गोविंदा और कोमल रानी के अफेयर के सवाल पर बेटी टीना का रिएक्शन हुआ वायरल, कही दो टूक बात
Tina Ahuja Reacts Govinda-Komal Rani Affair: गोविंदा (Govinda) और कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnkar) के कथित अफेयर को लेकर काफी लंबे समय से विवाद देखने के लिए मिल रहा है. सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) कई बार गोविंदा और कोमल रानी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधती हुई नजर आती हैं. उन्होंने गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से तलाक की अर्जी दी थी हालांकि उन्होंने बाद में यह अर्जी वापस ले ली थी. लेकिन इसके बाद बावजूद दोनों की शादीशुदा लाइफ तनाव है. इस मामले ने तूल उस समय पकड़ा जब कोमल और गोविंदा एक साथ लालबागचा राजा पंडाल में गणपति दर्शन करने पहुंचे थे. जिस पर सुनीता ने रिएक्ट किया था. वहीं, जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो कोमल ने भी इस मामले में अपनी सफाई दी थी. गोविंदा और सुनीता को लेकर आए दिन रिएक्शन सामने आ जाता है. अब हाल ही गोविंदा की बेटी टीना से गोविंदा और कोमल रानी के अफेयर को लेकर सवाल किया गया.जिस पर उन्होंने दो टूक जवाब दिया.
कोमल रानी के अफेयर के सवाल पर बेटी टीना का रिएक्शन हुआ वायरल
दरअसल, गोविंदा की बेटी टीना हाल ही में एक इवेंट में नजर आईं थीं. जहां मीडिया ने उनसे गोविंदा और कोमल रानी के कथित अफेयर को लेकर सवाल किया. लेकिन उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए इस पर रिएक्ट करने से साफ मना कर दिया. बता दें कि हाल ही में कोमल रानी ने उनकी मां सुनीता आहूजा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे.उनसे मीडिया ने पूछा,'कोमल रानी इंस्टाग्राम पर आपकी मम्मी सुनीता आहूजा पर कई आरोप लगा रही हैं.' उन्होंने मामले से दूरी बनाते हुए बिना जवाब दिए वहां से निकल गईं. उन्होंने सवाल सुनते ही तुरंत इसे टाल दिया और कहा, 'प्लीज हम यहां सिर्फ इवेंट के बारे में बात करते हैं... धन्यवाद.'
पापा गोविंदा के अफेयर से परेशान हुईं टीना आहूजा
दरअसल, जब मीडिया ने उनसे गोविंदा के अफेयर को लेकर सवाल किया तो टीना के चेहरे पर हल्की मुस्कुराहट तो थी, लेकिन फैमली से जुड़े सवाल पर उनका भी गुस्सा भी दिखा. टीना को देखकर साफ पता चल रहा है कि वह इस परिवारिक कलेश से परेशान हो गई हैं. इस दौरान टीना ने ना ही अपनी मम्मी का पक्ष लिया और ना ही कोमल के खिलाफ कुछ बोला. इससे पता चलता है कि वो इस मुद्दे पर कुछ बात नहीं करना चाहती हैं और इससे दूर रहना पसंद करती हैं.
सुनीता-गोविंदा के बीच क्या है विवाद
दरअसल, सुनीता आहूजा काफी लंबे समय से गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाती आ रही हैं. इस दौरान उन्होंने गोविंदा को लेकर खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने गोविंदा से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी भी डाल थी लेकिन बाद में उन्होंने यह अर्जी वापस ले ली थी. उस दौरान समझा जा रहा था कि दोनों के बीच अब सबकुछ ठीक होने वाला है. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. गणेश चतुर्थी के मौके पर भी दोनों साथ नहीं नजर आए थे और कई फैमिली इवेंट पर दोनों ने एक दूसरे दूरी बनाई रखी. इस मामले ने तूल उस दौरान पकड़ा. जब गोविंदा-कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे. उनका यह वीडियो काफी वायरल हुआ. इस पर भी सुनीता ने रिएक्ट किया था. उन्होने गोविंदा पर तंज कसते हुए कहा था कि जानवर भी इंसान से अच्छे होते हैं. इस वीडियो के बाद सुनीता ने एक और वीडियो जारी किया. जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर बिना नाम लिए कोमल पर भी निशाना साधा था. उन्होंने कोमल को अपनी लाइफ की राक्षस बताया था और लोगों से इस मामले में सपोर्ट भी मांगा था.
कोमल रानी ने सुनीता पर किया था पलटवार
कोमल रानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर हैंडल पर स्टोरी पोस्ट की थी. जिसमें उन्होंने सुनीता का नाम लिए बिना उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था, 'जो औरत अपने ही पति को सालों से जान से मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बददुआएं किसी को नहीं लगतीं...मुझे समझ नहीं आता कि एक महिला किस तरह के दर्द से गुज़र रही है, जहां वह उसे ठीक करने की कोशिश करने के बजाय सबके सामने उसका प्रदर्शन करने में मज़ा लेती दिख रही है.' इसके अलावा उन्होंने हाल ही कई पोस्ट किए. जिसमें उन्होंने सुनीता, दिव्या खोसला और कश्मीरा शाह पर को करारा जवाब था. इस नोट में कोमल रानी ने गोविंदा संग फिल्म, अफेयर, लालबागचा राजा के दर्शन समेत तमाम आरोपों का जवाब दिया था. जिसकी काफी चर्चा हुई थी.
ये भी पढ़ें: सलमान खान की डांट के बाद भी बाज नहीं आए पैप्स, अब नीतू कपूर संग की ऐसी हरकत, भड़कीं एक्ट्रेस!
यमनी सेना ने बाब अल-मंडेब पर किया कब्जा, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
Yemen Captures Bab Al Mandab: अमेरिका ईरान संघर्ष के बीच यमन ने बड़ा कदम उठाया है. यमनी सरकारी बलों ने बाब अल-मंडेब जिले पर कब्जा कर लिया है. सैन्य सूत्रों के मुताबिक, सऊदी समर्थित यमनी सरकारी बलों ने बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य के पास अहम इलाकों पर कब्जा कर लिया है.
रॉयटर्स की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि तीन सैन्य अधिकारियों और एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि सरकारी बलों ने धुबाब जिले के बड़े हिस्से पर नियंत्रण हासिल कर लिया है. यह इलाका बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य के सामने स्थित है. बता दें कि यमनी सरकारी बल हौथी विद्रोहियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं. उनका मकसद पिछले महीने हौथियों की बढ़त को रोकना और उन्हें इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते से पीछे धकेलना है. अधिकारियों के मुताबिक, सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की भारी हवाई मदद से सरकारी बल इलाके पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं.
खबर अपडेट की जा रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








