नाइजीरिया में बड़ा विमान हादसा, ओन्डो राज्य में मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश, 32 लोग थे सवार
Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बड़ा विमान हादसा हो गया है. ओन्डो राज्य में सैन्य विमान क्रैश हो गया. विमान में 32 लोग सवार थे. मलबे का पता लगा लिया गया है. टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है. विमान में 7 क्रू मेंबर भी सवार थे.
नाइजीरिया के दक्षिण-पश्चिमी ओन्डो राज्य में 32 लोगों को लेकर जा रहा एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान का मलबा इग्बोकोडा स्थित नौसैनिक अड्डे के पास मिला है. विमान बेनिन से लागोस जा रहा था, लेकिन रास्ते में उससे संपर्क टूट गया. नाइजीरिया के विमानन मंत्री फेस्टस केयामो ने बताया कि मलबा मिलने के बाद खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान में 25 यात्री और 7 चालक दल के सदस्य सवार थे.
News Alert! Military aircraft with 32 on board crashes in southern Nigeria, and a rescue operation is under way, AP report, quoting officials. pic.twitter.com/EGTDPFIwlH
— Press Trust of India (@PTI_News) October 5, 2026
लागोस के लिए भरी थी उड़ान
स्थानीय समयानुसार सुबह 9:13 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल का विमान से संपर्क टूट गया था. इसके बाद रेडियो के जरिए संपर्क करने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. नाइजीरियाई वायुसेना ने बताया कि विमान एटीआर-42 था और नियमित उड़ान से लागोस जा रहा था. दुर्घटनास्थल पर बचाव दल तैनात कर दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: फ्लाईदुबई जैसी ब्रिटिश एयरवेज में इमरजेंसी, कुछ ही मिनट में 28000 फीट नीचे आई फ्लाइट, लंदन से शिकागो के लिए भरी थी उड़ान
अभी तक मौत की पुष्टि नहीं
विमानन मंत्री फेस्टस केयामो ने बताया कि उन्होंने नाइजीरियाई वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल संडे केल्विन अनेके से बात की है. उन्होंने बचाव अभियान में विमानन मंत्रालय की ओर से हर संभव मदद और सहयोग देने की बात कही है. अधिकारियों ने अभी तक किसी की मौत या घायल होने की पुष्टि नहीं की है. विमान को कितना नुकसान हुआ है, इसकी भी फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है.
यह भी पढ़ें: कांगो नदी में दो नावों में टक्कर, 30 लोगों की मौत; दर्जनों लापता
IND vs WI 1st T20I: क्या पहले मैच में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? कोच गौतम गंभीर ने ओपनिंग कॉम्बिनेशन पर खत्म किया सस्पेंस
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार, 6 अक्टूबर से 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का एक बड़ा और बेहद चौंकाने वाला बयान सामने आया है. सीरीज के पहले मुकाबले से ठीक पहले फैंस और क्रिकेट गलियारों में सबसे बड़ी चर्चा इस बात की थी कि क्या युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 मैच की प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा या नहीं. अब कोच गंभीर ने इस सस्पेंस से पूरी तरह पर्दा उठा दिया है और साफ कर दिया है कि पहले टी20 में भारतीय टीम किस ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान पर उतरने जा रही है.
अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन करेंगे ओपनिंग - गौतम गंभीर
स्टार स्पोर्ट्स और जियोस्टार पर में बात करते हुए हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ किया कि टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी के साथ ही आगे बढ़ेगा. गंभीर ने कहा, "यह बहुत आसान है कि मैं बाहर के शोर को सुनकर लोकप्रिय फैसले ले लूं, लेकिन मेरे लिए ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को सुरक्षा देना और सही फैसले लेना सबसे ज्यादा जरूरी है. संजू और अभिषेक ने पिछले डेढ़-दो साल में टीम के लिए जो इम्पैक्ट पैदा किया है, उसे हम अचानक नजरअंदाज नहीं कर सकते. सिर्फ तीन या चार मैचों में फेल होने की वजह से हम उन्हें ड्रॉप नहीं कर सकते.
Gautam Gambhir: ????️
— Saabir Zafar (@Saabir_Saabu01) October 5, 2026
"If Vaibhav Sooryavanshi plays, then it's going to be a tough conversation between me and whoever we leave out, whether it's Abhishek Sharma or whether it's Sanju Samson. So, we can't suddenly ignore a combination that has created such an impact over the last… pic.twitter.com/zHwewXFMxY
वैभव सूर्यवंशी को करना होगा इंतजार - गौतम गंभीर
वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए गंभीर ने कहा कि वह बेहद प्रतिभाशाली हैं और शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी अपने मौके का इंतजार करना होगा. गंभीर ने खेल के इतिहास का उदाहरण देते हुए कहा, "दुनिया की कोई भी टीम एक वर्ल्ड कप से दूसरे वर्ल्ड कप के बीच अजेय नहीं रही है. एक खराब सीरीज या तीन खराब मैच खेलने से न तो कोई खिलाड़ी बुरा हो जाता है और न ही हमारी टीम खराब हो जाती है. इसलिए टीम में निरंतरता बनाए रखना हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है.
Explosive starts paired with bold and audacious hitting! ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 5, 2026
When #SanjuSamson & #AbhishekSharma gear up at the top, total carnage is guaranteed! ⚡️
Watch #INDvWI | 1st T20I ???? TUE, 6th OCT, 6 PM pic.twitter.com/mZhSjxMNAY
साल 2026 में अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी ने मचाया है तहलका
साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के अंदर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने अपने बल्ले से जमकर तबाही मचाई है. आईसीसी के फुल मेंबर देशों के बीच इस साल संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने एक जोड़ी के रूप में सबसे ज्यादा 575 रन बनाए हैं, जो उन्हें 'पावरहाउस पेयर ऑफ 2026' का हकदार बनाता है. सिर्फ इतना ही नहीं, कम से कम 200 रन बनाने वाले ओपनिंग कंबोज की लिस्ट में इस जोड़ी का स्ट्राइक रेट 198 का रहा है, जो दुनिया की किसी भी सलामी जोड़ी द्वारा बनाया गया सबसे हाईएस्ट स्ट्राइक रेट है. इन दोनों धुरंधरों का यह बेमिसाल रिकॉर्ड यह साबित करता है कि जब भी ये दोनों मैदान पर उतरते हैं, तो विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाना पूरी तरह तय होता है.
यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स का टिकट या साख की लड़ाई? जानें क्यों टीम इंडिया के लिए 'अग्निपरीक्षा' है न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









