Responsive Scrollable Menu

Lucknow Flood: 40 हजार घरों में पानी, 3.5 लाख लोग प्रभावित… लखनऊ में बाढ़ का ग्राउंड जीरो हाल, कैसे कट रही लोगों की जिंदगी?

लखनऊ में गोमती और सई नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं. फैजुल्लागंज में करीब 40 हजार घरों में पानी पहुंच गया है, जबकि कई जगह 4 से 5 फीट तक जलभराव है.

Continue reading on the app

नाइजीरिया में बड़ा विमान हादसा, ओन्डो राज्य में मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश, 32 लोग थे सवार

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बड़ा विमान हादसा हो गया है. ओन्डो राज्य में सैन्य विमान क्रैश हो गया. विमान में 32 लोग सवार थे. मलबे का पता लगा लिया गया है. टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है. विमान में 7 क्रू मेंबर भी सवार थे.

नाइजीरिया के दक्षिण-पश्चिमी ओन्डो राज्य में 32 लोगों को लेकर जा रहा एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान का मलबा इग्बोकोडा स्थित नौसैनिक अड्डे के पास मिला है. विमान बेनिन से लागोस जा रहा था, लेकिन रास्ते में उससे संपर्क टूट गया. नाइजीरिया के विमानन मंत्री फेस्टस केयामो ने बताया कि मलबा मिलने के बाद खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान में 25 यात्री और 7 चालक दल के सदस्य सवार थे.

लागोस के लिए भरी थी उड़ान

स्थानीय समयानुसार सुबह 9:13 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल का विमान से संपर्क टूट गया था. इसके बाद रेडियो के जरिए संपर्क करने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. नाइजीरियाई वायुसेना ने बताया कि विमान एटीआर-42 था और नियमित उड़ान से लागोस जा रहा था. दुर्घटनास्थल पर बचाव दल तैनात कर दिए गए हैं. 

यह भी पढ़ें: फ्लाईदुबई जैसी ब्रिटिश एयरवेज में इमरजेंसी, कुछ ही मिनट में 28000 फीट नीचे आई फ्लाइट, लंदन से शिकागो के लिए भरी थी उड़ान

 

अभी तक मौत की पुष्टि नहीं

विमानन मंत्री फेस्टस केयामो ने बताया कि उन्होंने नाइजीरियाई वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल संडे केल्विन अनेके से बात की है. उन्होंने बचाव अभियान में विमानन मंत्रालय की ओर से हर संभव मदद और सहयोग देने की बात कही है. अधिकारियों ने अभी तक किसी की मौत या घायल होने की पुष्टि नहीं की है. विमान को कितना नुकसान हुआ है, इसकी भी फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है.

यह भी पढ़ें: कांगो नदी में दो नावों में टक्कर, 30 लोगों की मौत; दर्जनों लापता

 

Continue reading on the app

  Sports

सबसे खतरनाक टीम बनेंगे... तूफानी शतक के बाद कप्तान श्रेयस की दहाड़, वेस्टइंडीज को नहीं मिलेगी कोई राहत

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 102 रनों की शतकीय पारी खेली. टी20 इंटरनेशनल में अय्यर का ये पहला शतक था. इस शतकीय पारी के बाद अय्यर ने कहा कि उनकी टीम इसी आक्रमकता के साथ सीरीज के बचे हुए मैचों में खेली. साथ ही उन्होंने लगातार ट्रैवलिंग और थकान को लेकर अपनी चिंता जाहिर की. Tue, 6 Oct 2026 23:55:37 +0530

  Videos
See all

Sambit Patra के ‘गणेश-ज्ञानेश’ बयान पर भड़कीं Renuka Chowdhury.. बोलीं- ‘अब गणेश जी का नंबर?’ #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T22:46:39+00:00

Cyclone Nolo Update: आ रहा है 'नोलो' तूफान! 48 घंटे में कहां-कहां दिखेगा असर? | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T23:00:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers