यमनी सेना ने बाब अल-मंडेब पर किया कब्जा, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
Yemen Captures Bab Al Mandab: अमेरिका ईरान संघर्ष के बीच यमन ने बड़ा कदम उठाया है. यमनी सरकारी बलों ने बाब अल-मंडेब जिले पर कब्जा कर लिया है. सैन्य सूत्रों के मुताबिक, सऊदी समर्थित यमनी सरकारी बलों ने बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य के पास अहम इलाकों पर कब्जा कर लिया है.
रॉयटर्स की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि तीन सैन्य अधिकारियों और एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि सरकारी बलों ने धुबाब जिले के बड़े हिस्से पर नियंत्रण हासिल कर लिया है. यह इलाका बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य के सामने स्थित है. बता दें कि यमनी सरकारी बल हौथी विद्रोहियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं. उनका मकसद पिछले महीने हौथियों की बढ़त को रोकना और उन्हें इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते से पीछे धकेलना है. अधिकारियों के मुताबिक, सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की भारी हवाई मदद से सरकारी बल इलाके पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं.
खबर अपडेट की जा रही है...
Indira Ekadashi 2026 Upay: पितृ दोष को दूर करने के लिए पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी पर करें ये अचूक उपाय
Indira Ekadashi 2026 Upay: सनातन धर्म में एकादशी तिथि को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. हर साल 24 एकादशियां आती हैं. हर एकादशी का अपना अलग धार्मिक महत्व बताया जाता है. इस वर्ष आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में इंदिरा एकादशी का खास महत्व बताया जाता है. इस साल इंदिरा एकादशी का व्रत 6 अक्टूबर 2026 को रखा जाने वाला है. पितृपक्ष के दौरान आने के चलते इस एकादशी का संबंध भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं, पितरों की शांति और श्राद्ध कर्म के लिए भी जोड़ा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत, पूजा और श्रद्धा से इस दिन पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए कुछ कर्म करने चाहिए.
पितृपक्ष में पीपल के वृक्ष की पूजा और दीया जलाना चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि पीपल के पेड़ में देवी-देवताओं का वास होता है. इस वृक्ष का संबंध पितरों से भी होता है. इसलिए, इंदिरा एकादशी के दिन पीपल के पेड़ से जुड़े कुछ उपाय भी करने चाहिए. इससे पितृदोष के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है. खासतौर पर शाम के समय एकादशी के दिन पीपल पेड़ पर उपाय कर सकते हैं. आइए जानते हैं इंदिरा एकादशी के दिन किए जाने वाले असरदार उपाय.
एकादशी कब है? (Ekadashi Kab hai)
द्रिक पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की इंदिरा एकादशी तिथि 6 अक्टूबर 2026 को है. पारण के लिए 7 अक्टूबर का दिन उचित माना गया है. इसलिए, व्रत 6 अक्टूबर को रखना चाहिए. हालांकि, कुछ स्थानों पर गृहस्थ लोग 7 अक्टूबर को भी व्रत रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: अगले 10 हफ्ते इन 5 राशियों के लिए रहेंगे बेहद खास, शनि देंगे धन-समृद्धि का लाभ
इंदिरा एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:29 मिनट से लेकर सुबह 05:18 मिनट तक
- प्रातः सन्ध्या- सुबह 04:53 से लेकर सुबह 06:06 मिनट तक
- अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:38 मिनट से लेकर दोपहर12:25 मिनट तक
इंदिरा एकादशी के दिन करें ये अचूक उपाय
1.पीपल के नीचे दीपक जलाएं
पितृदोष से परेशान लोगों के लिए इंदिरा एकादशी की संध्या में पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए. इसके लिए तिल का तेल और शुद्ध देसी घी का दीया जलाकर पीपल के पेड़ पर रखें. धार्मिक मान्यता है कि इससे पितरों को शांति और पितृ ऋण से मुक्ति मिलती है.
2.मुख्य दरवाजे पर दीया जलाएं
घर के मुख्य द्वार पर इंदिरा एकादशी पर दीया जलाएं. धार्मिक मान्यता है कि घर के प्रवेश द्वार पर दीया जलाने से पितरों के लिए सकारात्मक वातावरण बनता है और उनका आशीर्वाद परिवार पर बना रहता है.
3.रसोई में जलाएं दीप
रसोई को मां अन्नपूर्णा से जुड़ा पवित्र स्थान माना जाता है. ऐसे में इंदिरा एकादशी की रात में रसोई घर में भी एक दीया जलाया जा सकता है. धार्मिक मान्यता है कि इस विश्वास के अनुसार, घर में अन्न-समृद्धि बनी रहती है और पितरों की कृपा प्राप्त होती है.
4.तुलसी के पाद दीया जलाएं
घर में तुलसी का पौधा है तो एकादशी पर आपको तुलसी के पौधे के नीचे भी एक दीया प्रजवल्लित करना चाहिए. बता दें कि एकादशी की पूजा तुलसी पूजन के बिना अधूरी मानी जाती है. वहीं, तुलसी के पौधे को भगवान विष्णु की कृपा के साथ पितरों की भी शांतिदूत बनती है.
5.मंदिर में दीप जलाएं
इंदिरा एकादशी पर आप अपने घर के आस-पास के किसी देवालय या फिर विष्णु मंदिर में भी दीपदान कर सकते हैं. मान्यता है कि भगवान विष्णु की आराधना करने से और दीपदान करने से नकारात्मकता दूर हो जाती है और पितरों की शांति के लिए धार्मिक कर्मों का शुभ फल भी मिलता है.
ये भी पढ़ें- Pitru Paksha Aarti: पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें 'पितर आरती', यहां पढ़ें आरती के लिरिक्स
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









