करोड़ों के बजट में बनी यूएस की फर्स्ट लेडी की डॉक्यूमेंट्री मेलानिया, लोगों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया
लॉस एंजिल्स, 2 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप पर बनी डॉक्यूमेंट्री मेलानिया की उत्तर अमेरिका में वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग रही। हालांकि, फिल्म क्रिटिक्स से इसे खराब प्रतिक्रिया मिली है।
इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन ब्रेट रैटनर ने किया है। यह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे शपथ ग्रहण से 20 दिन पहले की कहानी है।
सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले ट्रंप समर्थकों ने इसे बॉक्स ऑफिस पर लगभग 7 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई तक पहुंचाया। यह आंकड़ा एक डॉक्यूमेंट्री के लिए बहुत बड़ा है।
उम्मीद की जा रही है कि यह लगभग एक दशक में अपनी तरह की सबसे अच्छी परफॉर्म करने वाली डॉक्यूमेंट्री बन जाएगी। इसे लेकर फर्स्ट लेडी मेलानिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, सभी के द्वारा पसंद किया गया- ए सिनेमास्कोर।
हालांकि, फिल्म क्रिटिक्स ने इसे मेटाक्रिटिक पर सिर्फ 6 फीसदी और रॉटेन टोमाटोज पर 10 फीसदी की अप्रूवल रेटिंग दी। इसका मतलब है कि 100 में से दस से ज्यादा क्रिटिक्स ने डॉक्यूमेंट्री को सकारात्मक नहीं माना।
बता दें, यह रैटनर की 12 सालों में पहली फीचर है। उनके ऊपर यौन उत्पीड़न के कई आरोप लगे थे। हालांकि, रैटनर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकार दिया था और उन पर कोई क्रिमिनल चार्ज नहीं लगा। इस वजह से एक दशक के बाद उन्होंने अपनी वापसी की है।
फिल्म को कमर्शियल सफलता के लिए अभी भी बहुत मेहनत करनी होगी। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के लिए 40 मिलियन अमेरिकी डॉलर और मार्केटिंग पर 35 मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च किए। इसे हॉलीवुड इंडस्ट्री की एक बड़ी मैगजीन द हॉलीवुड रिपोर्टर ने अब तक की सबसे महंगी डॉक्यूमेंट्री करार दिया।
हालांकि, अमेजन ने इससे इनकार करते हुए कहा कि उसने प्रोजेक्ट को लाइसेंस इसलिए दिया क्योंकि उसे लगा कि ऑडियंस रिस्पॉन्स देगी। टिकट की बिक्री में देश के जाने-पहचाने राजनीतिक बंटवारे का ही असर दिखा है। इसमें कंजर्वेटिव इलाकों में ज्यादा लोगों ने दिलचस्पी दिखाई और लिबरल शहरी केंद्रों में बहुत कम उत्साह देखने को मिला।
हॉलीवुड के एक टॉप ट्रेड पब्लिकेशन वैरायटी के मुताबिक लगभग 75 फीसदी दर्शक उत्तर अमेरिकी थे। उसके बाद हिस्पैनिक दर्शक थे, जो टिकट खरीदने वालों में 11 फीसदी थे। हिस्पैनिक का मतलब उस व्यक्ति, संस्कृति या देश से है जो स्पेन या वहां की आबादी या भाषा से संबंध रखते हैं।
--आईएएनएस
केके/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
ससंद में पेश हुए केंद्रीय बजट की गुजरात CM ने की प्रशंसा, कहा- ये विकसित भारत को गति देने वाला
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2026-27 पेश किया, जिसमें उन्होंने कई अहम घोषणाएं की. गुजरात के मुख्यमंत्री ने इस बजट की सराहना की. उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में आए इस बजट का स्वागत किया. उन्होंने इसे विकसित और आत्मनिर्भर भारत को गति देने वाला बजट बताया.
गुजरात सीएम ऑफिस ने सीएम का बयान जारी किया, जिसमें सीएम ने कहा कि कर्तव्य भवन में तैयार हुआ ये बजट तीन प्रमुख जिम्मेदारियों पर केंद्रित है. पहला दायित्व, आर्थिक विकास को तेज और स्थायी बनाना, दूसरा जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना और उनकी क्षमताओं का निर्माण करना और तीसरा सबका साथ-सबका विकास की भावना की तरह समावेशी विकास को प्राथमिकता देना है.
पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर बनेंगे
सीएम ने कहा कि ये बजट ज्ञान के पांच स्तंभों जैसे- युवा, अन्नदाता, गरीब, दिव्यांगजन और नारी शक्ति को सशक्त करेगा. समाज के हर वर्ग को विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनाने की सराहनीय पहल है. उन्होंने कहा कि लोथल और धोलावीरा को देश के पुरातात्विक विरासत पर्यटन क्लस्टर में शामिल करने से गुजरात में विरासत भी और विकास भी की सोच को मजबूती दी जाएगी. पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर बनाए जाएंगे.
गुजरात के विकास को गति दी जाएगी
सीएम ने इस बजट को शहरी विकास को नई दिशा देने वाला बजट बताया. उन्होंने कहा कि टियर-2 और टियर-3 शहरों को सिटी इकोनॉमिक रीजन के रूप में डेवलप किया जाएगा. इससे गुजरात के छोटे शहरों को विकास की गति दी जाएगी. सीएम ने कहा कि सूरत से दानकुनी तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और नई राष्ट्रीय जलमार्गों की घोषणा से गुजरात की लॉजिस्टिक्स क्षमता और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. करतादाओं के प्रति सम्मान दिखाने वाले ऐलानों की सीएम ने सराहना की. उन्होंने इस बजट के लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation

















