Responsive Scrollable Menu

इनकम टैक्स रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मेरे पास कोई बेनामी प्रॉपर्टी नहीं है'

Rakul Preet Singh on Income Tax Raid: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पिछले महीने एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh), उनके ससुर वासु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी.यह पूरा मामला मनी लॉन्डिंग और पैसें को फ्रॉड लेने से जुड़ा था. जब यह खबर सामने आई थी उस समय सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी. अब इस खबर पर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने इस छापेमारी को लेकर इंस्टाग्राम पर  पोस्ट किया है और कहा कि इनकम टैक्स ने वो तलाशी मेरे बारे में नहीं की और ना ही मेरे पास कोई बेनामी संपत्ति है. 

'मेरे बारे में नहीं थी तलाशी'

एक्ट्रेस ने इनकम टैक्स की छापेमारी पर सफाई देते हुए पोस्ट में लिखा कि इनकम टैक्स ने वो छापेमारी मेरे बारे में नहीं की थी. मेरा इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं था. मैंने अपनी कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है. उन्होंने लिखा, 'यह देखकर बहुत दुख होता है कि खुद को ऑनलाइन रिपोर्टर कहने वाले लोगों और कुछ मुख्यधारा के मीडिया पत्रकारों के बीच बिना तथ्यों की जांच-पड़ताल किए खबरों को सनसनीखेज बनाने का चलन बढ़ रहा है.इसलिए, आइए इस मामले में सच्चाई को एक बार और हमेशा के लिए साफ कर दें.वह तलाशी मेरे बारे में नहीं थी. मैं बताना चाहता हूं कि मैं आर्म्ड फोर्सेज (सशस्त्र बलों) की पृष्ठभूमि से आता हूं और इंडस्ट्री में मेरा कोई 'गॉडफादर' नहीं था.  मैंने अपनी कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है.

'20 की उम्र से भर रही हूं टैक्स'

उन्होंने आगे लिखा, 'कानून का पालन करने वाले एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर मैं 20 साल की उम्र से ही अपने टैक्स भरती आ रही हूं.
मैं व्यक्तिगत तौर पर या किसी प्रोडक्शन हाउस की तरफ से किसी भी तरह के गैर-कानूनी विदेशी लेन-देन में शामिल नहीं हूं. मैं यह भी कहना चाहूंगी कि देश या विदेश में कहीं भी, किसी के भी नाम पर मेरी कोई बेनामी संपत्ति नहीं है. न तो मुझे कभी किसी ने कोई संपत्ति तोहफे में दी है और न ही मैं उसूलन ऐसे महंगे तोहफे स्वीकार करती हूं.

झूठी खबरों को बढ़ावा ना देने की अपील की

इसके साथ ही उन्होंने अपने बारे में इस तरह खबरों को ना छापने की अपील की. उन्होंने लिखा,  'मैं उन सभी लोगों से अपील करती हूं जिन्होंने ये झूठी, दुर्भावनापूर्ण और अटकलों पर आधारित खबरें छापी हैं, कि वे उन्हें वापस लें और सच्चाई स्पष्ट करें. मैं समझती हूं कि मीडिया का कारोबार चलाने वाले हर व्यक्ति पर चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो. अपने व्यावसायिक दबाव होते हैं. लेकिन यह सब तथ्यों की कीमत पर नहीं हो सकता. और निश्चित रूप से किसी की प्रतिष्ठा और आजीविका की कीमत पर तो बिल्कुल नहीं.

Continue reading on the app

खतरे की बजी घंटी! T20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए मुसीबत बनेगा ये खिलाड़ी, वनडे सीरीज में जड़े थे 239 रन

IND VS WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर से 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज से ठीक पहले वेस्टइंडीज ने अपने स्क्वाड में एक ऐसे खतरनाक बल्लेबाज को शामिल किया है, जिसके आने से यकीनन भारतीय खेमे में चिंता बढ़ गई होगी. युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू को मुल्लांपुर में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले के दौरान उंगली में चोट लग गई थी और वो अब तक पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं और उनकी जगह स्क्वाड में उस बल्लेबाज को शामिल किया गया है, जिसने वनडे सीरीज में तहलका मचाया था.

वेस्टइंडीज ने खतरनाक खिलाड़ी को किया टीम में शामिल

भारत के साथ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले ही वेस्टइंडीज ने स्क्वाड में एक धाकड़ बल्लेबाज को शामिल किया है. दरअसल, तीसरे वनडे में चोटिल हुए एंड्रयू ज्वेल की जगह कैरेबियाई टीम ने आमिर जंगू को स्क्वाड में शामिल किया है और पूरी उम्मीद है कि उन्हें अंतिम ग्यारह में भी शामिल किया जाएगा.

हाल ही में भारत के साथ खेली गई वनडे सीरीज में जंगू ने कमाल की बल्लेबाजी की थी और 3 मैचों में उन्होंने एक शतक लगाया था, 2 अर्धशतक जड़े थे. आमिर जंगू ने 3 मैचों में 119.50 के शानदार औसत से 239 रन बनाए थे. उन्होंने भारतीय गेंदबाजों पर हमला बोला था, जसप्रीत बुमराह सहित सभी की पिटाई की थी. ऐसे में अब इस खिलाड़ी के टी-20 टीम में शामिल होने से यकीनन भारतीय दल की चिंता बढ़ गई होगी.

कैसे लगी थी ज्वेल एंड्रयू को चोट?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज एंड्रयू ज्वेल को भारत के साथ खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान इंजरी हुई थी. यह चोट तब लगी जब एंड्रयू, भारत की पारी के 36वें ओवर में गुडाकेश मोती की गेंद पर कवर पर नमन धीर का कैच पकड़ रहे थे. एंड्रयू ने धीर को आउट करने के लिए कैच तो पकड़ लिया, लेकिन इस दौरान उनकी उंगली में चोट लग गई.

उन्हें एक्स-रे और आगे की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जिसमें स्कैन से पता चला कि कोई फ्रैक्चर नहीं है. घटना के तुरंत बाद एंड्रयू मैदान पर नहीं लौटे और बाद में न्यू चंडीगढ़ में वेस्टइंडीज के रिकॉर्ड सफल चेज के दौरान बल्लेबाजी भी नहीं की. वह वेस्टइंडीज की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और उन्हें T20I सीरीज से बाहर नहीं किया गया है. मगर, वह उनके पहले मैच खेलने पर संदेह है.

वनडे सीरीज के लिए ऐसी हैं दोनों टीमें

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम: शिमरॉन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमवन पावेल, कामिल पूरन, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, रोमानियो शेफर्ड, शे होप, आमिर जंगू, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, अखील हुसैन, गुदकेश मोटी, शमर स्प्रिंगर, क्वेंटिन सैम्पसन.

भारतीय क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली टी20 सीरीज का शेड्यूल

6 अक्टूबर: पहला टी20- इकाना स्टेडियम, लखनऊ
9 अक्टूबर: दूसरा टी20- जेएससीए स्टेडियम, रांची
11 अक्तूबर: तीसरा टी20- होल्कर स्टेडियम, इंदौर
14 अक्टूबर: चौथा टी20- राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद
17 अक्टूबर: पांचवां टी20- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

ये भी पढ़ें: ये हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय बल्लेबाज, सिर्फ 2 खिलाड़ी हैं टीम में शामिल

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: वेस्टइंडीज की टीम में बड़ा बदलाव, वनडे सीरीज में बैंड बजाने वाला भी खेलेगा टी-20 सीरीज

Amir Jangoo IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज आमिर जंगू को चोटिल ज्वेल एंड्रयू के विकल्प के रूप में टीम में शामिल किया है. टी-20 सीरीज का पहला मैच मंगलवार यानी 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा. Mon, 5 Oct 2026 13:47:51 +0530

  Videos
See all

Asian Games Wrestlers Grand Welcome Viral Video: भारत के पहलवानों का शानदार प्रदर्शन #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T08:05:06+00:00

Manali Traffic Jam Viral Video: पहाड़ों पर टूरिस्टों का सैलाब, मनाली में सड़कें हुईं जाम | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T08:13:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers