Responsive Scrollable Menu

जिस एक्ट्रेस ने इंटीमेट सीन की वजह से छोड़ दी थी गैंगस्टर, अब राजनीति में मारी एंट्री, थामा BJP का हाथ

Koel Mallick Joins BJP: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस कोएल मल्लिक (Koel Mallick) सोमवार यानी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं. उन्होंने पार्टी में शामिल होने के दौरान राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना नॉमिनेशन भी दाखिल किया. दरअसल, एक्ट्रेस कोएल इससे पहले ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी से सांसद थीं. इसी साल उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी. जिसके बाद वह बीजेपी में शामिल होने के हिंट दे रही थीं. उनके फैंस और कई लोगों ने पहले ही अंदाजा लगा लिया था वह जल्द बीजेपी में शामिल हो सकती हैं. बता दें कि उन्होंने साल 2006 में आई इमरान हाशमी की फिल्म गैंगस्टर को ठुकरा दिया था. जब उन्हें पता चला कि उन्हें इसमें बोल्ड किरदार निभाना पड़ेगा तो उन्होंने तुरंत फिल्म करने से मना कर दिया था. हालांकि, बाद में इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस का किरदार कंगना रनौत ने निभाया था. 

ये खबर अपडेट की जा रही है...

Continue reading on the app

CBI ने प्रशांत विहार थाने में तैनात SI लेखराज को किया गिरफ्तार, आपराधिक मामले में मदद के नाम पर मांगी थी 1 लाख रुपये की रिश्वत

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी के मामले में दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान लेखराज, सब-इंस्पेक्टर, थाना प्रशांत विहार, दिल्ली पुलिस के रूप में हुई है. CBI ने आरोपी को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा.

CBI के मुताबिक, इस मामले में 4 अक्टूबर 2026 को शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया था. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि प्रशांत विहार थाने में उसके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले में मदद करने और पक्ष में कार्रवाई करने के बदले जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर लेखराज ने उससे 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी.

पहले ही वसूल लिए थे 20 हजार रुपये

जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी सब-इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता की व्यक्तिगत तलाशी के दौरान उसकी जेब से 20 हजार रुपये बरामद किए और कथित तौर पर दबाव बनाकर वह रकम अपने पास रख ली. इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता को बाकी 80 हजार रुपये अगले दिन लाने के लिए कहा.

CBI ने बिछाया जाल

शिकायत की पुष्टि के बाद CBI ने 4 अक्टूबर को जाल बिछाया. इसी दौरान आरोपी सब-इंस्पेक्टर लेखराज को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया. इसके बाद CBI ने आरोपी को हिरासत में ले लिया.

आपराधिक मामले में मदद के नाम पर रिश्वत

CBI की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, रिश्वत की रकम उस आपराधिक मामले में शिकायतकर्ता को कथित तौर पर फायदा पहुंचाने के लिए मांगी गई थी, जिसकी जांच आरोपी सब-इंस्पेक्टर कर रहा था. CBI ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है. जांच के दौरान रिश्वत की मांग, पहले लिए गए 20 हजार रुपये और आरोपी की भूमिका से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है.

Continue reading on the app

  Sports

क्या बाढ़ से धुल जाएगा लखनऊ में भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20? स्टेडियम के पास पहुंचा गोमती का पानी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि, उससे पहले फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है. दरअसल, इन दिनों लखनऊ में गोमती नदी का पानी उफान पर है. जलस्तर बढ़ने के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी घुस गया है. इसके चलते इकाना स्टेडियम की तरफ जाने वाले अंडरपास को बंद कर दिया गया है. Mon, 5 Oct 2026 19:45:41 +0530

  Videos
See all

Supreme Court On Gyanesh Kumar News LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने CEC के निलंबन की मांग खारिज की | SIR | EC #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T14:10:34+00:00

AAJTAK 2 | FLY DUBAI फ्लाइट घटना मामले में नया खुलासा, प्लेन को HIJACK करने की कोशिश! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T14:10:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers