इंडोनेशिया में ‘हलाल’ प्रमाणन अनिवार्य होने से भारतीय निर्यातकों पर बढ़ेगा अनुपालन बोझ: जीटीआरआई
इंडोनेशिया में 'हलाल' प्रमाणन अनिवार्य होने से भारतीय निर्यातकों पर बढ़ेगा अनुपालन बोझ: जीटीआरआई
प्रेमानंद महाराज की शिष्या के घर गूंजने वाली है किलकारी, जल्द बनेंगी मां, MMS वायरल होने के बाद छोड़ी इंडस्ट्री
Priyanka Pandit Announces Pregnancy: भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर कई बार बोल्डनेस को लेकर ताना कसा जाता है क्योंकि इस इंडस्ट्री ने ऐसी कई एक्ट्रेस दी हैं. जिन्होंने बोल्डनेस को खुलकर पेश किया. ऐसी कई एक्ट्रेस हैं लेकिन इसमें प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) भी शामिल रहीं. उत्तर प्रदेश में जन्मीं प्रियंका ने भोजुपरी की 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. इसमें 'जीना तेरी गली में', 'पवन पुत्र', 'इच्छाधारी', और 'आवारा बालम' जैसी फिल्में शामिल हैं. इंडस्ट्री में काम करने के दौरान अचानक कथित रूप से उनका एक एमएमएस सामने आया.जिससे वह काफी परेशान हो गई. इस एमएमएस के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली और प्रेमानंद महाराज की शिष्या बन गईं. इसी दौरान उन्होंने दरबार के एक सेवक से शादी रचा ली. अब उन्होंने शादी के बाद एक पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है.
प्रेमानंद महाराज की शिष्या के घर गूंजने वाली है किलकारी
हाल ही में प्रियंका पंडित ने सोशल मीडिया पर अपने पति संग तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि वह जल्द मां बनने वाली हैं और एक बच्चे का वेलकम करने वाली हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमारे घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है. इसके अलावा उन्होंने इसी पोस्ट में अपने पति को हग करते हुए प्रेग्नेंसी किट भी शो की. उन्होंने लिखा, 'हमारे लिए ये सिर्फ एक नया चैप्टर ही नहीं...बल्कि एक पूरी नई दुनिया है. कई दिनों से मैंने इस छोटे से राज़ को अपने दिल में छिपाकर रखा था...एक ऐसा राज जिसने मेरे दिल को खुशियों से भर दिया, मेरी प्रार्थनाओं को और गहरा कर दिया और मेरे चेहरे पर पहले से कहीं बड़ी मुस्कान ला दी.
लोगों के साथ शेयर की खुशखबरी
प्रियंका ने अपने मां बनने की खुशी को सोशल मीडिया पर लोगों के साथ शेयर करते हुए लिखा, 'आज, मैं हमारे इस खूबसूरत सफर का एक हिस्सा आपके साथ शेयर कर रही हूं. हमारा छोटा सा मिरेकल जल्द ही आने वाला है. राधा रानी और ठाकुर जी के आशीर्वाद से, हम अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत चैप्टर में कदम रख रहे हैं. मैं खुश और बहुत-बहुत धन्य महसूस कर रही हूं.'
एमएमएस वायरल होने के बाद छोड़ दी थी इंडस्ट्री
प्रियंका पंडित भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं. उन्होंने भोजुपरी के पवन सिंह, खेसारी लाल और रवि किशन समेत कई दिग्गज एक्टर्स के साथ कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया. वह इंडस्ट्री में अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती थीं. कई लोगों को उनका डांस भी काफी पसंद था. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित तौर पर जब साल 2021 में उनका एमएमएस वायरल हुआ था तो इसका उनके करियर गहरा असर पड़ा. उन्होंने इस वीडियो फर्जी बताते हुआ, पुलिस में शिकायत की और सभी प्लेटफॉर्म से इन वीडियो को हटाने के लिए कहा था.
जब प्रियंका का कथित तौर पर एमएमएस सामने आया तो उनकी काफी चर्चा हुई.वहीं, लोग उनकी सपोर्ट में भी आए. लेकिन इसके बाद उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गईं, मेकर्स ने उन्हें काम देना सही नहीं समझा. जिसके बाद उन्होंने हमेशा के लिए इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया.
इंडस्ट्री छोड़ वृदांवन में रहने पहुंचीं
एमएमएस के बाद जब प्रियंका के सिर पर चोरों ओर काले बादल मंडरा रहे थे तो उन्होंने भक्ति मार्ग चुनने का फैसला किया. जिसके बाद वह प्रेमानंद महाराज के दरबार वृंदावन में रहने चली गईं और उनकी शिष्या बन गईं. इसी दौरान उनकी यहां पर एक शिष्य से जान-पहचान हुई और दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे. हालांकि उन्होंने इस बारे में किसी को बताया नहीं और चोरी छिपे उनसे शादी कर ली.अब हाल ही में उन्होंने शादी के बाद अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है. जिसके बाद वह एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं.
ये भी पढ़ें:'शादी किए बिना भी फिजिकली इन्वॉल्व हो जाते...', आमिर खान की एक्स वाइफ ने यंग जनरेशन को लेकर कही ऐसी बात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation









