Responsive Scrollable Menu

मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- अगले साल 1 लाख भर्तियों का लक्ष्य, अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का भी निरंतर किया जा रहा निराकरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को भोपाल के रवींद्र भवन में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के पदोन्नत शासकीय सेवकों द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों में भर्तियों का क्रम जारी है। अगले साल 1 लाख भर्तियों का लक्ष्य है। कृषि विभाग में लगभग 1,500 अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति के साथ लगभग 1,500 नए पदों पर भर्ती की जाएगी।

उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।  समय पर प्रमोशन के साथ अनुकंपा के प्रकरणों का निराकरण भी किया जा रहा है। अबतक लगभग 300 अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण किया गया है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण लंबित न रखे जाएं और उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री यादन ने आगे कहा कि कर्मचारी हित, मध्यप्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। समूचे रूप से 3,300 से अधिक शासकीय सेवकों को पदोन्नति दी गई है। मैं सभी को हृदय से बधाई देता हूं। सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवारों की भी चिंता कर रही है। इसी क्रम में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निरंतर निराकरण किया जा रहा है

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश कृषि प्रधान राज्य है और कृषि के क्षेत्र में हमारी अलग पहचान है। इस वर्ष हम किसान कल्याण वर्ष मना रहे हैं। ऐसे में कृषि विभाग किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है आज अमर वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जयंती के अवसर पर मैं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। रानी दुर्गावती जी ने 52 युद्ध लड़े और सभी में विजय प्राप्त की। उनका जीवन हमें सदैव देश के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री  ने विभिन्न विभागों के दिवंगत शासकीय कर्मचारियों के पात्र आश्रित सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।

 

 

 

 

 

Continue reading on the app

कूनो नेशनल पार्क से आई बड़ी खुशखबरी, मादा चीता KJP21 ने 5 शावकों को दिया जन्म, CM मोहन यादव और भूपेंद्र यादव ने जताई खुशी

मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से प्रोजेक्ट चीता को लेकर एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सोमवार को यहां भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने खुले जंगल में पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। पार्क प्रबंधन और डॉक्टरों की टीम इन नए मेहमानों की निगरानी में जुटी हुई है और मां समेत पांचों शावक पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं। शावकों के जन्म के साथ देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है। इनमें 41 चीते भारत में जन्मे हैं।

बता दें कि इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसे प्रोजेक्ट चीता की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए खुशी जताई है। भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर प्रोजेक्ट चीता के लिए यह एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया। वहीं, सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और गर्व का पल है।

प्रोजेक्ट चीता के लिए यह एक और गर्व का पल: सीएम मोहन यादव

सीएम मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि प्रोजेक्ट चीता के लिए यह एक और गर्व का पल है। भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने कूनो नेशनल पार्क में पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही.. भारत में चीतों की कुल आबादी बढ़कर 60 हो गई है, जिसमें 41 चीते भारत में जन्मे हैं। कूनो में लगातार बढ़ रही चीतों की आबादी से वन्यजीव पर्यटन, स्थानीय आजीविका और पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण को भी मजबूती मिल रही है। सीएम ने पूरी प्रोजेक्ट चीता और कूनो टीम को बधाई देते हुए कहा कि.. चीतों की आबादी को फिर से बसाने और वन्यजीव संरक्षण को मजबूत करने की दिशा में यह भारत की यात्रा का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है।

प्रोजेक्ट चीता के लिए यह मील का पत्थर: भूपेंद्र यादव

वहीं, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रोजेक्ट चीता के लिए यह एक और ऐतिहासिक और खुशी का मील का पत्थर है। 32 महीने की भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने आज कूनो नेशनल पार्क में पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। KJP21, मुखी और KGP12 के बाद भारत में जन्म लेने वाली और देश में शावकों को जन्म देने वाली तीसरी मादा चीता है। इसे भारत में चीता आबादी की अगली पीढ़ी के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इन पांच नए शावकों के जन्म के साथ भारत में चीतों की कुल आबादी बढ़कर 60 हो गई है जिनमें 41 चीते भारत में जन्मे हैं।

पांच शावकों के जन्म से भारत में बोत्सवाना वंश की भी हुई शुरुआत

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि इन शावकों के जन्म के साथ भारत में बोत्सवाना वंश की भी शुरुआत हुई है.. क्योंकि इनके पिता बोत्सवाना के नर चीता हैं। जो भारत में बढ़ती चीता आबादी में एक नया आनुवंशिक वंश जुड़ गया है। भारत की धरती पर जन्मी चीतों की यह नई पीढ़ी देश में चीतों की वापसी की शानदार कहानी में एक और खूबसूरत अध्याय जोड़ती है।

इस खास अवसर पर भूपेंद्र यादव ने प्रोजेक्ट चीता से जुड़े पशु चिकित्सकों, फील्ड स्टाफ, प्रबंधकों और सभी टीम सदस्यों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन सभी के समर्पण, प्रतिबद्धता और अथक प्रयासों से यह ऐतिहासिक पल संभव हो पाया है। उन्होंने नए मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि नन्हे मेहमानों का इस दुनिया में स्वागत है।

चार साल में बढ़ी चीता आबादी

गौरतलब है कि भारत में ‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से 8 चीतों की पहली खेप कूनो नेशनल पार्क लाई गई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कूनो में इन 8 चीतों को खुले जंगल में रिलीज किया था। इनमें 5 मादा और 3 नर चीते शामिल थे। इसके बाद 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीतों को कूनो लाया गया, जिन्हें केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने रिलीज किया था। चार साल बाद कूनो में चीता संरक्षण कार्यक्रम के तहत आबादी लगातार बढ़ रही है और भारत में जन्मे चीतों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब चीतों की कुल संख्या 60 हो गई है। अभी कूनो नेशनल पार्क और गांधी सागर अभ्यारण में चीते रह रहे हैं। वहीं, वीरांगाना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में भी चीतों को बसाने की तैयारी है।

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान टीम में बड़ा फेरबदल, कप्तानी छिनी और टीम से भी कटा पत्ता, किसने ली सलमान आगा की जगह?

Pakistan New Captain: पाकिस्तान टी20 टीम का कप्तान एक बार फिर बदला गया है. पीसीबी ने सलमान अली आगा को टी20 टीम की कप्तानी से हटा दिया हैं और स्क्वॉड में भी शामिल नहीं किया है. Mon, 05 Oct 2026 20:24:56 +0530

  Videos
See all

फिल्म सिटी में ‘रामायण’ के सेट पर लगी आग #ramayan #fire #goregaon #filmcity #mumbai #ranbirkapoor #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T15:39:01+00:00

Khabardar With Sweta Singh: Delhi Police को Supreme Court ने आज क्या निर्देश दिए? | Women Safety #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T15:40:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers