Responsive Scrollable Menu

IND VS WI : लाइव कहां देख सकेंगे भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20I मैच? नोट कर लीजिए लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स

IND VS WI First T20I Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर से 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें दोनों ही टीमें बेस्ट प्रदर्शन के साथ उतरकर जीत दर्ज करना चाहेंगी. ताकि वह सीरीज का विजयी आगाज कर सकें. तो आइए टी-20 सीरीज के शुरू होने से पहले आपको बताते हैं कि आप सीरीज के सभी मुकाबले कितने बजे से और कहां लाइव देख सकेंगे?

कितने बजे शुरू होगा पहला टी-20?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज की टाइमिंग में बदलाव देखने को मिला है. जहां, अभी तक वनडे सीरीज के मुकाबले दोपहर 2 बजे शुरू हो रहे थे, वहीं अब टी-20 मैच शाम 7 बजे शुरू होंगे. इसके टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान 6.30 बजे मैदान पर आएंगे.

कहां लाइव देख सकते हैं मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच को आप आराम से घर पर बैठकर टीवी और मोबाइल पर देख सकेंगे. इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप व वेबसाइट पर देखा जा सकता है. इसके अलावा, डीडी स्पोर्ट्स पर भी इस मैच को बिलकुल फ्री में देख सकते हैं.

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. यहां भारत का जीत प्रतिशत 100 है. टीम इंडिया ने इस मैदान पर अब तक कुल 3 टी20 मुकाबले खेले हैं और सभी मैचों में जीत दर्ज की है. इस मैदान पर पहला टी20 मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 नवम्बर 2018 को खेला गया था.

भारत और वेस्टइंडीज टी20 हेड टू हेड 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंडियन क्रिकेट टीम को 20 मैचों में जीत मिली है. वहीं, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम सिर्फ 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इन दोनों टीमों के बीच 1 टी20 मैच बेनतीजा भी रहा है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पिछले 5 टी20 मुकाबलों की बात करें तो, इंडिया ने 3 और वेस्टइंडीज ने 2 मुकाबले जीते है. ऐसे में इंडियन क्रिकेट टीम हर मामले में वेस्टइंडीज से आगे हैं.

वेस्टइंडीज की टीम में शामिल हुआ धाकड़ बल्लेबाज

टी-20 सीरीज से ठीक एक दिन पहले ही वेस्टइंडीज ने स्क्वाड में एक धाकड़ बल्लेबाज को शामिल किया है. दरअसल, तीसरे वनडे में चोटिल हुए एंड्रयू ज्वेल की जगह कैरेबियाई टीम ने आमिर जंगू को स्क्वाड में शामिल किया है और पूरी उम्मीद है कि उन्हें अंतिम ग्यारह में भी शामिल किया जाएगा.

हाल ही में भारत के साथ खेली गई वनडे सीरीज में जंगू ने कमाल की बल्लेबाजी की थी और 3 मैचों में उन्होंने एक शतक लगाया था, 2 अर्धशतक जड़े थे. आमिर जंगू ने 3 मैचों में 119.50 के शानदार औसत से 239 रन बनाए थे. उन्होंने भारतीय गेंदबाजों पर हमला बोला था, जसप्रीत बुमराह सहित सभी की पिटाई की थी. ऐसे में अब इस खिलाड़ी के टी-20 टीम में शामिल होने से यकीनन भारतीय दल की चिंता बढ़ गई होगी.

ऐसा है भारत-वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज का शेड्यूल

तारीख मैच समय (IST) वेन्यू
6 अक्टूबर 2026 1st T20I शाम 7:00 बजे लखनऊ
9 अक्टूबर 2026 2nd T20I शाम 7:00 बजे रांची
11 अक्टूबर 2026 3rd T20I शाम 7:00 बजे इंदौर
14 अक्टूबर 2026 4th T20I शाम 7:00 बजे हैदराबाद
17 अक्टूबर 2026 5th T20I शाम 7:00 बजे बेंगलुरु

ये भी पढ़ें: T20 सीरीज से पहले ICC ने भारत और वेस्टइंडीज की टीम पर ठोका जुर्माना, जानिए क्यों सुनाई सजा?

Continue reading on the app

नोबेल 2026 : कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमान और जॉर्ज नागेल को चिकित्सा क्षेत्र में सम्मान

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। 2026 के नोबेल पुरस्कारों का ऐलान सोमवार से शुरू हो गया। सबसे पहले फिजियोलॉजी या मेडिसिन क्षेत्र के विजेताओं के नाम की घोषणा की गई। इस बार तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार दिया गया है। इनके नाम कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमान और जॉर्ज नागेल हैं। समिति के मुताबिक लाइट-गेटेड आयन चैनलों और ऑप्टोजेनेटिक्स से जुड़ी उनकी खोजों यानी रोशनी से दिमाग की नसों को नियंत्रित करने का तरीका खोजने के लिए सम्मानित किया गया है।

इस तकनीक से रोशनी की मदद से जीवित कोशिकाओं, खासकर मस्तिष्क की तंत्रिका कोशिकाओं (न्यूरॉन्स) की गतिविधि को नियंत्रित और समझा जा सकता है। डाइसेरोथ अमेरिका के, हेगेमान जर्मनी और नागेल जर्मनी से हैं।

समिति ने इस खोज के पीछे की सोच पर प्रकाश डाला। बताया कि वैज्ञानिक पीटर हेगेमान यह समझना चाहते थे कि यह शैवाल रोशनी की तरफ कैसे तैरती है। इसी सवाल पर शोध करते हुए जॉर्ज नागेल ने शैवाल में एक खास प्रोटीन को पहचाना। जिसका नाम चैनलरोडोप्सिन है। साधारण भाषा में कहें तो यह प्रोटीन कोशिका के लिए रोशनी को महसूस करने वाले सेंसर की तरह काम करता है।

वैज्ञानिकों ने आगे इसका प्रयोग दूसरी कोशिकाओं पर किया। उन्होंने चैनलरोडोप्सिन को दूसरी कोशिकाओं में डालकर देखा। इसके बाद ये कोशिकाएं भी रोशनी पड़ने पर विद्युत संकेत पैदा करने लगीं।

स्वीडन के स्टॉकहोम स्थित कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट की नोबेल असेंबली ने इसका ऐलान किया। नोबेल कमेटी के सेक्रेटरी थॉमस पर्लमैन ने इस साल के फिजियोलॉजी या मेडिसिन नोबेल पुरस्कार के विजेता का ऐलान किया। पुरस्कार की घोषणा से कुछ ही पल पहले नोबेल कमेटी ने इसकी जानकारी दी थी।

यह पुरस्कार ऐसे वैज्ञानिकों को दिया जाता है, जिन्होंने मानव स्वास्थ्य और बीमारियों को समझने, उनके इलाज या चिकित्सा विज्ञान को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया हो।

इस साल के नोबेल प्राइज शेड्यूल की बात करें तो जहां सोमवार को मेडिसिन के पुरस्कार की घोषणा हुई, वहीं मंगलवार (6 अक्टूबर) को भौतिकी, 7 अक्टूबर को रसायन विज्ञान, 8 अक्टूबर को साहित्य, 9 को शांति पुरस्कार और 10 अक्टूबर को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई, बोले देवेंद्र यादव #gyaneshkumar#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T00:43:39+00:00

Premanand Maharaj disciple death: रसिक दुलारी की मौत का राज क्या है? प्रेमानंद के शिष्य की कहानी! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T00:45:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers