Nainital-Kainchi Dham Traffic: लॉन्ग वीकेंड में उमड़ी भारी भीड़, 8 घंटे तक जाम, होटल फुल
Nainital-Kainchi Dham Traffic: लॉन्ग वीकेंड के चलते इस बार नैनीताल और कैंची धाम में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. बड़ी संख्या में गाड़ियों के पहुंचने से नैनीताल-कैंची धाम मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई और कई जगहों पर लंबा जाम लग गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ जगहों पर लोगों को करीब 8 घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा. वहीं, पर्यटकों की बढ़ती संख्या का असर होटल कारोबार पर भी दिख रहा है और कई होटल फुल हो चुके हैं. हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है. अधिक जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो-
Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में भारी गिरावट, 2.27 लाख रुपये प्रति किग्रा हुए चांदी के दाम
Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को मिलाजुला कारोबार देखा गया. शुरुआत सत्र में सोने में 0.48 प्रतिशत की गिरावट और चांदी में 0.53 प्रतिशत की तेजी देखी गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,50,390 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले मजबूती के साथ 1,51,197 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला.
सोने की कीमतों में दिखी गिरावट
हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही इसमें बिकवाली देखने को मिली और यह सुबह 11:45 पर 719 रुपए या 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,49,671 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था. अब तक के कारोबार में सोने ने 1,48,850 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,51,197 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ.
सोने के साथ चांदी में भी तेजी देखने को मिली
चांदी का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,25,877 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,25,900 रुपए प्रति किलो पर खुला. खबर लिखे जाने तक यह 1,192 रुपए या 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,27,069 रुपए प्रति किलो पर था. अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,25,601 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,27,349 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ.
विदेशी बाजार में क्या हैं आज सोने-चांदी के दाम?
अंतरराष्ट्रीय कारोबार में सोने और चांदी में तेजी देखने को मिल रही है. सोना 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,181 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 61.70 डॉलर प्रति औंस पर थी. बाजार के जानकारों ने कहा कि गोल्ड निवेशक अमेरिका में इस हफ्ते आने वाले पीएमआई के डेटा, एफओएमसी मिनट्स और कंज्यूमर सेंटीमेंट से जुड़े डेटा का इंतजार कर रहे हैं. इस दौरान सोना एक सीमित दायरे में रह सकता है और भारत में दाम 1,48,000 रुपए या 1,52,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच रहने की उम्मीद है.
स्रोत- आईएएनएस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











