Responsive Scrollable Menu

IND vs PAK: पाकिस्तान के मना करने के बावजूद श्रीलंका जाएगी टीम इंडिया? निभाएगी ये जिम्मेदारी

IND vs PAK: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच खेलने से मना कर दिया है. ICC T20 World Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाना था, लेकिन अब यह मैच नहीं होगा. हालांकि फिर भी टीम इंडिया इस मैच के लिए श्रीलंका जाएगी. चलिए जानते हैं कि आखिर भारतीय टीम ऐसा क्यों करेगी. 

15 फरवरी को नहीं खेला जाएगा IND vs PAK मैच

पाकिस्तान अब टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा. बता दें कि बीते दिन 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी. हालांकि पाकिस्तान सरकार ने बताया कि उनकी टीम टूर्नामेंट का हिस्सा होगी, लेकिन पाकिस्तान के इस हरकत पर अब आईसीसी सख्त है. ICC ने पाकिस्तान को अपने इस फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा है. ICC ने पाकिस्तान को भविष्य के परिणाम को लेकर भी चेताया है. इसके अलावा पाकिस्तान को कई तरह का नुकसान हो सकता है.

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए श्रीलंका जाएगी टीम इंडिया

पाकिस्तान ने भले ही भारत के साथ खेलने से मना कर दिया है, लेकिन टीम इंडिया अपने तय शेड्यूल के मुताबिक श्रीलंका जाएगी. ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम ICC की प्रोटोकॉल को फॉलो करेगी और पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए श्रीलंका जाएगी. वहां टीम इंडिया प्रैक्टिस भी करेगी. इसके अलावा रिपोर्ट में अब भी बताया गया है कि टीम इंडिया कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में 15 फरवरी को समय पर पहुंचेगी और मैच रेफरी के कॉल ऑफ करने का इंतजार करेगी. इसके बाद प्रेस कॉनफ्रेंस भी होगा. बता दें कि इसके बाद टीम इंडिया को 2 अंक मिल सकता है.

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026: वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल कर लीजिए नोट, जानिए कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया

Continue reading on the app

Arijit Singh New Song: मुझे इश्क हुआ है या होने वाला है…रिटायरमेंट के बाद आया अरिजीत सिंह का नया गाना, सुनकर मदहोश हो जाएंगे फैंस

Arijit Singh New Song: अरिजीत सिंह ने पिछले महीने के आखिर में ऐलान किया था कि वो फिल्मों में प्लेबैक सिंगर के तौर पर अब गाना नहीं गाएंगे. अब उनका नया गाना रिलीज़ हुई है. माना जा रहा है कि ये उनका आखिरी गाना भी हो सकता है. ये गाना विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' का है.

Continue reading on the app

  Sports

टी20 विश्व कप से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, टीम के स्टार गेंदबाज को कंधे में लगी चोट

Eshan Malinga shoulder injury: टी20 विश्व कप 2026 से पहले श्रीलंका के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा चोटिल हो गए हैं. ऐसे में अब टूर्नामेंट में उनका खेलना संदिग्ध लग रहा है. आईसीसी टी20 विश्व कप की मेजबानी श्रीलंका के पास भी हैं. उम्मीद की जा रही है मलिंगा के रिप्लेसमेंट का जल्द ही ऐलान किया जा सकता है. Mon, 2 Feb 2026 21:09:50 +0530

  Videos
See all

क्या चीन का मुद्दा उठाकर खुद राहुल गांधी | #aarpaar #budget2026 #rahulgandhi #china #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T15:40:00+00:00

चीन का चक्कर, राजनीति में टक्कर | #aarpaar #budget2026 #rahulgandhi #china #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T15:38:49+00:00

संसद में 'सीमा' लांघ गए राहुल गांधी? | Rahul Gandhi | Desh Nahin Jhukne Denge with Aman Chopra #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T15:40:21+00:00

चीन पर ललकार संसद में आर पार | #aarpaar #budget2026 #rahulgandhi #china #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T15:39:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers