवनंतपुरम में 2 अक्टूबर 1966 को के के मेनन का जन्म हुआ था। इनका पूरा नाम कृष्णा कुमार मेनन है। इनकी परवरिश महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुई थी और इन्होंने यहीं से अपनी पढ़ाई भी पूरी की। के के मेनन ने एमबीए किया और मुंबई से फिजिक्स में बैचलर डिग्री हासिल की।

थिएटर से की एक्टिंग की शुरूआत

कॉलेज में पढ़ाई खत्म करने के बाद केके मेनन ने एक एड कंपनी में नौकरी की। वहीं उनके अभिनय करियर की शुरूआत थिएटर से हुई। थिएटर में उनको पहली बार जाने-माने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने नसीरुद्दीन के नाटक 'महात्मा वर्सेज गांधी' काम किया। फिर वह सालों तक थिएटर से जुड़कर काम करते रहे।

टीवी डेब्यू

थिएटर में अच्छा-खासा एक्सपीरियंस होने के बाद उनको टीवी में काम करने का मौका मिला। केके मेनन की सीरियल 'डर' से छोटे पर्दे पर शुरूआत हुई। इस सीरियल में अभिनेता ने इंस्पेक्र अविनाश का रोल निभाया था। फिर अभिनेता ने प्रधानमंत्री नाम के शो में काम किया था। केके मेनन ने छोटे पर्दे पर 'प्रधानमंत्री टाइम बम', 'सैटरडे सस्पेंस' और 'स्टार बेस्ट सेलर',  जैसे शो में काम किया। इसके अलावा साल 1999 में उन्होंने अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी शॉर्ट फिल्म 'लास्ट ट्रेन टू महाकाली' में भी काम किया।

बॉलीवुड में बनाई पहचान

फिल्म 'नसीम' से केके मेनन ने बॉलीवुड में कदम रखा। लेकिन अभिनेता को असली पहचान फिल्म सत्या से मिली थी। इसके बाद उन्होंने साल 1998 में आई फिल्म 'बॉम्बे बॉयज' में काम किया। फिर वह कई फिल्मों में नजर आए। उन्होंने 'बेबी', 'गाजी अटैक', 'लाइफ इन ए मेट्रो', 'सरकार', 'ब्लैक फ्राइडे', 'गुलाल' और 'हैदर' सहित कई शानदार फिल्मों में नजर आए और उन्होंने खुद को एक बेहतरीन अभिनेता के तौर पर इंडस्ट्री में साबित किया।

ओटीटी पर चलाया जादू

केके मेनन ओटीटी पर भी अपने बेहतरीन अभिनय की छाप छोड़ चुके हैं। हॉटस्टार की 'स्पेशल ऑप्स' वेब सीरीज में केके मेनन ने हिम्मत सिंह नाम के रोल से दर्शकों का दिल जीता। इसके अलावा कॉमेडी शो 'आदर्श बाल विद्यालय' में भी उनके किरदार को काफी पसंद किया गया।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में टाई मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, धोनी दूसरे नंबर पर, कोहली से आगे स्टीव वॉ

5 Batsman most runs in tie ODI matches: क्रिकेट इतिहास के टाई मुकाबलों में बल्लेबाजों ने अपनी शानदार पारियों से मैच का पासा पलटा है. सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में वेस्टइंडीज के शाई होप पहले नंबर पर हैं जबकि और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दूसरे नंबर पर काबिज हैं. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ, भारतीय रन मशीन विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस जैसे दिग्गजों ने भी दबाव भरे मुकाबलों में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से टीम को मजबूती दी है. Thu, 8 Oct 2026 21:29:09 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi | 3 दिन के प्रदर्शन के बाद कांग्रेस का अगला प्लान क्या? #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T17:40:24+00:00

News Ki Pathshala: कहां पार्थ सारथी के रूप में विराजमान हैं कृष्ण ? #shorts #ytshorts #hindutemple #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T17:41:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers