Responsive Scrollable Menu

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में लगाने वाले हैं माता की चौकी, ध्यान रखें सही दिशा और नियम

Shardiya Navratri 2026: सनातन धर्म में नवरात्रि के पर्व को दुर्गा मां की आराधना करने के लिए खास त्योहार माना जाता है. ये नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. कई लोग अपने घर में कलश स्थापना के साथ माता चौकी भी सजाई जाती हैं. वहीं, कुछ लोग नवरात्रि के दौरान अखंड ज्योत जलाकर नियमिर रूप से माता रानी की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि घर में माता की चौकी स्थापित करने से देवी मां प्रसन्न होती है और घर में खुशहाली आती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 2026 में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 को रविवार से हो रही है. नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है और 20 अक्टूबर 2026 को मंगलवार के दिन विजयदशमी के साथ नवरात्रि का समापन होगा. 

घर में किस दिशा में लगाएं माता की चौकी?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार और वास्तु शास्त्र के मुताबिक,  घर में माता की चौकी के लिए घर का ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे उचित माना जाता है. यह दिशा शुभ मानी जाती है. अगर इस दिशा में पूजा की व्यवस्था करना संभव न हो तो उत्तर या पूर्व दिशा में भी पूजा स्थल बना सकते हैं. यहां भी माता की चौकी स्थापित कर सकते हैं.  इसके अलावा, चौकी की स्थापना करने के लिए पूजा करते समय भक्त का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए. पूजा स्थल साफ और शांत होना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- Pitru Paksha Aarti: पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें 'पितर आरती', यहां पढ़ें आरती के लिरिक्स

चौकी रखने से पहले साफ-सफाई जरूर करें

माता की चौकी स्थापित करने से पहले पूजा स्थल की सफाई करें. चौकी के ऊपर साफ वस्त्र बिछाएं और उसके ऊपर दुर्गा मां की तस्वीर और प्रतिमा को स्थापित करें. चौकी पर लाल या पीले रंग का वस्त्र बिछा सकते हैं. 

माता की चौकी स्थापित करते समय ये गलतियां न करें

1.गंदे स्थान पर चौकी न रखें

माता की चौकी के लिए साफ-सुथरी जगह का चुनाव करें. पूजा स्थल और चौकी के आस-पास जूते-चप्पल या कूड़ा न रखें.

2.टूटी मूर्ति या पूजन सामग्री

माता की चौकी पर टूटी हुई प्रतिमा या खंडित तस्वीर या फिर कोई भी खराब सामग्री को वहां बिल्कुल नहीं रखना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा में साफ और सही अवस्था वाली सामग्रियों को ही रखें.

3.अखंड ज्योत को लेकर बिल्कुल लापरवाही न करें

यदि नवरात्रि में अखंड ज्योत जलाई जा रही है तो उसे सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए. ज्योत के आसपास ऐसी कोई भी चीज बिल्कुल न रखें, जो आग को पकड़ सकते हैं.

4.आने-जाने वाली जगह से दूर रखें चौकी

माता की चौकी को ऐसी जगह पर बिल्कुल भी स्थापित नहीं करना चाहिए, जहां पर बार-बार लोगों को आना-जाना होता है. इससे पूजा में परेशानी भी आती है और व्यवधान होता है. 

5.पूजा स्थल पर बासी फूलों को न रखें

दुर्गा मां की पूजा में ताजे फूलों का इस्तेमाल करना चाहिए. पुराने और मुरझाए फूलों को चौकी के पास से हटा दें. प्रतिदिन पूजा के लिए ताजे फूलों का प्रयोग करें.

6.चौकी के ऊपर अनावश्यक सामान न रखें

पूजा स्थल पर जरूरत से ज्यादा सामान, कपड़े, कागज या दूसरी वस्तुएं न रखें. चौकी को व्यवस्थित और साफ-सुथरा रखें, ताकि पूजा की सामग्री आसानी से रखी जा सके.

7.देवी मां की प्रतिमा के सामने पीठ करके न बैठें

पूजा करते समय कोशिश करें कि देवी मां की प्रतिमा के सामने बैठकर ही पूजा करें. पूजा स्थल पर बैठने की दिशा भी व्यवस्थित रखें और पूजा के दौरान अनावश्यक रूप से इधर-उधर न जाएं.

8.पूजा सामग्री को इधर-उधर बिखरा न छोड़ें

नवरात्रि में पूजा के दौरान इस्तेमाल होने वाली रोली, अक्षत, फूल, दीपक, धूप और प्रसाद आदि को व्यवस्थित तरीके से रखें. पूजा समाप्त होने के बाद सामग्री को साफ करके उचित स्थान पर रखें.

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: अगले 10 हफ्ते इन 5 राशियों के लिए रहेंगे बेहद खास, शनि देंगे धन-समृद्धि का लाभ

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

स्विस राजदूत ने किया राष्ट्रपति परमेलिन का स्वागत, बोलीं-बिजनेस और विज्ञान जगत से होगी अहम बातचीत

स्विस राजदूत ने किया राष्ट्रपति परमेलिन का स्वागत, बोलीं-बिजनेस और विज्ञान जगत से होगी अहम बातचीत

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान टीम में बड़ा फेरबदल, कप्तानी छिनी और टीम से भी कटा पत्ता, किसने ली सलमान आगा की जगह?

Pakistan New Captain: पाकिस्तान टी20 टीम का कप्तान एक बार फिर बदला गया है. पीसीबी ने सलमान अली आगा को टी20 टीम की कप्तानी से हटा दिया हैं और स्क्वॉड में भी शामिल नहीं किया है. Mon, 05 Oct 2026 20:24:56 +0530

  Videos
See all

फिल्म सिटी में ‘रामायण’ के सेट पर लगी आग #ramayan #fire #goregaon #filmcity #mumbai #ranbirkapoor #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T15:39:01+00:00

Khabardar With Sweta Singh: Delhi Police को Supreme Court ने आज क्या निर्देश दिए? | Women Safety #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T15:40:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers