U19 World Cup 2026: टीम इंडिया कब और किस टीम के खिलाफ खेलेगी सेमीफाइनल मैच? नोट कर लीजिए डेट और टाइम
U19 World Cup 2026: अंडर-19 विश्व कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए सेमीफाइनल तक आ पहुंचा है. टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने आखिर में पाकिस्तान को हराकर टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर ली. तो आइए जानते हैं कि टी-20 वर्ल्ड कप में कौन-कौन सी टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं और उनके मुकाबले कब और किसके साथ खेले जाएंगे. आइए जानते हैं इन सभी चीजों के बारे में विस्तारपूर्वक जानते हैं.
सेमीफाइनल में कौन-कौन सी टीमें?
अंडर-19 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली 4 टीमों में भारतीय टीम के अलावा, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम शामिल हैं.
सेमीफाइनल का शेड्यूल ऐसा रहेगा?
Unbeaten and into the final four! ????????
— BCCI (@BCCI) February 1, 2026
India U19 enter the ICC Under-19 Men's Cricket World Cup 2026 semi-finals, where they will face Afghanistan U19 ????
Scorecard ▶️ https://t.co/9EQew1omYY #U19WorldCup pic.twitter.com/EfggoIHkeA
अंडर-19 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में 4 टीमों ने क्वालीफाई किया है. पहला सेमीफाइनल मैच 3 फरवरी को खेला जाएगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का आमना-सामना हुआ. वहीं, 4 फरवरी को दूसरा सेमीफाइनल खेलेगा, जिसमें भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा.
कितने बजे शुरू होंगे नॉकआउट मैच?
अंडर-19 विश्व कप 2026 के सभी मुकाबलों की ही तरह सेमीफाइल मैच भी भारतीय समयानुसार 1 बजे से शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 12.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.
ऐसी हैं चारों टीमें
भारत U19 टीम: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, उधव मोहन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह
इंग्लैंड U19 टीम: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रीव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन, इसाक मोहम्मद, ल्यूक हैंड्स, एलेक्स फ्रेंच, विल बेनिसन, अली फारूक
अफगानिस्तान U19 टीम: खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेटकीपर/कप्तान), नजीफुल्लाह अमीरी, खातिर स्टानिकजई, नूरिस्तानी उमरजई, रूहुल्लाह अरब, वहीदुल्लाह जादरान, सलाम खान, अजीजुल्लाह मियाखिल, जैतुल्लाह शाहीन, अकील खान, अब्दुल अजीज
ऑस्ट्रेलिया U19 टीम: विल मलाजजुक, नितेश सैमुअल, स्टीवन होगन, टॉम होगन, ओलिवर पीक (कप्तान), जेडन ड्रेपर (विकेटकीपर), आर्यन शर्मा, नाडेन कूरे, बेन गॉर्डन, केसी बार्टन, विल बायरोम, हेडन शिलर, जॉन जेम्स, एलेक्स ली यंग, चार्ल्स लैचमंड, विलियम टेलर
ये भी पढ़ें: BCCI ने वॉर्म-अप मैच के लिए किया इंडिया-ए टीम का ऐलान, इस युवा खिलाड़ी को मिली कप्तानी
एस जयशंकर का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा, महत्वपूर्ण खनिज को लेकर मंत्रियों की बैठक में लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार विदेश मंत्री (ईएएम) डॉ. एस. जयशंकर सोमवार को अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे। ईएएम अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो द्वारा बुलाई गई क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल मीटिंग में हिस्सा लेंगे।
एमईए ने कहा, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 2 से 4 फरवरी तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। वे अमेरिका में आयोजित हो रही क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल मीटिंग में हिस्सा लेंगे। यह मीटिंग अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो द्वारा बुलाई गई है। यह मीटिंग सप्लाई चेन रेजिलिएंस, क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन और क्रिटिकल मिनरल्स में स्ट्रेटेजिक कोऑपरेशन पर फोकस करेगी। इस दौरे में एस जयशंकर अमेरिकी सरकार के सीनियर सदस्यों के साथ भी मीटिंग करेंगे।
पिछले हफ्ते ईएएम जयशंकर ने भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में मुलाकात की थी और दोनों देशों के संबंधों के कई पहलुओं पर चर्चा की। गोर का स्वागत करते हुए डॉ. जयशंकर ने भरोसा जताया कि वह भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत करने में मदद करेंगे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, नई दिल्ली में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मिलकर खुशी हुई। हमारी बातचीत में हमारी पार्टनरशिप के कई पहलुओं पर बात हुई। उनका स्वागत किया और भरोसा जताया कि वह भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में मदद करेंगे।
जयशंकर ने 25 जनवरी को नई दिल्ली में सर्जियो गोर के साथ माइक रोजर्स, एडम स्मिथ और जिमी पैट्रोनिस वाले अमेरिकी कांग्रेसनल डेलीगेशन से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों पक्षों ने दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में हो रहे विकास और यूक्रेन विवाद पर चर्चा की।
इससे पहले उन्होंने अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो से 13 जनवरी को टेलीफोनिक बातचीत भी की थी। दोनों नेताओं ने इंडो-पैसिफिक में सिविल न्यूक्लियर एनर्जी, ट्रेड बातचीत और क्षेत्रीय सुरक्षा सहित सहयोग के मुख्य क्षेत्रों की समीक्षा की। इसके बाद एस जयशंकर ने एक्स पर लिखा, ट्रेड, जरूरी मिनरल्स, न्यूक्लियर कोऑपरेशन, डिफेंस और एनर्जी पर चर्चा हुई। इन और दूसरे मुद्दों पर संपर्क में रहने पर सहमत हुए।
फोन पर रुबियो ने भारत को ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया बिल के लिए सस्टेनेबल हार्नेसिंग एंड एडवांसमेंट ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी बिल (परमाणु ऊर्जा के सतत दोहन एवं विकास बिल/ शांति) लागू करने पर बधाई दी। अमेरिकी राज्य विभाग के प्रिंसिपल उपप्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने बताया कि यह एक हालिया कानून है, जो भारत के न्यूक्लियर एनर्जी फ्रेमवर्क का हिस्सा है।
--आईएएनएस
केके/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















