Responsive Scrollable Menu

Chhattisgarh: गरियाबंद में हिंसा के बाद छावनी बना पूरा गांव, कर्फ्यू जैसे हालात

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रविवार को हिंसा भड़क गई थी, जिसके बाद पूरे गांव के पुलिस फोर्स तैनाती कर दी गई है. आईजी भी मौके पर पहुंच गए हैं. गांव में कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं. गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है. हालात नियंत्रण में है. फायर ब्रिगेड की टीम भी यहां तैनात है. पुलिस ने हिंसा के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पूरी स्थिति के बारे में जानने के लिए देखें पूरी वीडियो रिपोर्ट… 

 

Continue reading on the app

कंटेंट क्रिएटर्स के लिए शानदार रहा बजट, मिलेंगे ज्यादा मौके

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय बजट 2026 कंटेंट क्रिएशन से जुड़े लोगों के लिए शानदार रहा है। इसमें कई ऐसे ऐलान किए गए हैं, जिससे कंटेंट क्रिएटर्स को प्राथमिकता मिलेगी और वे मुख्यधारा में आ पाएंगे।

बजट 2026 में सबसे बड़ा ऐलान 15,000 सेकेंडरी स्कूल और 500 कॉलेज में एवीजीसी (एनिमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग और कॉमिक्स) कंटेंट क्रिएटर्स लैब्स की स्थापना करना है। इसे छात्रों में डिजिटल कहानी कहने, विजुअल डिजाइन और कंटेंटे क्रिएशन स्किल को बढ़ावा देने का अब तक का सबसे बड़ा औपचारिक ऐलान माना जा रहा है।

एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर्स लैब्स से छात्र स्कूल और कॉलेज के दौरान ही कंटेंट क्रिएट करने के लिए जरूरी स्किल जैसे एडिटिंग और थंबनेल बनाना आदि सीख पाएंगे।

बजट 2026 में ट्रैवल, कल्चर, इतिहास और शिक्षा में काम करने वाले क्रिएटर्स के लिए नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड स्कीम लॉन्च की गई।

इसका उद्देश्य भारत के कल्चर, इतिहास और ऐतिहासिक स्थलों को डिजिटल रूप से संजोना है। इससे रील, शॉर्ट-फॉर्म वीडियो और डॉक्यूमेंट्री की मांग बढ़ेगी।

बजट में पूर्वी भारत में एक नया नेशनल डिजाइन इंस्टीट्यूशन स्थापित करने के प्रस्ताव दिया गया है। इससे अधिक प्रशिक्षित डिजाइनर, यूआई/यूएक्स विशेषज्ञ और ब्रांड रणनीतिकार बाजार में प्रवेश करेंगे।

आईआईएम के साथ एक सुनियोजित कार्यक्रम के माध्यम से 10,000 पर्यटक गाइडों के कौशल विकास से क्रिएटर्स और गाइडों के बीच साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही, लोथल, धोलावीरा, सारनाथ और लेह पैलेस सहित 15 पुरातात्विक स्थलों पर गहन कहानी कहने की सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे रिसर्च आधारित या विजुअल-फर्स्ट कंटेंट में विशेषज्ञता रखने वाले क्रिएटर्स के लिए अवसर बढ़ेंगे।

इसके अलावा, बजट में 1,476.83 करोड़ रुपए इन्फॉर्मेशन और पब्लिसिटी और 2,750.19 करोड़ रुपए ब्रॉडकास्टिंग के लिए आवंटित किए गए हैं। आम तौर पर देखा जाता है कि इस राशि का एक हिस्सा कंटेंटे क्रिएशन इंडस्ट्री में भी आता है, जिससे देश के कंटेंट क्रिएटर्स को मजबूती मिलेगी।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं एन. जगदीशन, जिन्होंने ठोके 55 गेंद में 104 रन और सेट कर दिया टी-20 वर्ल्ड कप का माहौल

IND A vs USA T20 World Cup Warm Up Match: इंडिया ए और यूएसए के बीच टी-20 वर्ल्ड कप के वार्मअप मैच में एन जगदीशन ने दमदार शतक ठोक दिया. यही कारण रहा कि इंडिया ए ने यूएसए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 238 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया. Mon, 2 Feb 2026 19:54:41 +0530

  Videos
See all

ब्रजघाट गंगा घाट पर नाविकों और श्रद्धालुओं में मारपीट | #upnews #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T14:41:00+00:00

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट के बाद पहला इंटरव्यू! | Budget 2026 | FM Nirmala Sitharaman #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T14:41:03+00:00

Sawal Public Ka Live : मोदी से बदले में सेना को राजनीति में क्यों घसीटते? | Navika Kumar | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T14:39:58+00:00

गेट पर रोती छात्राएं, परिजनों की गुहार भी बेअसर | #biharnews #viralvideo #viralenews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-02T14:35:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers