Bangladesh Violence: बांग्लादेशी हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के खिलाफ अमेरिका में प्रदर्शन, 20 से अधिक शहरों में सड़कों पर उतरे लोग
Bangladesh Violence: बांग्लादेश में लंबे समय से हिंदुओं सहित अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमले हो रहे हैं. दुनिया भर के हिंदुओं में इस वजह से रोष है. इस बीच हिंसा के खिलाफ अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए हैं. दो दर्जन से अधिक शहरों में शांतिपूर्ण रैलियों और प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं. हिंदू समुदाय के लोगों ने अमेरिकी सासंदों और अंतरराष्ट्रीय निकायों से मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया.
अमेरिका के प्रिंसटन, शिकागो, बे एरिया, टैंपा, लॉस एंजिलिस और डेट्राइट सहित कई शहरों में प्रदर्शन हुए. आयोजकों ने कहा कि इन विरोध प्रदर्शनों का उद्देश्य जागरुकता बढ़ाना और जवाबदेही तय करना है.
बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में हुए एकत्रित
प्रिंसटन में आयोजित एक रैली में एक वक्ता ने कहा कि वे सभी बांग्लादेश में नरसंहार झेल रहे बांग्लादेशी हिंदुओं सहित अन्य अल्पसंख्यकों के समर्थन में इकट्ठे हुए हैं. उन्होंने दावा किया कि पिछले साल तीन हजार से अधिक हमले हुए हैं.
बांग्लादेश की ये खबर भी पढ़ें-Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंदू विधवा के साथ गैंगरेप, बाद में पेड़ से बांधकर महिला को मारा
हिंसा रोकने का वक्त आ गया है
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब आवाज उठाने का वक्त आ गया है. हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को रोकने का वक्त आ गया है. डेट्राइट में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ये धीरे-धीरे हो रहा नरसंहार है. हिंदुओं को बांग्लादेश में निशाना बनाया जा रहा है.
बांग्लादेश की ये खबर भी पढ़ें- Bangladesh Violence: बांग्लादेश में एक और हिंदू व्यक्ति की हत्या का प्रयास, भीड़ ने पहले घेर कर मारा फिर जिंदा जला दिया
वाशिंगटन में भी होगा कार्यक्रम
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सभी हिंदू अपने-अपने सांसदों से संपर्क करें और स्थानीय स्तर पर एकजुटता दिखाएं. बांग्लादेशी हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के विरोध में अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में एक कार्यक्रम आयोजित होने वाला है, जिसमें सभी हिंदुओं से शामिल होने का आग्रह किया गया है. नौ फरवरी को वाशिंगटन डीसी में कांग्रेस की सुनवाई निर्धारित की गई है.
बांग्लादेश की ये खबर भी पढ़ें- Bangladesh Violence: बांग्लादेश में फिर एक हिंदू की मौत, पेशे से पत्रकार था मृतक; 18 दिन में पांचवा मामला
वर्किंग वूमन… प्रोस्टीट्यूट का रूप, जमात चीफ के बयान पर बांग्लादेश के डीयू-जेएनयू में बवाल, अब पेश की सफाई
Bangladesh Jamaat Chief equates Working women with prostitute: बांग्लादेश के जमात-ए-इस्लामी के चीफ डॉल शफीकुर रहमान के बयान पर बवाल मच गया है. उन्होंने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कामकाजी महिलाओं की तुलना प्रोस्टीट्यूट (वैश्या) से कर दी. हालांकि, बवाल बढ़ने पर उन्होंने इस पोस्ट को हटा लिया. लेकिन बांग्लादेश के डीयू और जेएनयू में इस बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए.
The post वर्किंग वूमन… प्रोस्टीट्यूट का रूप, जमात चीफ के बयान पर बांग्लादेश के डीयू-जेएनयू में बवाल, अब पेश की सफाई appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















