मोहम्मद रफी का वो गाना, एक-एक बोल आज भी कलेजा कर देता है छलनी, हेमा मालिनी के हीरो का रो-रोकर हुआ था बुरा हाल
संजीव कुमार अपने पूरे करियर में अपने जबरदस्त एक्टिंग टैलेंटे के लिए जाने जाते थे.वह अपने रोल में जान फूंक दिया करते थे. साल 1970 में वह फिल्म 'बचपन' में नजर आए थे. इस फिल्म में तनूजा ने लीड रोल निभाया था. इस फिल्म का गाना, 'आया रे खिलौने वाला'(Aaya Re Khilonewala), तो ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था. इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया है और संजीव कुमार पर फिल्माया गया है,गाने का हर एक बोल इतना दर्द भरा है कि आज भी लोग सुनकर रो पड़ते हैं. बच्चों के प्रति प्यार, मासूमियत और उस समय की टूटती उम्मीदों को दर्शाने वाला ये गाना आज भी पिता का कलेजा छलनी कर देता है, गाने में संजीव कुमार खिलौन देखते ही अपने बच्चों को याद करने लगते है, जो पानी में डूब जाते हैं. इस गाने को लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं. संजीव कुमार ने अपने करियर में हेमा मालिनी के साथ फिल्म सीता और गीता में काम किया था. इस फिल्म के गाने भी उस दौर में काफी पसंद किए गए थे.
महिला ने PM मोदी-डेरा बल्लां संत को दी गालियां:बोली- बेटी बीमार, मेडिकल स्टोर बंद, कहां जाऊं; जालंधर पुलिस ने रात में ही अरेस्ट किया
जालंधर में एक महिला ने PM नरेंद्र मोदी और डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख निरंजन दास को गालियां दी। उसने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (फेसबुक) पर शेयर किया। महिला ने कहा कि प्रधानमंत्री के जालंधर दौरे से परेशान हूं। हर तरफ रोड ब्लॉक हैं, उनको जाने नहीं दिया जा रहा। महिला ने कहा कि मेरी बेटी रात से बीमार है। वह उल्टियां कर रही है। मेरी स्कूटी में तेल तक नहीं है। प्रधानमंत्री के आने से पहले आदमपुर का सारा रोड बंद कर दिया गया है। रोड बंद तो दूसरी बात, किसी दुकान तक को नहीं खुलने दिया। मेडिकल स्टोर तक बंद करवा दिए गए। महिला ने कहा कि ऐसे हालातों में किसी को इमरजेंसी पड़ जाए तो कहां जाएं और कैसे जाएं। पुलिस वाले किसी की बात नहीं सुनते, न ही जाने देते हैं। मैं तो पुलिस से भी नहीं डरती हूं। उनको भी सीधा करके आई हूं। मैं किसी से नहीं डरती। अंध भक्त डरते होंगे तो डरते रहें। किसी को तकलीफ हो तो मुझे फोन लगा ले। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न संगठन और स्थानीय लोग आदमपुर पुलिस थाने में पहुंचे। इसके बाद देर रात पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब विस्तार से पढ़िए महिला ने क्या कहा…. जंडूसिंघा की रहने वाली है महिला महिला का वीडियो सामने आने के बाद आदमपुर इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। महिला की पहचान हरप्रीत निवासी गांव जडूसिंघा के रूप में हुई है। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न संगठनों के लोग और स्थानीय लोग थाने पहुंचे गए। जहां उन्होंने महिला के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की। पंच ने दर्ज करवाई शिकायत जडूसिंघा के पंच जोगिंदर पाल सिंह, सन्नी जस्सल, बलवीर कुमार और रणजीत चोपड़ा ने इस संबंध में आदमपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जोगिंदर ने बताया कि प्रधानमंत्री के डेरा सचखंड बल्लां दौरे के बाद महिला ने यह वीडियो बनाया और अपने सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो में महिला ने गालियां दी हैं और आपत्तिजनक बातें कही हैं। आदमपुर पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरप्रीत को हिरासत में ले लिया। देर रात 11 बजे के करीब उसे आदपुर थाने लाया गया। थाना के SHO रविंदर पाल ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद महिला के खिलाफ बनती धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बोली- महिला का मकसद पता कर रहे महिला से पूछताछ की जा रही है कि कहीं माहौल को खराब करने के लिए तो उसने ऐसा नहीं किया या सच में बेटी के बीमार होने से वह परेशान थी। पुलिस का कहना है कि वीडियो की भी हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि महिला का कोई राजनीतिक बैकग्राउंड तो नहीं है। फिलहाल इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। -------- ये खबर भी पढ़ें… सियासी बात नहीं, मगर पूरा पंजाब साध गए PM मोदी, दोआबा में सत्ता को संतों से छोटा दिखाया; माझा में बॉर्डर छोड़ ट्रेड, मालवा बजट-रोजगार से जोड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां से बिना राजनीतिक बात किए मालवा-माझा और दोआबा साध गए। पीएम ने जालंधर, होशियारपुर, मोगा, फिरोजपुर, अमृतसर और लुधियाना का दो बार जिक्र किया। इन शहरों में भाजपा की 40 सीटों पर नजर है। जालंधर, होशियारपुर, मोगा, फिरोजपुर की सीटों पर दलित वोटर्स का ज्यादा प्रभाव है। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














.jpg)





