IND vs WI : टी20 सीरीज में भारत और वेस्टइंडीज के कौन से 10 खिलाड़ी मचाएंगे धमाल, जानिए कैसे हैं किसके आंकड़े
IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. इस सीरीज में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप दोनों सीरीज जीतना चाहेंगे. वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में मिली हार को भुलाकर टी20 सीरीज जीतना चाहेंगे. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम वनडे के बाद टी20 की ट्रॉफी भी अपने नाम करने चाहेगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार यानी कल शाम 7 बजे से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाने वाला है.
उससे पहले आज हम भारत के पांच और वेस्टइंडीज के पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो इस सीरीज में धमाल मचा सकते हैं और अपनी-अपनी विरोधी टीमों के लिए खतरा बन सकते हैं. तो आइए जानते हैं भारत और वेस्टइंडीज के 10 ऐसे खिलाड़ी जो इस सीरीज में धमाल मचा सकते हैं.
???????????? ???????????????????????????? ???????? ????????????????????????????, ???????????? ???????????????? ???????????? ???????????????? ???????? ????????????????????????????!????
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 4, 2026
Team India is ready for a cracker of a series against the West Indies! ????????????
Watch #INDvWI | 1st T20I ???? TUE, 6th OCT, 6 PM pic.twitter.com/mlSL7htIvt
भारत के 5 खिलाड़ियों जो इस सीरीज में मचाएंगे धमाल
1 - अभिषेक शर्मा - भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा वेस्टइंडीज की टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. अभिषेक लंबे छक्के-चौके लगाने के लिए जाने जाते हैं. अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में सिर्फ 30 गेंदों में शतक लगा दिया था. इसके बाद एशियन गेम्स 2026 में भी अभिषेक का बल्ला खूब चला. उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली. उन्होंने भारत के लिए 62 मैचों की 61 पारियों में 3 शतक और 13 अर्धशतकों के साथ 1926 रन बनाए हैं.
2 - ईशान किशन - भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों बल्ले से धमाल मचा रहे हैं. वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 से आतिशी पारी लगातार खेल रहे हैं. उन्होंने बल्ले के साथ लगातार रनों का अंबार लगाया है. ईशान टी20 इंटरनेशनल में इस साल अब तक 1005 रन बना चुके हैं. ईशान टी20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज भी हैं. ईशान ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में ईशान ने 46 गेंदों में 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. उन्होंने 61 टी20 मैचों की 61 पारियों में 1801 रन बनाए हैं.
3 - वैभव सूर्यवंशी - टीम इंडिया के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी धमाल मचा सकते हैं. वैभव टी20 में वेस्टइंडीज के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. उन्होंने हाल ही में एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाप 21 बॉल में 38 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. वैभव अब तक टीम इंडिया के लिए 8 मैचों की 8 पारियों में 2 अर्धशतकों के साथ 246 रन बनाए हैं.
A fiery cameo by Vaibhav Sooryavanshi up top ????
— BCCI (@BCCI) October 1, 2026
He walks back for 38(21) and #TeamIndia are 62/3 after 7 overs.
Updates ▶️ https://t.co/DjHV9q6htT#AsianGames pic.twitter.com/bmBm1W8Acn
4 - कुलदीप यादव - गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव अपना रंग बिखेर सकते हैं. वो वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के लिए खतरा साबित हो सकते हैं. टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को इस साल अब तक सिर्फ 4 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने को मिले हैं. इस दौरान उन्होंने 5 विकेट निकाले हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले 9 मैचों में 17 विकेट निकाले हैं. इस दौरान उनका इकोनॉमी भी 6.33 का रहा है.
5 - अर्शदीप सिंह - टीम इंडिया के बाएं हाथ के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी रफ्तार और बेहतरीन लाइन एंड लेंथ से खासा प्रभावित किया है. वो टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं. बुमराह की गैरमौजूदगी में अर्शदीप सिंह से वेस्टइंडीज के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. उन्होंने भारत के लिए 94 मैचों की 91 पारियों में कुल 140 विकेट हासिल किए हैं.
वेस्टइंडीज के 5 प्लेयर जो इस सीरीज में बिखेरेंगे जलवा
1 - शाई होप - वेस्टइंडीज के टी20 कप्तान शाई होप ने वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में 70 मैच खेले हैं और 68 पारियों में बल्लेबाजी की है. उन्होंने इस दौरान 1,743 रन बनाए हैं. उनके नाम 1 शतक और 12 अर्धशथक भी शामलि हैं. अब वो भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ वेस्टइंडीज की ओर से खतरा बन सकते हैं.
Honours Board. ✨????
— Windies Cricket (@windiescricket) October 4, 2026
The work of a master to guide us to our highest successful chase. ????????#INDvWI | #MenInMaroon pic.twitter.com/SSjzq9Dr0g
2 - शिमरोन हेटमायर - तूफानी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में 85 मैच खेले हैं और 75 पारियों में बल्लेबाजी की है. उन्होंने 1,678 रन बनाए हैं. हेटमायर के नाम टी20 इंटरनेशनल में 9 अर्धशतक दर्ज हैं. टीम इंडिया को हेटमायर से खतरा होगा.
3 - रोस्टन चेज - रोस्टन चेज ने वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में 60 मैच खेले हैं और 44 पारियों में बल्लेबाजी की है. उन्होंने 846 रन बनाए हैं. उनके नाम 4 हाफ सेंचुरी भी दर्ज हैं. चेज गेंदबाजी में भी उपयोगी खिलाड़ी हैं और उनके नाम 40 विकेट दर्ज हैं. उनकी ऑलराउंड क्षमता वेस्टइंडीज की टी20 टीम को भारत के खिलाफ मजबूती प्रदान करती है.
4 - रोमारियो शेफर्ड - रोमारियो शेफर्ड ने वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में 81 मैच खेले हैं और 57 पारियों में बल्लेबाजी की है. उन्होंने 909 रन बनाए हैं. उनके नाम सिर्फ 1 अर्धशतक मौजूद है. वो अपनी तेज गेंदबाजी से भी वेस्टइंडीज को फायदा दे सकते हैं. शेफर्ड ने 81 विकेट भी हासिल किए हैं. वो निचले क्रम में तेजी से रन बनाने और गेंदबाजी से योगदान देने वाले उपयोगी ऑलराउंडर हैं. वो भारत के खिलाफ घातक साबित हो सकते हैं.
5 - अकील होसेन - टीम इंडिया के खिलाफ अकील होसेन बॉल के साथ खतरानाक साबित हो सकते हैं. वो अपनी स्पिन के जाल में भारतीय बल्लेबाजों को फंसा सकते हैं. वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में 99 मैच खेले हैं और 38 पारियों में बल्लेबाजी की है. उन्होंने 307 रन बनाए हैं. बाएं हाथ के स्पिनर होसेन गेंदबाजी में काफी प्रभावी रहे हैं और उनके नाम 94 विकेट दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें : क्या वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का पहला टी20 मैच? या लक्ष्मण के जाने और गंभीर के आने से बदल जाएगी तस्वीर
अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में गतिरोध, व्यापार संतुलन फिलहाल भारत के पक्ष में: वित्त मंत्री सीतारमण
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता जारी है, लेकिन बातचीत एक ऐसे पड़ाव पर पहुंच गई है, जहां आगे बढ़ना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल दोनों देशों के बीच व्यापार संतुलन भारत के पक्ष में है।
राष्ट्रीय राजधानी में म्यूनिख लीडर्स मीटिंग 2026 में बोलते हुए वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि प्रस्तावित व्यापार समझौते पर बेहद कठिन और गहन बातचीत हुई है।
उन्होंने कहा, “बातचीत अभी भी जारी है, हालांकि हम यह मानना चाहेंगे कि दोनों पक्ष एक ऐसे पड़ाव पर पहुंच गए हैं, जिसके आगे कुछ देना या लेना दोनों के लिए बहुत-बहुत मुश्किल हो सकता है।”
वित्त मंत्री ने कहा कि दोनों देश अब भी यह तलाश कर सकते हैं कि क्या आगे बातचीत की कोई गुंजाइश बाकी है।
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि फिलहाल व्यापार संतुलन भारत के पक्ष में है और अमेरिका अपने व्यापार घाटे को कम करना चाहता है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका की चिंता की वजह वर्षों से भारत के साथ होने वाले व्यापार में नुकसान होना है।
यह बातचीत फरवरी 2026 में घोषित अंतरिम व्यापार समझौते के लिए तय रूपरेखा के तहत हो रही है।
भारत और अमेरिका ने कहा था कि दोनों देश व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत जारी रखते हुए अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम करेंगे।
इसके अलावा, वित्त मंत्री ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए व्यापार समझौते को व्यापार समझौतों पर भारत के दृष्टिकोण के उदाहरण के रूप में पेश किया।
उन्होंने कहा कि यह समझौता करीब दो अरब लोगों और वैश्विक जीडीपी के लगभग एक-चौथाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करने वाली अर्थव्यवस्थाओं को कवर करेगा।
वित्त मंत्री सीतारमण ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन द्वारा इस्तेमाल किए गए वाक्यांश का जिक्र करते हुए कहा कि इसे “सभी समझौतों की जननी” कहना उचित होगा।
उन्होंने कहा कि समझौते के तहत भारत ने अपनी 92.5 प्रतिशत टैरिफ लाइनों और व्यापार मूल्य के करीब 97 प्रतिशत हिस्से को खोल दिया है, जबकि यूरोपीय संघ ने व्यापार मूल्य के करीब 99 प्रतिशत और लगभग 97 प्रतिशत टैरिफ लाइनों को खोला है।
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि बाजार पहुंच से जुड़ी प्रतिबद्धताओं का चयन दोनों अर्थव्यवस्थाओं की पूरकता और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता के आधार पर किया गया कि भारत की प्रतिस्पर्धात्मकता पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










