न्यूजीलैंड फतह करने के लिए बुमराह-पंत और केएल राहुल की महा-तैयारी, लेकिन इस बॉलर के कारण अटका टीम इंडिया का सिलेक्शन
IND vs NZ: भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के बाद अपनी अगली सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलनी है. टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 वनडे और 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. इस महत्वपूर्ण दौरे से पहले टीम इंडिया को लेकर दो बड़े अपडेट्स सामने आए हैं. रिपोर्ट्स सामने आई है कि टेस्ट सीरीज की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए ऋषभ पंत, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और देवदत्त पडिक्कल न्यूजीलैंड में 'इंडिया ए' की तरफ से एक अभ्यास मैच खेल सकते हैं. वहीं, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार होने के कारण मुख्य टीम के चयन में थोड़ी देरी हो रही है.
टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड में दिखेगा पंत-बुमराह का दम
न्यूजीलैंड की तेज और उछाल भरी पिचों पर खुद को ढालने के लिए बीसीसीआई सीनियर खिलाड़ियों को पहले ही वहां भेजने की योजना बना रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषभ पंत, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और देवदत्त पडिक्कल मुख्य टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड में ही होने वाले एक 'इंडिया ए' मैच का हिस्सा होंगे. इस अभ्यास मैच से इन स्टार खिलाड़ियों को वहां की परिस्थितियों को समझने और लंबी समय के फॉर्म में वापस आने का शानदार मौका मिलेगा, जो टेस्ट सीरीज के लिहाज से टीम इंडिया के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है.
???? TEAM INDIA UPDATE ????????
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 5, 2026
Pant, Rahul, Bumrah, Padikkal likely to play one India A game in New Zealand. [Sahil Malhotra from TOI]
Team selection delayed due to Prasidh fitness report. pic.twitter.com/W1X7YrLcgM
प्रसिद्ध कृष्णा की फिटनेस पर सस्पेंस और टीम चयन में देरी
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की ऐलान का फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं, लेकिन BCCI की ओर से अभी तक आधिकारिक स्क्वाड का ऐलान नहीं किया गया है. इस देरी की सबसे मुख्य वजह स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की फिटनेस रिपोर्ट है, जो पिछले कुछ समय से चोट से उबर रहे हैं. मुख्य चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट सीरीज की शुरुआत से पहले यह पूरी तरह साफ कर लेना चाहते हैं कि प्रसिद्ध कृष्णा टेस्ट क्रिकेट के वर्कलोड को संभालने के लिए पूरी तरह फिट हैं या नहीं.
BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मेडिकल टीम लगातार उनकी प्रोग्रेस पर नजर रख रही है. चयनकर्ता कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते, क्योंकि न्यूजीलैंड की उछाल भरी और मददगार पिचों पर प्रसिद्ध कृष्णा जैसे ऊंचे कद के गेंदबाज की भूमिका बेहद अहम हो सकती है. मेडिकल टीम से जैसे ही हरी झंडी मिलेगी, सिलेक्टर्स तुरंत टीम इंडिया के आधिकारिक स्क्वाड की घोषणा कर देंगे.
न्यूजीलैंड दौरे का पूरा रोमांच और सीरीज का शेड्यूल
भारतीय टीम का यह न्यूजीलैंड दौरा बेहद लंबा और चुनौतीपूर्ण होने वाला है, जहां टीम इंडिया की युवा और अनुभवी ब्रिगेड की कड़ी परीक्षा होगी. इस दौरे पर भारत को कीवी टीम के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज और 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. वनडे सीरीज के जरिए जहां वनडे वर्ल्ड कप 2027 लिए कोर टीम को परखने का मौका मिलेगा, वहीं 3 मैचों की टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण साबित होगी.
न्यूजीलैंड की ठंडी परिस्थितियों और हरी पिचों पर मेजबान टीम को हराना हमेशा से मुश्किल रहा है. यही वजह है कि जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत जैसे सीनियर खिलाड़ी मुख्य सीरीज से पहले ही 'इंडिया ए' के मैच के जरिए वहां की कंडीशन से तालमेल बिठाने पहुंच रहे हैं. फैंस को उम्मीद है कि टीम चयन की यह देरी एक मजबूत और संतुलित टीम के रूप में सामने आएगी, जो न्यूजीलैंड की धरती पर नया इतिहास रचेगी.
यह भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, ओपनिंग पर रहेगी सभी की नजरें
JEE Main 2027: NTA ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल, 6 तारीखों पर होंगी परीक्षाएं
JEE Main 2027: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी सोमवार को जेईई मेन 2027 सेशन 1 की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. NTA की तरफ से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, JEE Main 2027 सेशन 1 की परीक्षाएं 6 डेट्स पर होंगी. ये तारीखें हैं- 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी 2027. आपको बता दें कि NTA द्वारा अभी भी JEE Main 2027 परीक्षा के रजिस्ट्रेशन डेट की कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है. परीक्षाओं की तारीख जारी होने के पश्चात रजिस्ट्रेशन की डेट भी जल्द घोषित होने की उम्मीद लगाई जा रही है.
छात्र कैसे करें अप्लाई?
NTA की तरफ से JEE Main 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीखें जल्द जारी हो चुकी है. अब जो भी छात्र परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए पूरे प्रोसेस की जानकारी यहां स्टेप बाय स्टेप पढ़ें.
ये भी पढ़ें- UPI पर आया Payment Request तो रहें सावधान! एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
आवेदन के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
- छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना है.
- अब यहां JEE मेन एप्लीकेशन प्रोसेस के लिंक पर क्लिक करें.
- मांगी जा रही सभी जरूरी डिटेल्स के साथ जेईई मेन एप्लीकेशन फॉर्म को भरें.
- मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को पोर्टल पर अपलोड करें.
- इसके बाद एग्जाम की फीस का पेमेंट करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- JEE Main 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद इसका PDF सेव कर लें.
- आप चाहे तो भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकलवा सकते हैं.
कब जारी होगी रजिस्ट्रेशन डेट?
गौरतलब है कि NTA की तरफ से JEE Main 2027 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन डेट्स अभी तक जारी नहीं की गई है. हालांकि, साल 2026 में JEE Main 2026 सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 31 अक्टूबर 2025 से ही हो गई थी. साल 2026 में परीक्षा का आयोजन 21 से 28 जनवरी के बीच हुआ था. ऐसे में साल 2027 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए भी ऐसी संभावना है कि अक्टूबर में डेट का अनाउंसमेंट होगा. सभी छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी जरूरी अपडेट के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation













