सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस, CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग खारिज
Supreme Court on CEC: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उन याचिकाओं पर सुनवाई की, जिनमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की मांग, उनके नेतृत्व वाले चुनाव आयोग द्वारा कथित तौर पर दो चुनाव आयुक्तों की मंजूरी के बिना लिए गए निर्णयों के तरीके को चुनौती दी गई थी. याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया. साथ ही सीईसी के निलंबन पर अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
'असामाजिक तत्वों के मन में डर पैदा करना जरूरी है', सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को निर्देश
Supreme Court on Rape Cases: दिल्ली-एनसीआर में रेप और यौन शोषण के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की. इस दौरान अदालत ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए कि असामाजिक तत्वों के मन में डर पैदा करना जरूरी है. एक मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को चेतावनी दी कि अपराध करने की प्रवृत्ति रखने वाले लोगों के मन में कानून का भय पैदा करना आवश्यक है.
कोर्ट ने कहा, "अपराध करने की प्रवृत्ति रखने वाले असामाजिक तत्वों के मन में भय पैदा करना जरूरी है." सर्वोच्च न्यायालय ने इस बात पर जोर दिया कि जब तक असामाजिक तत्व अपराध करने के परिणामों से भयभीत नहीं होंगे, तब तक ऐसे अपराधों को रोकना मुश्किल होगा.
अदालत ने कहा कि पुलिस को ऐसी व्यवस्था स्थापित करनी चाहिए जिससे अपराध होने से पहले ही संभावित अपराधी के मन में सजा और पुलिस कार्रवाई का भय पैदा हो जाए. अदालत ने स्पष्ट किया कि किसी भी सभ्य समाज में बलात्कार स्वीकार्य नहीं है. अदालत ने कहा कि ऐसे अपराधों को रोकने के लिए जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











