इंजेक्शन, जहर या प्रॉपर्टी… कब खुलेगा साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का राज? 5 दिन बाद भी जोधपुर पुलिस के हाथ खाली
IND vs PAK: पाकिस्तान के मना करने के बावजूद श्रीलंका जाएगी टीम इंडिया? निभाएगी ये जिम्मेदारी
IND vs PAK: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच खेलने से मना कर दिया है. ICC T20 World Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाना था, लेकिन अब यह मैच नहीं होगा. हालांकि फिर भी टीम इंडिया इस मैच के लिए श्रीलंका जाएगी. चलिए जानते हैं कि आखिर भारतीय टीम ऐसा क्यों करेगी.
15 फरवरी को नहीं खेला जाएगा IND vs PAK मैच
पाकिस्तान अब टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा. बता दें कि बीते दिन 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी. हालांकि पाकिस्तान सरकार ने बताया कि उनकी टीम टूर्नामेंट का हिस्सा होगी, लेकिन पाकिस्तान के इस हरकत पर अब आईसीसी सख्त है. ICC ने पाकिस्तान को अपने इस फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा है. ICC ने पाकिस्तान को भविष्य के परिणाम को लेकर भी चेताया है. इसके अलावा पाकिस्तान को कई तरह का नुकसान हो सकता है.
IMPLICATIONS OF PAKISTAN'S BOYCOTT IN T20 WC vs INDIA: [Abhishek Tripathi]
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 2, 2026
- Completely banned from the tournament
- ICC annual revenue pay-out withheld
- PCB will be asked to pay full compensation to Jio-Star for revenue loss
- Sanctions on bilateral series, impact on WTC… pic.twitter.com/ng6dA9kKVP
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए श्रीलंका जाएगी टीम इंडिया
पाकिस्तान ने भले ही भारत के साथ खेलने से मना कर दिया है, लेकिन टीम इंडिया अपने तय शेड्यूल के मुताबिक श्रीलंका जाएगी. ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम ICC की प्रोटोकॉल को फॉलो करेगी और पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए श्रीलंका जाएगी. वहां टीम इंडिया प्रैक्टिस भी करेगी. इसके अलावा रिपोर्ट में अब भी बताया गया है कि टीम इंडिया कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में 15 फरवरी को समय पर पहुंचेगी और मैच रेफरी के कॉल ऑफ करने का इंतजार करेगी. इसके बाद प्रेस कॉनफ्रेंस भी होगा. बता दें कि इसके बाद टीम इंडिया को 2 अंक मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल कर लीजिए नोट, जानिए कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)



