Transfer 2026: छत्तीसगढ़ में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 7 पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों का स्थानांतरण (Chhattisgarh Police Transfer 2026) किया गया है। सचिंद्र चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पैटमान को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मान मुख्यमंत्री सुरक्षा छत्तीसगढ़ पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्यपाल के नाम से गृह विभाग ने 15 अक्टूबर को आदेश जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है।
आलोक तिवारी को सहायक सेनानी चौथी वाहिनी रायपुर पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह सहायक सेनानी मान मुख्यमंत्री सुरक्षा पद पर कार्यरत हैं। सहायक सेनानी राज भवन सुरक्षा पद पर कार्यरत गिरीश कोरी को सहायक सेनानी वीआईपी सुरक्षा वाहिनी मान पद पर नियुक्त किया गया है।
दिनेश सिंह होंगे राजभवन सुरक्षा सहायक सेनानी
दिनेश सिंह को सहायक सेनानी राज भवन सुरक्षा रायपुर पद पर भेजा गया है। वर्तमान में वह सहायक सेनानी माँ मुख्यमंत्री सुरक्षा पद पर कार्यरत हैं। सहायक सेनानी वीआईपी सुरक्षा वाहिनी माना रायपुर पद पर नील किशोर अवस्थी को भेजा गया है, सहायक सेनानी राज भवन सुरक्षा रायपुर पर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
इन पुलिस अधिकारियों का भी तबादला हुआ
उप पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर पद पर तारेश साहू को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह अनु. अधिकारी पुलिस (SDPO) भाटापारा जिला बलौदाबाजार पद पर कार्यरत थे। वही अनु. अधिकारी पुलिस भाटापारा जिला बलौदाबाजार पद पर मयंक रणसिंह को नियुक्त किया गया है, जो पहले उप पुलिस अधीक्षक, एसआईए, पुमु, नवा रायपुर पद पर कार्यरत थे।
Viral Video: पंडित जी के अंदाज पर सोशल मीडिया में छिड़ी चर्चा, यूजर्स बोले- खुद नहीं झुकते
Viral Video: पंडित जी के अंदाज पर सोशल मीडिया में छिड़ी चर्चा, यूजर्स बोले- खुद नहीं झुकते
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Samacharnama











