Responsive Scrollable Menu

Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में भारी गिरावट, 2.27 लाख रुपये प्रति किग्रा हुए चांदी के दाम

Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को मिलाजुला कारोबार देखा गया. शुरुआत सत्र में सोने में 0.48 प्रतिशत की गिरावट और चांदी में 0.53 प्रतिशत की तेजी देखी गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,50,390 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले मजबूती के साथ 1,51,197 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला. 

सोने की कीमतों में दिखी गिरावट

हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही इसमें बिकवाली देखने को मिली और यह सुबह 11:45 पर 719 रुपए या 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,49,671 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था. अब तक के कारोबार में सोने ने 1,48,850 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,51,197 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ.

सोने के साथ चांदी में भी तेजी देखने को मिली

चांदी का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,25,877 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,25,900 रुपए प्रति किलो पर खुला. खबर लिखे जाने तक यह 1,192 रुपए या 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,27,069 रुपए प्रति किलो पर था. अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,25,601 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,27,349 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ. 

विदेशी बाजार में क्या हैं आज सोने-चांदी के दाम?

अंतरराष्ट्रीय कारोबार में सोने और चांदी में तेजी देखने को मिल रही है. सोना 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,181 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 61.70 डॉलर प्रति औंस पर थी.  बाजार के जानकारों ने कहा कि गोल्ड निवेशक अमेरिका में इस हफ्ते आने वाले पीएमआई के डेटा, एफओएमसी मिनट्स और कंज्यूमर सेंटीमेंट से जुड़े डेटा का इंतजार कर रहे हैं. इस दौरान सोना एक सीमित दायरे में रह सकता है और भारत में दाम 1,48,000 रुपए या 1,52,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच रहने की उम्मीद है. 

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान ने किया निकाह, जानें कौन हैं एक्टर की पत्नी तमन्ना?

Mohsin Khan-Tamanna Marriage: टीवी के पॉपुलर एक्टर मोहसिन खान ने शादी कर ली है. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कार्तिक गोयनका के रोल से घर-घर में पहचान बनाने वाले मोहसिन अब अपनी जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रख चुके हैं. एक्टर ने तमन्ना नाम की लड़की के साथ निकाह किया है. दोनों की शादी की कई फोटोद और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और इस खबर से मोहसिन के फैंस काफी खुश हैं. बता दें, मोहसिन अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं. ऐसे में उनकी शादी और पत्नी को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट हैं. तो आइए जानते हैं मोहसिन खान की पत्नी तमन्ना कौन हैं.

मोहसिन खान ने तमन्ना से किया निकाह

मोहसिन खान ने तमन्ना के साथ निकाह किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा और इस खास मौके पर सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे. वहीं, मोहसिन ने अपनी शादी को लेकर ज्यादा जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर भी नहीं की थी. हालांकि कुछ समय पहले एक्टर ने तमन्ना से सगाई की थी और उसकी तेस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थी. वहीं, अब अचानक उनका निकाह हो गया है.

कौन हैं मोहसिन खान की पत्नी तमन्ना?

मोहसिन खान की पत्नी तमन्ना के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी पब्लिक डोमेन में शामिल नहीं है. वहीं, वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी हैं या नहीं, इसे लेकर भी बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. मोहसिन और तमन्ना ने अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखा है, ऐसे में उनकी पत्नी की पढ़ाई, परिवार और प्रोफेशन से जुड़ी डिटेल्स भी ज्यादा सामने नहीं लाए गए हैं. वहीं, मोहसिन खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी और तमन्ना की शादी एक फोटो शेयर की और लिखा- 'वह दिन, माशाअल्लाह'

ये भी पढ़ें- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम Mohsin Khan ने की सगाई, मिस्ट्री गर्ल संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें


अगस्‍त में की थी गुपचुप सगाई

वहीं, इस साल अगस्त के महीने में मोहसिन खान और तमन्ना ने गुपचुप सगाई की थी. इस खबर ने तब फैंस को चौंका दिया था. तब सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए मोहसिन ने एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा था. तमन्ना को अपना 'खास इंसान' बताते हुए उन्होंने लिखा था- 'पहली बार जब हमने एक-दूसरे को देखा, पहली बार जब मैंने तुम्हारा हाथ पकड़ा, और पहली बार जब तुमने 'हम तो जैसे हैं वैसे रहेंगे' गाना गाया, तो मुझे पता चल गया कि मेरे अंदर कुछ ठहर गया है. मुझे अपना 'खास इंसान' मिल गया था.'

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मिली बड़ी पहचान

मोहसिन खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी से की थी. उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया, लेकिन उन्हें सबसे बड़ी पहचान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मिली. इस शो में उन्होंने कार्तिक गोयनका का किरदार निभाया था. उनकी और नायरा यानी शिवांगी जोशी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. शो में मोहसिन के किरदार की सादगी, रोमांटिक अंदाज और फैमिली बॉन्डिंग दर्शकों को काफी पसंद आई थी. वहीं, कार्तिक और नायरा की कहानी टीवी की पॉपुलर जोड़ियों में शामिल हो गई. इसी शो की वजह से मोहसिन की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई.

शिवांगी जोशी के साथ जुड़ा था नाम

बता दें, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के दौरान मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की ऑनस्क्रीन जोड़ी को खूब पसंद किया गया था. दोनों की ऑफस्क्रीन दोस्ती को लेकर भी अक्सर बातें होती थीं. दोनों के अफेयर के भी काफी चर्चे सुनने को मिलते थे. हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था. वहीं, दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा खुलकर बात नहीं की थी. 

ये भी पढ़ें- Explainer: शिवांगी जोशी का कई एक्टर्स संग जुड़ा नाम, मोहसिन खान से कुशल टंडन तक, जानें डेटिंग रूमर्स की पूरी कहानी

Continue reading on the app

  Sports

IND U19 vs AUS U19: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तन्मय बलौदा ने लगाया विकेटों का सिक्सर, कंगारुओं को 174 रनों पर किया ढेर

India U19 vs Australia U19: दूसरे यूथ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तन्मय बलोदा ने अपनी फिरकी गेंदबाजी से सनसनी मचा दी. तन्मय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम के लिए इस पारी में कुल 6 विकेट अपने नाम किए. उनकी इस बेहतरीन गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में महज 174 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. Mon, 5 Oct 2026 23:39:13 +0530

  Videos
See all

एक घर के टॉयलेट में मिला किंग कोबरा #himachalpradesh #kingcobra #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T19:15:37+00:00

गुस्साए हाथी ने थार पर बोला हमला #haridwar #elephant #elephantattack #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-05T19:00:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers