पाकिस्तान का एंटी इंडिया जाल... ICC के हंटर से PBC होगा कंगाल?
T20 World Cup 2026 को एक हफ्ते से भी कम वक्त बचा हुआ है, लेकिन इससे पहले एक के बाद एक विवाद सामने आ रहे हैं. पहले बांग्लादेश ने बखेड़ा खड़ा किया और अब पाकिस्तान भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने ट्वीट किया कि उनकी टीम टी20 विश्वकप में हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैदान में नहीं उतरेगी. ऐसा करके उन्होंने खुद अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है. आईसीसी की ओर से पाकिस्तान को चेतावनी मिल चुकी है. तो आइए इस मुद्दे को विस्तार से जानते हैं...
UGC के नए नियमों पर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, बैरिकेड तोड़े और पुलिस से झड़प
Patna UGC Protest: यूजीसी (UGC) के नए रेगुलेशन को लेकर देशभर में सियासत और छात्र राजनीति गरमा गई है. कहीं इन नियमों का विरोध हो रहा है तो कहीं समर्थन में प्रदर्शन किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में सोमवार को पटना कॉलेज के छात्रों ने नए यूजीसी नियमों को लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया.
क्या है छात्रों की मांग
छात्रों की मुख्य मांग है कि 65 प्रतिशत आरक्षण और यूजीसी की नई गाइडलाइन को तुरंत लागू किया जाए. इसके साथ ही निजी क्षेत्र और न्यायपालिका में भी आरक्षण की मांग उठाई गई. छात्रों का कहना है कि ये नियम शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे और सामाजिक न्याय को मजबूती देंगे.
गांधी मैदान तक मार्च निकालने की कोशिश
पटना कॉलेज कैंपस में प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद छात्रों ने गांधी मैदान तक मार्च निकालने की कोशिश की. हालांकि, पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास पहले से बैरिकेडिंग कर छात्रों को रोक दिया. पुलिस द्वारा रोके जाने पर छात्र उग्र हो गए और बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारे लगाने लगे. कुछ ही देर में छात्रों ने बैरिकेड तोड़ दी, जिससे हालात बिगड़ गए.
पुलिस ने वाटर कैनन गाड़ी मंगवाई
स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन की गाड़ी मंगवाई और इलाके में ट्रैफिक रोक दिया गया. इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. हल्का बल प्रयोग करते हुए पुलिस ने छात्रों को जेपी गोलंबर से हटाया.
झड़प में छात्र नेता घायल
इस झड़प में आयशा के छात्र नेता कुमार दिव्यम घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इसके अलावा कुछ छात्रों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है. छात्र संगठनों का कहना है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.
इसलिए तेज हो गया आंदोलन
दरअसल, 29 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में भेदभाव रोकने से जुड़े यूजीसी के कुछ नए प्रावधानों पर रोक लगा दी थी. कोर्ट का कहना था कि नियमों के कुछ बिंदु स्पष्ट नहीं हैं और उनके दुरुपयोग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. इसी फैसले के बाद छात्र आंदोलन और तेज हो गया है.
इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
फिलहाल, गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है. प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटा है, जबकि छात्र इसे अपने भविष्य से जुड़ा मुद्दा बता रहे हैं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है.
यह भी पढ़ें: Patna News: बिहार की सड़कों पर केंद्र सख्त, लंबित नेशनल हाईवे परियोजनाओं पर गडकरी करेंगे समीक्षा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















