Responsive Scrollable Menu

एक हादसा हुआ, फिर भी नहीं जागा विभाग युवाओं ने चंदा जुटाया और भर दिया सड़क का गड्ढा

बिहार के कटिहार जिले के कुरसेला में, NH-31 पर एक महीने से खतरनाक गड्ढे की सरकारी अनदेखी से दुर्घटना के बाद, स्थानीय युवाओं ने मोर्चा संभाला. उन्होंने चंदा जुटाकर और श्रमदान कर गड्ढे की मरम्मत की.

Continue reading on the app

बैंकॉक से दिल्ली पहुंचा 2 करोड़ से ज्यादा का कीमती सामान, IGI एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने कीमती पत्थरों और ज्वेलरी की तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. कस्टम अधिकारियों ने बैंकॉक से दिल्ली पहुंचे एक भारतीय यात्री को पकड़कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में कीमती पत्थर और ज्वेलरी बरामद की है. बरामद सामान की कुल कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है.

सामान की तलाशी ली गई

कस्टम विभाग के मुताबिक, 3 अक्टूबर को बैंकॉक से फ्लाइट AI2303 दिल्ली के टर्मिनल-3 पर पहुंची थी. इसी फ्लाइट से आए एक भारतीय यात्री की कस्टम अधिकारियों ने स्पॉट प्रोफाइलिंग के आधार पर पहचान की. इसके बाद यात्री और उसके सामान की तलाशी ली गई.

पत्थर और ज्वेलरी बरामद की गई

तलाशी के दौरान यात्री के पास से 3,200 पीस कीमती पत्थर और ज्वेलरी बरामद की गई. इनकी कीमत करीब 1 करोड़ 1 लाख 54 हजार 600 रुपये आंकी गई है. पूछताछ में यात्री ने कस्टम अधिकारियों को बताया कि वह यह कीमती सामान बैंकॉक से दिल्ली लेकर आया था.

कट-पॉलिश किए हुए कीमती पत्थर मिले

मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए कस्टम विभाग ने 4 अक्टूबर को आरोपी से जुड़े एक ठिकाने पर भी तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान अधिकारियों को बड़ी मात्रा में कच्चे और कट-पॉलिश किए हुए कीमती पत्थर मिले. तलाशी में 196.676 किलो काले-हरे रंग के रफ एमराल्ड यानी कच्चे पन्ने, 221 कैरेट कट-पॉलिश रूबी और 45 कैरेट कट-पॉलिश एमराल्ड बरामद किए गए. इसके अलावा तलाशी के दौरान कुछ जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान भी कस्टम अधिकारियों के हाथ लगा है.

कस्टम एक्ट की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया

कस्टम विभाग के मुताबिक, एयरपोर्ट से बरामद ज्वेलरी और कीमती पत्थरों के साथ ठिकाने से बरामद सामान को मिलाकर इस पूरे मामले में जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 2 करोड़ 2 लाख 54 हजार 400 रुपये है. कस्टम अधिकारियों ने बरामद सभी कीमती सामान को कस्टम एक्ट की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया है. वहीं आरोपी को कस्टम एक्ट की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया है.

फिलहाल कस्टम विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बैंकॉक से कीमती पत्थरों और ज्वेलरी को दिल्ली लाने के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और क्या इस तस्करी के तार किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हुए हैं. कस्टम अधिकारी बरामद दस्तावेजों और अन्य सुरागों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

फुटबॉलर जॉर्डन पिकफोर्ड ने कबूला जुर्म, करोड़ों की सुपरकार से टला भीषण हादसा, पुलिस को भी छकाया

Jordan Pickford: इंग्लैंड के फुटबॉलर जॉर्डन पिकफोर्ड लापरवाह ड्राइविंग करने के मामले में फंस गए हैं. उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और अदालत जल्द ही सजा या जुर्माने पर फैसला सुनाएगी. Mon, 05 Oct 2026 23:28:31 +0530

  Videos
See all

US bombers withdraw from Fairford airbase | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T19:00:24+00:00

NH-52 पर टोल प्लाजा में घुसा बेकाबू ट्रक #truck #tollplaza #karnataka #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T18:45:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers