Responsive Scrollable Menu

बुरहानपुर की फेमस मेथी मुठिया खाई क्या, हर घर में बनती है यह डिश, हफ्तों तक नहीं होगी खराब

Methi Besan Muthiya Nimad Recipe: जैसे ही बरसात का मौसम शुरू होता है निमाड़ के बुरहानपुर में खान-पान का अंदाज भी बदल जाता है. बारिश के मौसम में यहां कई पारंपरिक व्यंजन लोगों की पसंद बन जाते हैं. इन्हीं में से एक है मेथी और बेसन से तैयार होने वाली मुठिया जिसे बुरहानपुर और निमाड़ अंचल में खास तौर पर पसंद किया जाता है.

Continue reading on the app

ममता बनर्जी का तीन डॉक्टरों को कानूनी नोटिस:मेडिकल रिकॉर्ड सार्वजनिक होने पर पूछा- दस्तावेज सुवेंदु अधिकारी तक कैसे पहुंचे

बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीन अस्पतालों को कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस 2021 के उनके मेडिकल रिकॉर्ड सार्वजनिक किए जाने से जुड़ा है। ममता ने पूछा है कि ये दस्तावेज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी तक कैसे पहुंचे। यह नोटिस 5 अक्टूबर को नंदीग्राम में शुरू हुए नए राजनीतिक विवाद के बीच भेजा गया है। इसमें रिकॉर्ड के इस्तेमाल और किन परिस्थितियों में इसे दिया गया, इसकी जानकारी मांगी गई है। इसकी एक कॉपी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को भी भेजी गई है। नोटिस पाने वालों में SSKM हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ. मणिमय बंद्योपाध्याय, बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. पिजुश कुमार रॉय और बांगुर इंस्टीट्यूट के न्यूरोलॉजी हेड डॉ. अतनु विश्वास का नाम शामिल है। ममता ने नोटिस में पूछा है कि मेडिकल रिकॉर्ड जारी करने से पहले उनकी सहमति ली गई थी या नहीं। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या दस्तावेज जारी करने के लिए किसी अदालत का आदेश था। साथ ही, यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि बाद में सार्वजनिक किए गए दस्तावेज मूल मेडिकल रिकॉर्ड थे या नहीं। नंदीग्राम की चोट को लेकर फिर विवाद यह विवाद 2021 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान नंदीग्राम में ममता बनर्जी को लगी चोट से जुड़ा है। चोट लगने के बाद ममता ने व्हीलचेयर पर चुनाव प्रचार किया था। उस समय सुवेंदु अधिकारी BJP नेता थे। वह नंदीग्राम में ममता बनर्जी के चुनावी प्रतिद्वंद्वी भी थे। शनिवार को अधिकारी ने आरोप लगाया कि ममता ने चुनाव प्रचार के दौरान अपनी चोट को लेकर झूठे दावे किए थे। उन्होंने इसे लेकर नई जांच कराने की घोषणा की। अधिकारी ने कहा, “2021 में मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि उनका अपमान किया गया और उनका पैर टूट गया। हालांकि, उस समय बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज की रिपोर्ट में कोई फ्रैक्चर नहीं बताया गया था।” उन्होंने कहा, “CID इस मामले की जांच कर रही है। हम झूठे प्रचार की नई जांच कराएंगे। इसकी जानकारी 9 तारीख के बाद दी जाएगी।” ममता के नए कानूनी नोटिस के बाद उनके मेडिकल रिकॉर्ड तक पहुंच और उन्हें सार्वजनिक किए जाने का मुद्दा फिर विवाद के केंद्र में आ गया है। इसी बीच, अधिकारी ने 2021 की चोट से जुड़े घटनाक्रम की नई जांच की घोषणा की है।

Continue reading on the app

  Sports

Bhuvneshwar Kumar की चार साल बाद भारतीय T20I टीम में वापसी, Suresh Raina ने जताई खुशी

भारत के पूर्व बल्लेबाज़ सुरेश रैना ने तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद भारतीय T20I टीम में वापसी का स्वागत किया और उनकी अनुशासन, कड़ी मेहनत और मज़बूती की तारीफ़ की। रैना ने इस वापसी को पूरी तरह से सही ठहराया। उन्होंने उत्तर प्रदेश से IPL और फिर नेशनल टीम तक भुवनेश्वर के सफ़र को हिम्मत और लगन की एक प्रेरणादायक मिसाल बताया और कहा कि यह इस बात की याद दिलाता है कि लगातार कड़ी मेहनत का फल ज़रूर मिलता है।

इसे भी पढ़ें: 'इतिहास आपको बेहतर नजरिए से देखेगा', Ajit Agarkar के इस्तीफे पर Gautam Gambhir का आलोचकों को करारा जवाब, लिखा इमोशनल पोस्ट

एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ 2022 T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से भुवनेश्वर का भारतीय करियर रुका हुआ था। लगभग चार साल बाद, IPL में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके 36 साल के इस खिलाड़ी ने नेशनल टीम में लंबे समय से प्रतीक्षित वापसी की है। रैना ने X पर एक पोस्ट में लिखा, "वापसी पर स्वागत है, भुवी! भारत के सबसे बेहतरीन और कुशल गेंदबाज़ों में से एक को फिर से पहचान मिलते देखकर बहुत खुशी हो रही है। इतने सालों में उन्होंने जो अनुशासन, कड़ी मेहनत और हिम्मत दिखाई है, वह वाकई प्रेरणादायक है। उत्तर प्रदेश से IPL और अब भारतीय T20 टीम में वापसी - यह वापसी पूरी तरह से उनके हक में है। भुवनेश्वर कुमार , ऐसे ही प्रेरित करते रहें। आपका सफ़र इस बात की याद दिलाता है कि कड़ी मेहनत का फल हमेशा मिलता है।

36 साल के इस खिलाड़ी ने आखिरी बार 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। कुमार ने सभी फॉर्मेट में कुल 229 मैच खेले हैं और 29.50 के शानदार औसत से 294 विकेट लिए हैं, जिसमें सात बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है। इस दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से पांच T20I मैचों के साथ होगी। इसके बाद पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Harmanpreet Kaur ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, Smriti Mandhana संभालेंगी कमान

भारत की T20I टीम: श्रेयस अय्यर [कप्तान], अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन [विकेटकीपर], वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन [विकेटकीपर], तिलक वर्मा [उप-कप्तान], अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव। 

Wed, 07 Oct 2026 15:34:00 +0530

  Videos
See all

UN General Assembly: Social Development पर भारत की बात, राजाभाऊ वाजे ने रखा विकास मॉडल | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T10:12:29+00:00

Iran America War: Trump की धमकी के बीच ईरान की महिलाओं ने संभाले हथियार! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T10:15:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers