11 चौके 5 छक्के, USA के गेंदबाजों पर बरसा ये भारतीय बल्लेबाज, महज इतनी गेंदों में जड़ दिया शतक
IND A VS USA: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले अमेरिका की टीम इंडिया ए के साथ वॉर्म-अप मैच खेल रही है. इस मैच में अमेरिका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. जहां, ओपनिंग करने आए नारायण जगदीशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा दिया है. इस शतक की बदौलत भारतीय टीम ने बोर्ड पर 238 रन लगा दिए और अमेरिका के सामने एक बड़ा लक्ष्य रखा है.
लंदन से बेंगलुरू आ रही Air India की AI-132 फ्लाइट को रोककर किया ग्राउंड, सामने आई ये वजह
Air India News: एयर इंडिया ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लंदन से बेंगलुरु आने वाली अपनी एक इंटरनेशनल फ्लाइट को उड़ान से पहले ही रोक दिया. यह फ्लाइट बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान से संचालित होनी थी. फ्लाइट नंबर AI-132 सोमवार को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन तकनीकी खराबी की आशंका के चलते इसे ग्राउंड कर दिया गया.
दरअसल, विमान के पायलट ने उड़ान से पहले इंजन स्टार्ट के दौरान फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभावित खराबी की जानकारी दी. पायलट की रिपोर्ट के अनुसार, बाएं इंजन का फ्यूल कंट्रोल स्विच दो बार ‘रन पोजिशन’ में ठीक से टिक नहीं पाया और अपने आप ‘कट-ऑफ पोजिशन’ में लौट गया. यह स्थिति उड़ान के दौरान बड़े खतरे का कारण बन सकती थी. इसी वजह से एयर इंडिया ने तुरंत फैसला लेते हुए विमान की उड़ान रद्द कर दी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)




