JEE Main 2027: NTA ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल, 6 तारीखों पर होंगी परीक्षाएं
JEE Main 2027: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी सोमवार को जेईई मेन 2027 सेशन 1 की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. NTA की तरफ से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, JEE Main 2027 सेशन 1 की परीक्षाएं 6 डेट्स पर होंगी. ये तारीखें हैं- 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी 2027. आपको बता दें कि NTA द्वारा अभी भी JEE Main 2027 परीक्षा के रजिस्ट्रेशन डेट की कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है. परीक्षाओं की तारीख जारी होने के पश्चात रजिस्ट्रेशन की डेट भी जल्द घोषित होने की उम्मीद लगाई जा रही है.
छात्र कैसे करें अप्लाई?
NTA की तरफ से JEE Main 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीखें जल्द जारी हो चुकी है. अब जो भी छात्र परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए पूरे प्रोसेस की जानकारी यहां स्टेप बाय स्टेप पढ़ें.
ये भी पढ़ें- UPI पर आया Payment Request तो रहें सावधान! एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
आवेदन के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
- छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना है.
- अब यहां JEE मेन एप्लीकेशन प्रोसेस के लिंक पर क्लिक करें.
- मांगी जा रही सभी जरूरी डिटेल्स के साथ जेईई मेन एप्लीकेशन फॉर्म को भरें.
- मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को पोर्टल पर अपलोड करें.
- इसके बाद एग्जाम की फीस का पेमेंट करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- JEE Main 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद इसका PDF सेव कर लें.
- आप चाहे तो भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकलवा सकते हैं.
कब जारी होगी रजिस्ट्रेशन डेट?
गौरतलब है कि NTA की तरफ से JEE Main 2027 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन डेट्स अभी तक जारी नहीं की गई है. हालांकि, साल 2026 में JEE Main 2026 सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 31 अक्टूबर 2025 से ही हो गई थी. साल 2026 में परीक्षा का आयोजन 21 से 28 जनवरी के बीच हुआ था. ऐसे में साल 2027 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए भी ऐसी संभावना है कि अक्टूबर में डेट का अनाउंसमेंट होगा. सभी छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी जरूरी अपडेट के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहे.
Shardiya Navratri 2026: 9 दिन, 9 देवियां और 9 रंग... जानें शारदीय नवरात्रि के हर दिन का महत्व
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि का त्योहार नौ दिनों का पावन पर्व होता है, जिसमें दुर्गा माता के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है. साल 2026 की अंतिम नवरात्रि यानी शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ होने वाला है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 को रविवार के दिन से शुरू हो रहे हैं और नवरात्रि का समापन 20 अक्टूबर को होने वाला है. इस वर्ष नवरात्रि पूरे दस दिन की होने वाली है. दरअसल, इस बार सप्तमी तिथि दो दिन पड़ रही है. हर दिन देवी माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाएगी. ऐसे में नवदुर्गा के क्या नाम है और उनका पसंदीदा रंग क्या है, यह भी जानना चाहिए. आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं.
नवरात्रि के 9 दिन कौन-कौन से रंग पहनें?
1.प्रथम दिन
शारदीय नवरात्रि का प्रथम दिन 11 अक्टूबर 2026 को है. इस दिन घटस्थापना के साथ देवी शैलपुत्री माता की पूजा करनी चाहिए. शैलपुत्री माता को ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक माना जाता है. नवरात्रि के पहले दिन आपको नारंगी और पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए. इस दिन माता को नारंगी रंग के फूल अर्पित करें.
ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में लगाने वाले हैं माता की चौकी, ध्यान रखें सही दिशा और नियम
2.दूसरा दिन
शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन 12 अक्टूबर को है. इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. ब्रह्मचारिणी माता को प्रसन्न करने के लिए इस दिन सफेद रंग पहनना शुभ माना जाता है. सफेद रंग शांति, विकास और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.
3.तीसरा दिन
नवरात्रि के तीसरे दिन पर माता चंद्रघंटा की पूजा होती है. 13 अक्टूबर 2026 को लाल रंग के वस्त्र पहन सकते हैं. उन्हें साहस और शौर्य का प्रतीक माना जाता है. माता चंद्रघंटा की पूजा में भी लाल रंग के फूलों का प्रयोग कर सकते हैं.
4.चौथा दिन
शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन 14 अक्टूबर को है. इस दिन देवी कूष्मांडा की पूजा की जाती है. मां कूष्मांडा को रॉयल ब्लू रंग अत्यंत प्रिय होता है. इसलिए, उन्हें नीले फूल अर्पित करें और इस दिन नीले रंग के वस्त्र पहनें. माता कूष्मांडा को दिव्य शक्ति और शांति का प्रतीक माना जाता है.
5.पांचवा दिन
शारदीय नवरात्रि के पांचवे दिन माता स्कंदमाता की पूजा करते हैं. पांचवा दिन 15 अक्टूबर 2026 को है. इस दिन पर पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है. इस दिन माता को पीले रंग के पुष्प अर्पित करें. उन्हें तेज और प्रसन्नता का प्रतीक माना जाता है.
6.छठा दिन
शारदीय नवरात्रि 2026 का छठा दिन 16 अक्टूबर को है. इस दिन माता कात्यायनी का पूजा करते हैं. इस दिन हरे रंग की विशेष मान्यता होती है. उन्हें हरे रंग की चूड़ियां चढ़ा सकते हैं. आप इस दिन हरे रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं.
7.सातवा दिन
इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की सप्तमी दो दिन पर है. 17 और 18 अक्टूबर 2026 को, दोनों ही दिन सप्तमी रहेगी. सप्तमी पर मां कालरात्रि की पूजा करते हैं. उन्हें शत्रुओं के संहार और संतुलन का प्रतीक माना जाता है. देवी कालरात्रि को स्लेटी रंग प्रिय होता है.
8.आठवां दिन
आठवे दिन पर नवरात्रि में माता महागौरी की पूजा की जाती है. इस वर्ष अष्टमी तिथि 19 अक्टूबर को है. लोग इस दिन घर पर कन्या पूजन भी करते हैं. मां महागौरी को बैंगनी और गुलाबी रंग प्रिय होता है. उन्हें आध्यात्मिकता और भव्यता का प्रतीक माना जाता है.
9.नौवां दिन
शारदीय नवरात्रि 2026 की महानवमी 20 अक्टूबर 2026 को है. इस दिन नवमी के साथ दशमी भी है. इस दिन नवमी पूजन, कन्या पूजन और विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा. यह दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है. वे विशिष्टता और सकारात्मकता का प्रतीक मानी जाती है. उनको मोरपंखी हरा रंग प्रिय होता है.
ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: अगले 10 हफ्ते इन 5 राशियों के लिए रहेंगे बेहद खास, शनि देंगे धन-समृद्धि का लाभ
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation












